साइप्रस तट के पास प्रवासियों से भरी नाव डूबी, 19 की मौत

अंकारा। उत्तरी साइप्रस के तट के पास करीब 150 प्रवासियों से भरी हुयी एक नाव के डूब जाने से उसमें सवार 19 लोगों की मौत हो गयी। जबकि बचावकर्मी 25 अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। तुर्की के तट रक्षक बल ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 103 प्रवासियों को तुर्की और उत्तरी साइप्रस तट रक्षकों की नौकाओं और हेलिकॉप्टरों ने क्षेत्र की वाणिज्यिक नौकाओं की मदद से बचाया। यह हादसा उत्तर साइप्रस तट से लगभग 30 किमी (18 मील) दूर हुआ। तटरक्षक बल ने बताया कि बचाये…

Read More

इजरायल बना यहूदियों का देश, हीब्रू राष्ट्रभाषा

यरुशलम। इजरायल की संसद ने गुरुवार को ऐसा कानून पास कर दिया है जिससे वह आधिकारिक तौर पर यहूदियों का देश बन जाएगा। इस कानून के पास होने के बाद अब यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि देश में रह रहे अरब नागरिकों के साथ बड़े स्तर पर भेदभाव होगा।संसद में 62 में से 55 लोगों ने इसके पक्ष में मतदान किया और हीब्रू को देश की राष्ट्रीय भाषा के तौर पर घोषित किया गया है। अब अरबी को सिर्फ विशेष भाषा का दर्जा दिया गया है। कानून…

Read More

नेल्सन मंडेला को याद कर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इशारों में ट्रंप पर बोला हमला

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नेल्सन मंडेला की 100वीं जयंती के मौके पर रंगभेद के खिलाफ उनकी लड़ाई को याद किया। वॉइट हाउस छोडऩे के बाद अपने सबसे बड़े राजनीतिक भाषण में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने डॉनल्ड ट्रंप का नाम लिए उन्हें जमकर सुनया। उन्होंने कहा कि इस वक्त पूरी दुनिया एक अनिश्चित और अस्थिर समय में जी रही है। ऐसे वक्त में साजिशन और सोची-समझी रणनीति के तहत संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है।उन्होंने रंगभेद के खिलाफ पूरी दुनिया में अपनी मुहिम के लिए सराहे…

Read More

अमेरिका वापस लौटेंगे कोरियाई युद्ध में मारे गए लोगों के अवशेष

1950-53 के दौरान हुए कोरियाई युद्ध में दक्षिण कोरिया की ओर से उत्तर कोरिया के खिलाफ लड़ते हुए अमेरिका के करीब 7,700 सैनिक मारे गए थे।  वाशिंगटन। अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि उत्तरी कोरिया दो हफ्तों के भीतर कोरियाई युद्ध में मारे गए लगभग 50 अमेरिकी लोगों के अवशेषों को वापस कर देगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मुताबिक उत्तर कोरिया ने कोरियाई युद्ध में मारे गए हजारों लोगों के अवशेषों को लौटाने का आश्वासन दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इस बात की…

Read More

इंडोनेशिया में मौत का बदला लेने के लिए गुस्साई भीड़ ने मार डाले 300 मगरमच्छ

सोरोंग। इंडोनेशिया में मगरमच्छ का शिकार बने एक व्यक्ति की मौत का बदला लेने के लिए गुस्साई भीड़ ने करीब 300 मगरमच्छों को मार डाला। अधिकारियों ने बताया कि बदले की आग में मगरमच्छों को मारने की यह घटना शनिवार को पापुआ प्रांत में शख्स के अंतिम संस्कार के बाद घटी।पुलिस और संरक्षण अधिकारियों ने बताया कि यह व्यक्ति अपने पशुओं के चारे के लिए घास ढूंढने गया था जब वह मगरमच्छों के एक बाड़े में गिर गया। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ ने मृतक सुगिटो के एक पैर को काट…

Read More

काबुल में मंत्रालय के पास आत्मघाती हमले में 8 की मौत, 17 घायल

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सरकारी मंत्रालय के नजदीक आत्मघाती हमले में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 17 घायल हो गए। शिन्हुआ ने अधिकारी के हवाले से बताया, ‘शुरुआती जांच में पता चला कि सात नागरिकों और हमलावर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 17 घायल हो गए। काबुल पुलिस के प्रवक्ता हशमत ने ट्वीट कर कहा, ‘एक आतंकी ने दर-उल-अमान में ग्रामीण पुनर्विकास एवं विकास मंत्रालय की इमारत के पास खुद में विस्पोट कर दिया।’ यह हमला उस समय हुआ, जब कर्मचारी घर लौट रहे…

Read More

सैन्याभ्यास की जासूसी कर रहा चीन : पेंटागन

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन का कहना है कि चीन का एक जासूसी जहाज हवाई तट पर अमेरिका के नेतृत्व में सैन्याभ्साय की जासूसी कर रहा है। अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में चीन के सैन्यीकरण पर विरोध जताया है।सीएनएन ने नौसेना के कप्तान चार्ल्स ब्राउन (अमेरिकी प्रशांत बेड़े के एक प्रवक्ता) के हवाले से शुक्रवार को कहा, अमेरिकी प्रशांत बेड़ा अमेरिकी क्षेत्रीय समुद्र के बाहर हवाई के आसपास के परिचालन में चीनी नौसेना के एक निगरानी जहाज का निरीक्षण कर रहा है। उन्होंने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि यह…

Read More

राष्ट्रपति चुनाव में साजिश रचने को लेकर 12 रूसी जासूसों को दोषी करार

वाशिंगटन। अमेरिकी की एक संघीय ग्रैंड जूरी ने वर्ष 2016 में राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन तथा डेमोक्रेटिक पार्टी के कंप्यूटर नेटवर्क को हैक करने के आरोप में रूस के 12 खुफिया अधिकारियों को दोषी करार दिया। न्याय विभाग ने यह जानकारी दी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हेलसिंकी शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्रिटेन दौरे पर हैं और यहां उनकी मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होने वाली है, लेकिन इन दोनों नेताओं की मुलाकात से तीन दिन पहले जूरी ने रूसी अधिकारियों को…

Read More

मतदान की पवित्रता को बचाए रखने के लिए मेरी गिरफ्तारी छोटी सी कीमत: नवाज

लाहौर। भ्रष्टाचार के मामले में बेटी मरियम नवाज के साथ गिरफ्तार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज ने शुक्रवार को अपनी गिरफ्तारी को मतदान की पवित्रता को बचाए रखने के लिए छोटी सी कीमत करार दिया। शरीफ ने कहा,मुझे इस बात की जानकारी है कि मुझे जेल भेजा जाएगा, लेकिन पाकिस्तान में मतदान की पवित्रता को बचाए रखने के महान मिशन के लिए यह बहुत छोटी कीमत है। तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने श्री शरीफ की ‘अफराधी’ बताते हुए कहा कि वह किसी के समर्थन के हकदार नहीं…

Read More

थाइलैंड: गुफा से निकाले गए बच्चों की 19 जुलाई को होगी अस्पताल से छुट्टी

थाइलैंड की थाम लुआंग गुफा में दो सप्ताह से अधिक समय तक फंसे रहने के बाद सुरक्षित निकाले गये फुटबॉल टीम के सभी 12 बच्चों को अगले सप्ताह तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी।  स्वास्थ्य मंत्री पियासाकोल सकोलसत्यादोर्न ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फुटबॉल टीम के सदस्य सभी 12 बच्चों और उनक कोच शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से ठीक हो रहे हैं और उन्हें 19 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी सकोलसत्यादोर्न ने कहा कि बच्चों को अस्पताल से छुट्टी मिलने…

Read More