लैंडिंग के दौरान आग का गोला बना विमान, 41 लोग जिंदा जले

मॉस्को। रूस में मॉस्को के शेर्मटयेवो हवाईअड्डे पर रविवार को एक प्लेन में आग लगने की वजह से 41 लोगों की मौत हो गयी। रूस की जांच समिति ने इसकी पुष्टि की। टीएएएस न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़ मॉस्को अंतर्राज्यीय जांच विभाग समिति की प्रतिनिधि ऐलेना मार्कोवस्काया ने पुष्टि की है कि हादसे में अभी तक 41 लोगों की मौत हो गई हैं। जांच समिति ने अपने बयान में बताया कि विमान में 78 यात्री सवार थे जिनमे से 37 लोग बचने में कामयाब रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसजे -100 यात्री…

Read More

भारतीय निवेशकों का सबसे पसंदीदा शहर लंदन

नई दिल्ली। भारतीय निवेशकों के लिए ब्रिटेन की राजधानी लंदन सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बनकर उभरा है। पिछले साल लंदन में भारतीय कंपनियों का निवेश सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। एक नए विश्लेषण में यह जानकारी सामने आई है। लंदन के मेयर की प्रचार एजेंसी लंदन ऐंड पार्टनर्स ने शुक्रवार को यहां जारी नए विश्लेषण में कहा कि 2018 में भारतीय प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित करने के मामले में ब्रिटेन शीर्ष पर है।ब्रिटेन को सर्वाधिक 52 भारतीय एफडीआई मिले हैं। इसके बाद 51 परियोजनाओं के साथ अमेरिका…

Read More

6 सितंबर को चांद पर परचम लहराएगा भारत, चंद्रयान-2 की काउंटडाउन शुरू

नई दिल्ली। भारत ने चांद पर दोबारा जाने की मुहिम तेज़ कर दी है. इसरो इसके लिए 9 जुलाई से 16 जुलाई के बीच चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण करेगा, जिसकी 6 सितंबर तक चांद पर पहुंचने की उम्मीद है. चंद्रयान-2 में तीन मॉड्यूल हैं- ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर. ऑर्बिटर मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में चारों तरफ चक्कर लगाएगा, लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और रोवर मॉड्यूल चंद्रमा के सतह पर घूम-घूमकर आंकड़े कलेक्ट करेगा.चांद की कक्षा में चंद्रयान-2 के पहुंचने के बाद लैंडर निकलकर चांद की धरती पर सॉफ्ट…

Read More

मसूद अजहर पर सुरक्षा परिषद के फैसले को लागू करें: गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उम्मीद जतायी है कि पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर सुरक्षा परिषद के फैसले पर परिषद के सभी सदस्य देश अमल करेंगे जिसमें उसका नाम प्रतिबंधित सूची में डालते हुए उसके बैंक खाते को सील कर दिया गया है और उसकी विदेश यात्राओं पर रोक लगा दी गयी है।श्री गेटेरेस प्रवक्ता स्टीफन डॉजरिक ने अजहर के खिलाफ सुरक्षा परिषद की ओर से बुधवार को की गयी कार्रवाई की प्रतिक्रिया में यह बात कही है। गौरतलब है कि श्री डॉजरिक…

Read More

नई हुई प्राचीन राजशाही

जापान में सम्राट अकीहितो के पदत्याग के बाद बुधवार को उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रिंस नारुहितो ने उनका पदभार ग्रहण किया। जापान दुनिया के उन गिने-चुने देशों में है जहां आज भी, नाममात्र के लिए ही सही पर राजशाही चल रही है। उन चुनिंदा देशों में भी यह इस मायने में खास है कि यहां का प्राचीन राजवंश इतिहास के तमाम उतार-चढ़ाव झेलते हुए भी अपनी निरंतरता बनाए हुए है। 1868 के बहुचर्चित मेइजी रेस्टोरेशन से जापान की शासन व्यवस्था और अर्थव्यवस्था में आधुनिकीकरण प्रक्रिया का ऐसा समावेश हुआ, जिसने बदलती…

Read More

आईएस ने श्रीलंका में मारे गए 17 लोगों की जिम्मेदारी ली

कोलंबो। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने श्रीलंका में तीन जिहादियों द्वारा किए गए आक्रमण की जिम्मेदारी ली है। आईएस का दावा है कि कल्मुनाई शहर में हुई गोलीबारी में 17 लोग मारे गए हैं, जबकि श्रीलंका प्रशासन ने 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार, संगठन की आधिकारिक समाचार एजेंसी अल अमाक पर शनिवार को अरबी भाषा में जारी एक बयान में कहा गया कि कल्मुनाई में जहां सुरक्षा अभियान चलाया गया था, वहां 17 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं।इसके साथ ही अमाक ने…

Read More

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन को लेकर बुलाई बैठक

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गुरुवार को दोपहर बाद पूर्वी यूक्रेन की स्थिति को देखते हुए आपातकालीन बैठक बुलाई है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी दैनिक एजेंडे के अनुसार इस बात की जानकारी दी गई। संयुक्त राष्ट्र मीडिया कार्यालय ने बुधवार को कहा कि सुरक्षा परिषद के सदस्यों की बैठक न्यूयॉर्क में अपह्वान तीन बजे होगी। इससे पहले यूक्रेन ने रुस द्वारा डोनबास निवासियों को रुसी पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को सुविधाजनक करने की घोषणा को लेकर संयुक्त राष्ट्र परिषद से तत्काल बैठक आयोजित करने का अनुरोध किया था। उल्लेखनीय…

Read More

किम और पुतिन पहुंचे व्लादिवोस्तोक

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम योंग उन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतनि के साथ गुरुवार को होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के सदूरवर्ती पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक पहुंच गये हैं। किम के साथ उ. कोरिया के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी व्लादिवोस्तोक गया है। उ. कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि उन निजी ट्रेन से कोरियाई नेताओं के साथ स्थानीय समय के अनुसार शाम छह बजे व्लादिवोस्तोक रेलवे स्टेशन पहुंचे। वर्ष 2011 में…

Read More

श्रीलंका में हुये आतंकवादी हमलों की जांच में सहयोग के लिए तैयार है इंटरपोल

पेरिस। इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन (इंटरपोल) के महासचिव जुर्गेन स्टॉक ने श्रीलंका में रविवार को हुये आतंकवादी हमलों की निंदा करते हुये कहा कि इंटरपोल इन हमलों की जांच में श्रीलंकाई अधिकारियों का सहयोग करने लिए तैयार है। स्टॉक ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, इंटरपोल श्रीलंका में हुये भयानक हमलों की कड़ी निंदा करता है और श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच में पूरा सहयाग करने की पेशकश करता है। हमारी प्रार्थनाएं हमलों का शिकार हुये लोगों और उनके परिवारों के साथ है। बयान के अनुसार इंटरपोल श्रीलंका…

Read More

श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट में 215 से अधिक लोगों की मौत,भारत ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

कोलंबो। ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में चर्च समेत कई जगहों पर सीरियल धमाके हुए हैं। श्रीलंका पुलिस की ओर जारी बयान में कहा गया है कि अबतक छह जगहों पर धमाके की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार इन धमाकों में 215 से अधिक लोगों की मौत और 300 से अधिक घायल हुए है।पहला धमाका कोलंबो में सैंट एंटनी चर्च और दूसरा धमाका राजधानी के बाहर नेगोम्बो कस्बे के सेबेस्टियन चर्च में हुआ। वहीं तीसरा धमाका पूर्वी शहर बाट्टिकालोआ के चर्च में हुआ। इसके अलावा जिन होटलों को निशाना…

Read More