फिल्म पद्मावती पर प्रतिबंध लगाने को लेकर राजपूत करणी सेना ने किया विरोध

फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बेंगलुरु। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है। एक तरफ राजनीतिक तो दूसरी तरफ सामाजिक संगठन इसके विरोध में खड़े हो गए हैं। अब राजपूत करणी सेना ने फिल्म पद्मावती पर प्रतिबंध लगाने को लेकर बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन किया है। बता दें कि शूटिंग के वक़्त से ही पद्मावती का विरोध शुरू हो गया था। शुरुआत राजस्थान के राजपूत करणी सेना से हुई, जिसने जयपुर में चल रही फि़ल्म की शूटिंग…

Read More

मुंबई में इलेक्ट्रिक बसें शुरू

मुंबई। ईंधन की कीमतों में कटौती और पर्यावरण के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ने इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की। गुरुवार को बेस्ट सर्विस में चार बसें जोड़ी गयी। युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने वडाला डिपो में इको-फ्रेंडली बस सर्विस का उद्घाटन किया। तीन घंटे के लिए फुल चार्ज होने के बाद ये बसें 200 किमी तक चल सकती हैं। शुरुआती चरण में ये बसें रूट नंबर 138 समेत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल व चर्चगेट पर चलेंगी। इस सर्विस में प्रत्येक बस…

Read More

राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल, सीएम वसुंधरा राजे के खिलाफ नारेबाजी

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में शुक्रवार को हड़ताल पर गए डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बेहतर वेतन व काम करने के लिए उचित व्यवस्था की मांग कर रहे डॉक्टर सामूहिक तौर पर जमा हो मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की। इन डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री के विरोध में जमकर नारे लगाए। सरकार निकम्मी है… वसुंधरा राजे हाय हाय… हमारा हक लेकर रहेंगे जैसे नारे लगाए। सरकार ने शाम 7 बजे तक इन डॉक्टरों को अपने काम पर वापस लौट जाने को कहा है साथ ही यह…

Read More

हैदराबाद होगा भिखारी मुक्त शहर, कार्रवाई में जुटी पुलिस

हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने गुरुवार को शहर को भिखारियों से मुक्त करने का बीड़ा उठाया है। इस क्रम में वे सड़कों पर मौजूद भिखारियों को हटाने में जुट गए हैं। गोशामहल एसीपी नरेंद्र रेड्डी ने बताया, ‘पुलिस कमिश्नर एम महेंद्र रेड्डी के निर्देशानुसार शहर को भिखारी मुक्त बनाने के लिए, हमने अपने क्षेत्र में उन लोगों को पुनर्वास केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया है।’ आदेश प्राप्त होते ही नगर पुलिस ने भिखारियों को पकड़कर चंचलगुड़ा जेल परिसर में स्थापित पुनर्वास केंद्र (आनंद आश्रम) में भेज दिया है। पुलिस ने यह…

Read More

पश्चिम बंगाल में जल्द खुलेगा पहला तैरता बाजार

कोलकाता। कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण केएमडीए शहर के दक्षिणी किनारे पर पहला तैरता बाजार खोलने की तैयारी कर रहा है। यह कदम उन विक्रेताओं के पुनर्वास के लिए उठाया जा रहा है, जो ईएम बायपास चौड़ा होने के करने के कारण वहां से विस्थापित हो गए थे। प्राधिकरण के एक अधिकारी के अनुसार, बाजार पतौली के निकट एक जलाशय पर नौ करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। बाजार में 114 नौकाएं होंगी, जिनपर सब्जियां, फल, मछली, मांस, अनाज, चावल, खाद्य तेल और चाय की बिक्री की जाएगी। बाजार चौबीसों…

Read More

1 दिसंबर से वॉइस कॉल्स बंद कर देगा रिलायंस कम्यूनिकेशंस

नई दिल्ली। घाटे में चल रही टेलिकॉम कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशंस 1 दिसंबर से अपनी वॉइस कॉल सर्विस बंद करने जा रही है। आरकॉम के ग्राहक इस साल के आखिर तक यानी 31 दिसंबर 2017 तक अपने नंबर्स दूसरे नेटवर्क्स में पोर्ट करवा सकते हैं। टेलिकॉम सेक्टर के लिए नियम बनानेवाली संस्था टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राइ) ने इसकी जानकारी दी। ट्राइ ने सभी टेलिकॉम ऑपरेटर्स को जारी निर्देश में कहा कि 31 अक्टूबर को आरकॉम ने उसे बताया कि आरसीएल (रिलायंस कम्यूनिकेशन लि.) अपने ग्राहकों को सिर्फ 4 जी…

Read More

धुंध का कहर : तीन हादसों में गई दो शिक्षिकाओं सहित दस की जान

हिसार। हरियाणा में धुंध ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राज्य में घनी धुंध के कारण हुए तीन अलग-अलग हादसों में दस लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पतालों में रखवा दिया गया है। हिसार के चिड़ौद के पास स्कूली वाहनों की भिंड़ंत में दो शिक्षिकाओं सहित चार की मौत हो गई। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। हादसे में घायल पांच बच्चों व एक शिक्षिका को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल…

Read More

बढ़ेगा किचन का बजट, 93 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर

नई दिल्ली । तेल कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में 93 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है. वहीं सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर साढ़े चार रुपए तक महंगा हो गया है. घरेलू रसोई गैस के सब्सिडीयुक्त 14.2 किलोग्राम के एक सिलेंडर की नई कीमत अब 495.69 रुपए होगी. जुलाई 2016 में सरकार के हर महीने कीमत बढ़ाकर गैस सिलेंडर पर सब्सिडी खत्म करने के निर्णय के बाद यह सिलेंडर की कीमत में 19वीं बार इजाफा किया गया है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार विमान ईंधन…

Read More

चुनाव में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज, छात्रों को लैपटॉप देगी कांग्रेस

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चुनावी समर को जीतने के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। राज्य में सत्ता बरकरार रखने के लिए पार्टी ने कई लोक लुभावन वादे किए हैं। पार्टी ने जहां किसानों पर डोरे डालने के लिए बिना ब्याज के कर्ज देने का वादा किया है, वहीं उसकी नजर युवा मतदाताओं पर भी है। कांग्रेस ने डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार और मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने की घोषणा की है। घोषणा पत्र जारी करते हुए राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री और पार्टी के स्टार…

Read More

सरकार और विपक्ष में साथ-साथ नहीं रह सकती शिवसेना: फ डणवीस

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना को यह स्पष्ट होना चाहिए कि वह सत्तापक्ष और विपक्ष की भूमिका साथ-साथ नहीं निभा सकती। उनका यह बयान उस वक्त आया है जब महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार को आज तीन साल पूरे होने जा रहे हैं। फ डणवीस ने सोमवार को अपने आधिकारिक आवास पर कहा शिवसेना के सैनिकों ने यह आदत बना ली है कि सरकार कुछ भी करे उसका विरोध करो। कुछ चीजों का विरोध समझा जा सकता है क्योंकि वह अलग पार्टी है। उन्होंने…

Read More