सीरिया में हुए केमिकल हमले की शुरू हुई जांच

दमिश्क। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों द्वारा सीरिया में हवाई हमले किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों ने दमिश्क के निकट कथित रासायनिक हमले से जुड़ी जांच आरंभ कर दी है। रासायनिक हथियार निरोधक संगठन ‘ ओपीसीडब्ल्यू ‘ के विशेषज्ञों का एक दल हमले के कुछ घंटे बाद ही दमिश्क पहुंचा था। दूसरी तरफ , रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने ईरानी समकक्ष हसन रुहानी से कहा कि अगर पश्चिमी देशों ने सीरिया पर फिर से हवाई हमले किए तो अंतरराष्ट्रीय संबंधों में ‘अराजकता’ पैदा हो जाएगी। अमेरिका के नेतृत्व…

Read More

ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए नैतिक रूप से अयोग्य: जेम्स कॉमी

वॉशिंगटन। एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कॉमी ने एबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि डॉनल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए नैतिक रूप से अयोग्य हैं। एबीसी के मुताबिक कॉमी ने ट्रंप के लिए कहा , ‘मैं उनके मानसिक रूप से अक्षम या मनोभ्रम के शुरुआती चरण में होने को लेकर कही जा रही बातें नहीं मानता। उन्होंने कहा , ‘मुझे नहीं लगता कि वह स्वास्थ्य कारणों से राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य हैं। मुझे लगता है कि वह नैतिक रूप से इस पद के लिये अयोग्य हैं। कॉमी ने…

Read More

पाकिस्तान ने बाबर क्रूज मिसाइल के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण किया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने बाबर क्रूज मिसाइल के उन्नत संस्करण का शनिवार को सफल परीक्षण किया जो पारंपरिक और गैर पारंपरिक हथियार ले जाने में सक्षम है। इसकी मारक क्षमता 700 किलोमीटर है।पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि ‘बाबर वेपन सिस्टम -1’ जल और थल दोनों स्थानों पर लक्ष्य पर अचूक निशाना लगाने में सक्षम है। मिसाइल परीक्षण के मौके पर सामरिक योजना प्रभाग के महानिदेशक और दूसरे अधिकारी मौजूद थे। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन और प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए वैज्ञानिकों और…

Read More

पहले रोहिंग्या परिवार की म्यांमार वापसी: सरकार

यंगून। म्यांमार सरकार ने कहा कि उसने बांग्लादेश पलायन कर गए लगभग 7 लाख शरणार्थियों में से पहले परिवार की देश वापसी कराई है। रखाइन प्रांत में पिछले साल अगस्त में म्यांमार की सेना के बर्बर अभियान के चलते रोहिंग्या मुसलमानों ने बांग्लादेश में शरण ली थी। म्यांमार सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की इस चेतावनी के बावजूद पहले रोहिंग्या परिवार की वापसी कराई है कि सुरक्षित वापसी अभी संभव नहीं है। बड़ी संख्या में रोहिंग्या बांग्लादेश के मलिन शिविरों में रह रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि म्यांमार…

Read More

हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध: रशियन टीवी

सीरिया पर अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के हमले के बाद दुनिया के देशों में तनातनी बढ़ती जा रही है। इस हमले के बाद रूस ने तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई है। रूस के टीवी चैनल ‘रोसिया-24’ ने अपने दर्शकों से युद्ध के लिए बंकरों में खाने पीने का सामन रखने की बात कही। चैनल ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में आयोडीन का बंदोबस्त करने की सलाह दी है। ये इस लिए ताकि रेडिएशन के खतरों से बचा जा सके। आपको बता दें कि सीरिया पर हमले को लेकर अमेरिका…

Read More

यूएस ने 1100 करोड़ की 120 मिसाइलें सीरिया पर दागीं

अमेरिका ने हमले में क्च-1 बॉम्बर्स, टॉरनैडो जेट्स और युद्धपोत का इस्तेमाल किया। वहीं ब्रिटेन ने चार टॉरनैडो विमानों का इस्तेमाल किया। दमिश्क। सीरिया के केमिकल हथियारों के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी हमले के बाद राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मिशन को कामयाब बताया है। बेशक अमेरिका ने यह हमला ब्रिटेन और फ्रांस के साथ मिलकर अंजाम दिया मगर बताया जाता है कि सबसे बड़ा खर्च अमेरिका ने किया है। अनुमान है कि एक झटके में उसने करीब 1100 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक…

Read More

अमेरिका ने ब्रिटेन-फ्रांस के साथ सीरिया पर किए हवाई हमले

दमिश्क। अमेरिका ने कथित केमिकल अटैक पर सबक सिखाने के लिए ब्रिटेन और फ्रांस के साथ मिलकर सीरिया पर हवाई हमले किए हैं। सीरिया की राजधानी दमिश्क में तेज धमाकों के साथ धूल-धुएं के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इन हमलों में अमेरिकी टॉमहॉक मिसाइलों का इस्तेमाल भी किया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि बशर-अल-असद की ‘आपराधिक’ सरकार को निशाना बनाने के लिए सीरिया पर अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस ने संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है। उधर, इन हमलों…

Read More

संयुक्त राष्ट्र ने रोहिंग्याओं के साथ यौन हिंसा करने के लिए म्यामांर सेना को ब्लैक लिस्ट में डाला

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एक नई रिपोर्ट में बलात्कार और यौन हिंसा संबंधी अन्य कृत्यों को अंजाम देने के संदेह के पुख्ता सुराग होने के चलते म्यामांर की सेना को संयुक्त राष्ट्र ने सरकार एवं विद्रोही समूहों के ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। महासचिव एंतोनिया गुतारेस की सुरक्षा परिषद को दी गई रिपोर्ट की एक अग्रिम प्रति में कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय चिकित्साकर्मियों और बांग्लादेश में मौजूद अन्य लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर ऐसा किया गया।अंतरराष्ट्रीय डॉक्टरों और बांग्लादेश के नागरिकों का कहना है कि म्यामांर…

Read More

पुतिन, एर्दोगान ने सीरियाई स्थिति पर चिंता जताई

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और तुर्की के उनके समकक्ष रेसेप तईप एर्दोगान ने सीरियाई घटनाक्रमों को लेकर फोन पर चर्चा की। जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं ने रासायनिक हथियार निषेध संगठन के लिए काम करने के लिए आवश्यक स्थितियां सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्तावना 2254 के तहत सीरिया में राजनीतिक निपटान प्रक्रिया के पक्ष में बात रखी। गौरतलब है कि शनिवार को सीरिया के डौमा में विद्रोहियों ने सीरियाई सेना द्वारा क्लोरिन गैस इस्तेमाल…

Read More

जिंदगी भर सियासत से दूर रहेंगे नवाज

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ऐसा फैसला दिया है जिसके बाद देश की सियासत में बदलाव आ जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर किसी शख्स को संविधान की धारा 62 (1)(एफ) के तहत अयोग्य करार दिया गया है तो वह शख्स आजीवन अयोग्य रहेगा। इस फैसले का अर्थ यह हुआ कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अब आजीवन किसी भी सार्वजनिक पद पर आसीन नहीं हो पाएंगे।इसी साल फरवरी में पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 62 और 63 के…

Read More