शिकागो में अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिकों का विरोध प्रदर्शन

वाशिंगटन। अमेरिका के शिकागो में हजारों की संख्या में अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डैन रेयान एक्सप्रेस को बंद कर दिया। यह विरोध प्रदर्शन अफ्रीकी मूल के लोगों पर हिंसा की निंदा करने के लिए किया गया। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सेंट सैबिना कैथोलिक चर्च के पास्टर रेवरेंड माइकल फ्लेगर के नेतृत्व में यह मार्च निकाला गया। उन्होंने कहा कि उनका यह विरोध प्रदर्शन अहिंसक है और शांति के लिए किया गया है। जैसे ही मार्च शुरू हुआ, राज्य की पुलिस ने 76वीं…

Read More

ईरान ने ओपेक पर ट्रंप की हस्तक्षेपी टिप्पणी की आलोचना की

तेहरान। ईरान के पेट्रोलियम मंत्री का कहना है कि अमेरिका के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) को लेकर अपमानजक और हस्तेक्षेपी टिप्पणी की थी। पेट्रोलियम मंत्री बिजान नामदार जांगनेह ने प्रेस टीवी को कहा, कच्चे तेल के बाजार में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए और आपूर्ति और मांग के अनुरूप तेल की कीमतें निर्धारित की जानी चाहिए।जांगनेह ने कहा, लेकिन कुछ राजनीतिक कदम और अस्थिरताएं से तेल बाजार पर असर पड़ा है, जिससे तेल की कीमतें बढ़ी हैं। इनमें ओपेक के…

Read More

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में एकजुट हुआ कोलंबिया

बोगोटा। कोलंबिया में बड़ी संख्या में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के मारे जाने से आक्रोशित हजारों लोग विरोध-प्रदर्शन के लिए जमा हो रहे हैं। इन हत्याओं से शांति प्रक्रियाओं के कमजोर पडऩे का खतरा है। देश की जनता ने 311 ग्रामीण कार्यकर्ताओं और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के मारे जाने की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया।इतने लोगों की हत्या के विरोध में ध्यान खींचने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने मोमबत्तियां जलाई। वहीं कोलंबियाई अधिकारियों का कहना है कि ये कार्यकर्ता 2016 में मारे गए हैं जिस वर्ष वामपंथी विद्रोहियों के साथ…

Read More

प्रवासी बच्चों को माता-पिता से मिलाने से पहले डीएनए टेस्ट का पेंच

वाशिंगटन। अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर अवैध प्रवासी मां-बाप से अलग किए गए बच्चों को उनसे मिलाने से पहले डीएनए टेस्ट किया जा रहा है। अधिकारी ने बुधवार देर शाम सीएनएन को बताया, बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इन बच्चों के माता-पिता होने का दावा कर तस्करी करना आसान है। इसलिए पूर्ण जांच और बच्चों के माता-पिता होने की पुष्टि के बाद ही बच्चों को सौंपा जाएगा।अधिकारी ने हालांकि जानकारी देने से इनकार कर दिया कि क्या डीएनए जांच के लिए सहमति जरूरी है या स्टोरेज डेटाबेस के जरिए डीएनए की…

Read More

ट्रंप की आव्रजन नीति के विरोध में महिला स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर चढ़ी

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक महिला को उस वक्त हिरासत में ले लिया गया जब वह राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के विरोध में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर चढ़ गई। ट्रंप की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत मेक्सिको सीमा पर प्रवासी मां-बाप को बच्चों को अलग किया जा रहा है। सीएनएन के मुताबिक, बुधवार को ट्रंप की नीति के विरोध में स्टैच्यू ऑप लिबर्टी पर चढ़ी महिला से प्रशासन ने बात करने की कोशिश की।महिला की पहचान पैट्रिसिया ओकोउमू के तौर पर हुई है। महिला को…

Read More

38 साल में पहली बार पानी-पानी हुआ लाहौर

लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में लगातार हो रही बारिश से कम से कम 8 लोगों की मौत और 50 लोगों के घायल होने की खबर है। जियो न्यूज के मुताबिक 10 घंटे में 280 मिलिमीटर बारिश दर्ज की गई जिससे बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। बारिश के बाद सड़कें, घर और गाडिय़ां पानी में डूब गई हैं और नालों में पानी भरने के बाद अब सारा पानी मुख्य सड़कों तक आ गया है।कुछ जगहों पर पानी ज्यादा भर जाने की वजह से लोग फंस गए और उन्हें नाव…

Read More

चीन में सरकार ने तय की ऐक्टर्स की सैलरी

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ऐक्टर्स के मेहनताने पर नजर बनाए हुए है और पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के साथ ही चार अन्य सरकारी विभागों ने अभिनेताओं को मिलने वाले बेहिसाब धन की सीमा तय करने के संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। दरअसल, चीन में ऐक्टर्स टैक्स से बचने के लिए ‘यिन-यांग’ नाम के खास कॉन्ट्रैक्ट्स का सहारा लेते हैं। इन खास कॉन्ट्रैक्ट्स का सोशल मीडिया पर बीते महीने काफी विरोध भी हुआ है। ‘ब्लूमबर्ग’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते बुधवार को जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि…

Read More

डोनाल्ड ट्रंप की प्रवासी नीति के खिलाफ हजारों लोगों का प्रदर्शन

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रवासी नीति के खिलाफ हजारों लोगों ने शनिवार को व्हाइट हाउस के सामने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। वाशिंगटन के पुराने क्षेत्रों में धार्मिक नेताओं और कार्यकतार्ओं ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ मिलकर नारेबाजी की। लोगों ने ट्रंप प्रशासन से बिछड़े हुए परिवारों को एकजुट करने के लिए  विदेशी नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश करने की इजाजत देने का आग्रह किया न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स के अलावा अमेरिका के अन्य बड़े शहरों में भी लोगों ने एकत्र होकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया।…

Read More

आतंकियों की तरह नक्सली भी कर रहे बच्चों को भर्ती, भारत करे कार्रवाई: यूएन

वाशिंगटन। कश्मीर में सक्रिय आतंकी समूह की तरह नक्सली भी बच्चों की भर्ती कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस की रिपोर्ट में यह कहा गया है। यूएन महासचिव ने भारत सरकार से बच्चों को जो लोग भर्ती कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। गुतेरस की सशस्त्र संघर्ष में बच्चे रिपोर्ट 2017 में जैश-ए-मोहम्मद एवं हिजबुल मुजाहिदीन की पहचान की गई है। ये दोनों आतंकी संगठन कश्मीर में हथियारबंद कारनामों को अंजाम देने के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा…

Read More

लीबिया: नौका पलटने से 100 लोगों के मरने की आशंका

लीबिया की नौसेना ने बीते दो सप्ताह में देश के पश्चिमी तट से लगभग 2,000 प्रवासियों को बचाया है और 30 से अधिक लोगों के शव बरामद किए हैं। त्रिपोली। लीबिया में नौका पलटने की घटना में 100 से अधिक प्रवासियों के मरने की आशंका जताई जा रही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने लीबिया नौसेना के प्रवक्ता अयूब कासेम के हवाले से बताया कि नौसेना को तीन बच्चों के शव भी मिले हैं और साथ में 16 को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि यह नौका रबड़ से बनी गई…

Read More