चीन को काउंटर करने के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा: अमेरिका

सिंगापुर। अमेरिका ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और सहयोग बढ़ाने के लिए 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने सिंगापुर में दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्र संगठन (आसियान) शिखर सम्मेलन से इतर एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की है। अमेरिका इस इलाके में चीन के दबदबे को काउंटर करना चाहता है। इस कदम को अमेरिका की इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। पॉम्पियो ने चीन को लेकर कड़ा रुख दिखाया है, जिससे दोनों देशों के बीच चल रहा ट्रेड वॉर सुलझता नहीं…

Read More

शिकागो में बंदूक हिंसा के विरोध में अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिकों का प्रदर्शन

शिकागो। अमेरिका के शिकागो में बंदूक हिंसा के विरोध में अफ्रीकी मूल के सैकड़ों अमेरिकी नागरिक सड़कों पर उतर आए। बंदूक हिंसा में अब तक शहर में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को शिकागो के मेयर रेम इमैनुएल और शिकागो पुलिस अधीक्षक एडी जॉनसन के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। यह प्रदर्शन लेक शोर से शुरू हुआ और इसके बाद प्रदर्शनकारी रिगले फील्ड बास्केटबॉल स्टेडियम की ओर बढ़े, जहां शिकागो कब्स का मुकाबला सैन डिएगो प्रैडेस…

Read More

जिम्बाब्वे चुनाव में मनांगाग्वा जीते, विपक्ष ने लगाया धांधली का आरोप

जिम्बाब्वे चुनाव आयोग ने बताया कि मनांगाग्वा ने विपक्षी पार्टी एमडीसी के नेल्सन चमिसा के 44.3 फीसदी मतों के मुकाबले 50.8 फीसदी मतों से जीत दर्ज की। हरारे। जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा ने देश के ऐतिहासिक चुनावों में मामूली अंतर से जीत दर्ज की है। गुरुवार आए चुनाव परिणाम के बाद धांधली के आरोप लगने की आशंका के बीच संभावित प्रदर्शनों को रोकने के लिए सुरक्षाबल सड़कों पर गश्त लगा रहे हैं। मनांगाग्वा पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे के सहयोगी रहे हैं। जिम्बाब्वे चुनाव आयोग ने बताया कि मनांगाग्वा ने…

Read More

ऑस्ट्रेलिया में 400 साल का सबसे भीषण सूखा, पशुओं को मार रहे किसान

सिडनी। पूर्वी ऑस्ट्रेलिया का एक बड़ा हिस्सा भयंकर सूखे से ग्रस्त है। इस सूखे के अध्ययन से यह पता लगता है कि बीते 400 सालों में यह सबसे भयंकर सूखा हो सकता है। स्थिति यह है कि अब किसानों के पास अपने पशुओं को खिलाने के लिए कुछ नहीं बचा न उनके पास पानी है और वे इन्हें मार रहे हैं। सूखे का सबसे ज्यादा असर न्यू साउथ वेल्स पर पड़ा है। किसानों की जमीन इतनी सूखी है कि उसपर कुछ भी पैदा नहीं किया जा सकता ताकि जानवरों का…

Read More

चीन की दीवार का नया हिस्सा बारिश से ढहा, 500 साल पुरानी दीवार अभी भी खड़ी

शांशी। सात अजूबों में शामिल ग्रेट वॉल ऑफ चाइना की हाल के सालों में बने एक हिस्से की दीवार हफ्तों से जारी भारी बारिश की वजह से गिर गई। हैरानी की बात यह है कि जो दीवार 500 साल पुरानी है और जिसकी मरम्मत नहीं की गई है, वह अभी भी सही सलामत है। आलोचकों का कहना है कि सदियों पुरानी चीन की दीवार में मरम्मत के कार्य ने इसे कमजोर बना दिया है।क्षतिग्रस्त हिस्सा शांशी प्रांत के दाइ काउंटी में ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण यानमेन पास के निकट है।…

Read More

कुर्द शरणार्थी से कैंब्रिज विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफ़ेसर बने कौचर बिरकर ने फील्ड्स मेडल जीता, कुछ मिनटों बाद हुआ चोरी

रियोडीजनेरो। कुर्द शरणार्थी से कैंब्रिज विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफ़ेसर बने कौचर बिरकर गणित के क्षेत्र का नोबेल फील्ड्स मेडल मिलने के कुछ ही मिनट में चोरी हो गया। बिरकर को तीन अन्य लोगों के साथ यह सम्मान दिया गया है। फील्ड्स समारोह का आयोजन करने का सम्मान पाने वाले पहले लैटिन अमेरिकी शहर रियोडीजनेरो के लिए यह काफी शर्मनाक रहा। यह शहर अपराधों की गिरफ्त में है।फील्ड्स समारोह हर चार साल में होता है। बीजगणित ज्यामिति में विशेषज्ञ 40 वर्षीय बिरकर को 14 कैरेट का स्वर्ण पदक मिले एक घंटे…

Read More

कोरियाई युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के अवशेष पर्ल हार्बर पहुंचे

वॉशिंगटन। 1950-1953 में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के संभावित अवशेष बुधवार को वॉशिंगटन पहुंच गए। दोनों देशों के नेताओं के बीच हुए समझौते के तहत कुछ दिन पहले ही उत्तर कोरिया ने ये अवशेष लौटाए थे। दक्षिण कोरिया से अमेरिकी झंडे में लिपटे ताबूतों के अंदर रखे गए अवशेष हवाई में अमेरिकी नौसैन्य अड्डे पर्ल हार्बर पहुंचे।देश के उपराष्ट्रपति माइक पेंस की अध्यक्षता में एक समारोह यहां आयोजित किया गया था। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, जब उत्तरी कोरिया ने 27 जुलाई को कोरिया में संयुक्त राष्ट्र कमांड के सदस्यों…

Read More

भारतीय मूल के अक्षय वेंकटेश गणित के नोबेल फील्ड्स मेडल पुरस्कार से सम्मानित

भारतीय मूल के गणितज्ञ अक्षय वेंकटेश को फील्ड्स मेडल के सम्मान से नवाजा गया है। इसे गणित के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार माना जाता है। रियोडीजनेरियो में बुधवार को गणितज्ञों की अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस में वेंकटेश (36) को यह पुरस्कार दिया गया। चार साल में एक बार फील्ड्स मेडल 40 साल से कम उम्र के उभरते हुए गणितज्ञ को दिया जाता है।वेंकटेश स्टैनफर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर हैं। वह यह पुरस्कार जीतने वाले दूसरे भारतीय मूल के शख्स हैं। उनसे पहले 2014 में मंजुल भार्गव भी यह पुरस्कार जीत चुके हैं। तीन…

Read More

अमेरिकी संसद ने प्रतिबंध कानून से भारत को छूट देने का रास्ता निकाला

रक्षा विधेयक में एक प्रावधान किया गया है जिसके तहत अमेरिका और अमेरिकी रक्षा संबंधों के लिए महत्वपूर्ण साझेदार को राष्ट्रपति एक प्रमाणपत्र जारी कर सीएएटीएसए के तहत प्रतिबंधों से छूट दे सकता है। वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद ने राष्ट्रीय रक्षा विधेयक, 2019 पारित कर सीएएटीएस कानून के तहत भारत के खिलाफ प्रतिबंध लगने की संभावना को खत्म करने का रास्ता निकाल लिया है। प्रतिबंधों के जरिए अमेरिका के विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई कानून (सीएएटीएसए) के तहत उन देशों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए जाते हैं जो रूस से महत्वपूर्ण रक्षा उपकरणों…

Read More

इमरान के शपथग्रहण में नहीं होंगे विदेशी नेता!

इस्लामाबाद। पाकिस्तान चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने मीडिया में आई उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि इमरान खान के शपथग्रहण समारोह में पड़ोसी देशों के नेताओं को न्योता दिया जाएगा। इनमें पीएम मोदी का नाम भी शामिल किया गया था। इमरान खान 11 अगस्त को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं। पार्टी के प्रवक्ता फवाद हुसैन ने ट्वीट किया, पीएम के शपथग्रहण समारोह में अंतरराष्ट्रीय नेताओं को बुलाने वाली मीडिया की खबरें सही नहीं हैं। हमने इस मसले पर विदेश…

Read More