फ्रैकफर्ट। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट से जी-7 सम्मेलन अमेरिका बनाम यूरोप में बदल गया है। जर्मनी के विदेश मंत्री मेको मास ने रविवार को कहा कि ट्रंप ने जी-7 सम्मेलन के बाद संयुक्त बयान से पीछे हट कर यूरोप के साथ विश्वसनीय संबंध को तार-तार कर दिया। मास ने कहा कि आप महज एक ट्वीट कर बहुत तेजी से विश्वास खो देते हैं। फ्रांस ने भी आपत्ति जताते हुए कहा है कि गुस्से और आवेश से अंतरराष्ट्रीय सहयोग नहीं चलाया जा सकता। गौरतलब है कि ट्रंप ने आमराय वाले…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात में यह है उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन का एजेंडा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उनकी मुलाकात 12 जून को सेंटोसा द्वीप के कपैला होटल में होगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन मुलाकात के लिए तय जगह सिंगापुर पहुंच चुके हैं।अमेरिका ने इस मुलाकात से पहले शर्त रखी थी कि उत्तर कोरिया को अपना परमाणु कार्यक्रम बंद कर होगा। लेकिन इसके बदले में उत्तर कोरिया क्या चाहता है यह अभी तक साफ नहीं हो पाया था।पूरी दुनिया इस मुलाकात की तरफ़ देख रही है। रविवार को…
Read Moreजी7 ने रूस से लोकतंत्र को कमजोर न करने की मांग की
ओटावा। जी 7 नेताओं ने आज रूस से कहा कि वह लोकतंत्र को कमजोर करने का उसका प्रयास बंद करे नहीं तो वह इस समूह में रूस के फिर से शामिल होने के दरवाजे बंद देंगे। रूस को इस समूह में शामिल करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अपील को नकारते हुए जी 7 ने ब्रिटेन के उन आरोपों का समर्थन किया जिसमें उसने कहा था कि रूस ने दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड में उसके एक पूर्व खुफिया अधिकारी को जहर देकर मारने का प्रयास किया था। कनाडा में शिखर सम्मेलन के…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट से सशर्त मंजूरी के बाद परवेज मुशर्रफ लड़ सकते हैं आम चुनाव
मुशर्रफ 1999 में तख्तापलट करके सत्ता में आए थे और 2008 तक शासन किया था जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा । वह मार्च 2016 से दुबई में रह रहे हैं जब उन्हें इलाज के लिए देश छोड़कर जाने की अनुमति दी गई थी। लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ देश में 25 जुलाई को प्रस्तावित आम चुनाव में उतर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें सशर्त अनुमति मिलने के बाद उनकी पार्टी ने यह बयान दिया है। साल 2013 में उच्च न्यायालय द्वारा मुशर्रफ पर…
Read Moreस्पेन की सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख पेड्रो सांचेज ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली
मैड्रिड। स्पेन की सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख पेड्रो सांचेज ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। सांचेज ने बिना बाइबल के शपथ ग्रहण की। कहा जा रहा है कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि वे नास्तिक है। स्पेन के अब तक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी प्रधानमंत्री ने बिना बाइबल के शपथ ली हो। दरअसल, रखॉय की पार्टी के भ्रष्टाचार के मामले में फंसने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री के पद से हटाने के लिए सांचेज को छह दूसरी पार्टियों का समर्थन मिला। जिसके बाद उन्हें…
Read Moreअरबपति निवेशक वारेन बफेट के साथ लंच के लिए लगी 22 करोड़ की बोली
न्यूयॉर्क। अरबपति निवेशक और बर्कशायर हैथवे के मालिक वारेन बफेट के साथ लंच के लिए इस साल 22.11 करोड़ रुपये की बोली लगी है। बोली से मिली रकम ग्लाइड फाउंडेशन को दी जाएगी। यह सैन फ्रांसिस्को की एक धर्मार्थ संस्था है, जो गरीबों, बेघरों और नशे की गिरफ्त में आए लोगों की मदद करती है।यह बोली बीते 19 साल में बफे के साथ लंच करने के लिए लगाई गई तीसरी सबसे ऊंची बोली है। आपको बता दें कि बर्कशर हैथवे कंपनी के प्रमुख और दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में शुमार…
Read More12 जून को ही सिंगापुर में तानाशाह किम जोंग से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के राजदूत किम योंग चोल से शुक्रवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान राजदूत ने उन्हें उत्तर कोरियाई नेता का पत्र सौंपा। ट्रंप ने कहा है कि वह 12 जून को सिंगापुर में किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे।वाल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक माना जा रहा है कि किम जोंग उन ने ट्रंप के साथ शिखर वार्ता में दिलचस्पी दिखाई है। यह वार्ता 12 जून को सिंगापुर में प्रस्तावित है। मुलाकात के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया…
Read Moreदक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल की बच्ची की हत्या के विरोध में 3000 लोगों ने किया प्रदर्शन
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में कार लूटने की घटना के दौरान भारतीय मूल की नौ वर्षीय बच्ची की हुई हत्या के विरोध में डरबन में लोगों ने प्रदर्शन किया। चैट्सवर्थ की चौथी कक्षा की छात्रा लड़की सादिया सुखराज अपने पिता के साथ कार से स्कूल जा रही थी। उसी समय तीन सशस्त्र लोगों ने उनका पीछा किया और बच्ची सहित कार लेकर फरार हो गए। अपहर्ताओं ने लड़की के पिता को कार से नीचे धकेल दिया। पीछा किये जाने के दौरान अपहर्ताओं और समुदाय के सदस्यों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी की।…
Read Moreसिंगापुर में ट्रंप, किम जोंग की मुलाकात में शामिल हो सकते हैं दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून
सोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन अगले महीने डॉनल्ड ट्रंप और किम जोंग-उन के साथ तीन दिवसीय बैठक में शिरकत करने के लिए सिंगापुर जा सकते हैं। दक्षिण कोरिया के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को बताया कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच मौजूदा चर्चा के नतीजों के आधार पर ही यह तय होगा कि वह सिंगापुर जाएंगे या नहीं। सोल के राष्ट्रपति कार्यालय ने योनहाप को बताया कि अगर मून की यह यात्रा होती है तो 12 जून के आसपास ही होगी जब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड…
Read Moreनॉर्थ कोरिया ने अपनी न्यूक्लियर टेस्ट साइट पन्गी-री को ध्वस्त किया
सोल। नॉर्थ कोरिया ने अपने न्यूक्लियर टेस्ट साइट पन्गी-री को ध्वस्त कर दिया है। कुछ दिन पहले नॉर्थ कोरिया ने विदेशी मीडिया के समक्ष यह बताया था कि वह अपनी न्यूक्लियर टेस्ट साइट पन्गी-री को ध्वस्त कर देगा। अगले महीने नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग-उन और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक मुलाकात होने जा रही है। इस मुलाकात से पहले कोरिया ने देश के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित इस न्यूक्लियर यूनिट को आज ध्वस्त कर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ होने वाली इस ऐतिहासिक मुलाकात…
Read More