फ्रांस के प्रधानमंत्री से मिले चीन के राष्ट्रपति शी

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को फ्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप से यहां मुलाकात की और कहा कि चीन फ्रांस के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी करना चाहता है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शी ने कहा, चीन फ्रांस के साथ एक द्विपक्षीय संबंध बनाना चाहता है जो दोनों देशों के बीच आपसी सम्मान, लाभकारी सहयोग, आदान-प्रदान और आपसी समझ के लिए एक प्रतिमान के तौर पर काम करेगा। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैंक्रो और प्रधानमंत्री के पिछले छह महीने में चीन का दौरा करने का जिक्र करते…

Read More

नॉर्थ और साउथ कोरिया ने अंतर कोरियाई रेलवे पर वार्ता की

सोल। उत्तर एवं दक्षिण कोरिया ने अंतर कोरियाई रेलवे को जोडऩे और इसके आधुनिकीकरण पर चर्चा के लिए मंगलवार को वार्ता शुरू की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल ने सीमावर्ती गांव पनमुनजोम के पीस हाउस में सुबह लगभग 10 बजे मुलाकात की। दोनों कोरियाई देशों ने पूर्वी और पश्चिमी गलियारों को जोडऩे और उत्तर कोरिया रेलवे के आधुनिकीकरण पर चर्चा की।भूमि, बुनियादी ढांचा और परिवहन मंत्रालय के सेकेंड वाइस मिनिस्टर किम जियोंग रेयोल के नेतृत्व में दक्षिण कोरिया का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वाइस रेलरोड मिनिस्टर किम…

Read More

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो नाटो सम्मेलन में शिरकत करेंगे

ओटावा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का कहना है कि वह नाटो नेताओं के साथ ट्रांस अटलांटिक सुरक्षा मुद्दों और अन्य चुनौतियों पर चर्चा के लिए उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सम्मेलन में शिरकत करेंगे। यह सम्मेलन 11 से 12 जुलाई को होगा। कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कनाडा के क्यूबेक में हुए सात देशों के समूह जी-7 समिट के आखिरी दिन जारी साझा बयान से खुद को अलग कर लिया है। साथ ही ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री और समिट के मेजबान जस्टिन ट्रूडो पर…

Read More

नाइजीरिया: किसानों और चरवाहों के बीच हिंसक झड़प में 86 लोगों की मौत

नाइजीरिया में जमीन और अन्य संसाधनों को लेकर किसानों और घूमंतु समूहों में अकसर हिंसक झड़पें होती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग मारे जाते हैं। मध्य नाइजीरिया के एक गांव में चरवाहों और किसानों के बीच हुई हिंसा में 86 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बर्किन लादी इलाके में यह हिंसा हुई। हालांकि, इसकी शुरुआत गुरुवार को हो गई थी जब किसानों ने चरवाहों पर हमला किया था।राज्य पुलिस कमिश्नर अंडी ऐडी ने बताया कि शनिवार को दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद…

Read More

अमेरिका में घुसपैठ करने वालों को विधि सम्मत प्रक्रिया का अधिकार नहीं : डॉनल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का कहना है कि अमेरिका में घुसपैठ करने वाले प्रवासियों को न्यायिक प्रक्रिया का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। बता दें कि प्रवासियों को उनके बच्चों से अलग करने के फैसले से पलटने और 500 से ज्यादा बच्चों के उनके माता-पिता से फिर से मिलने के बाद, ट्रंप इस बयान के साथ वापस अपनी कठोर आव्रजन नीति वाले रुख पर लौट आए हैं।मध्य अमेरिका और मेक्सिको से अमेरिका की दक्षिणी सीमा के रास्ते आने वाले हजारों प्रवासियों को रोकने के लिए ट्रंप ने मई की…

Read More

चुनाव जीतकर रेचेप तैय्यप अर्दोआन दूसरी बार बने तुर्की के राष्ट्रपति

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में ही जीत हासिल कर ली है।सरकारी मीडिया के मुताबिक को 53% जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुहर्रम इंचे को 31% वोट मिले हैं। अंकारा। तुर्की के राष्ट्रपति चुनावों में राष्ट्रपति रेचेप तईप एर्दोआन ने जीत हासिल कर ली है। मतगणना को लेकर विपक्ष शिकायत कर रहा है लेकिन इसके साथ ही सत्ता पर एर्दोआन की पकड़ मजबूत हो गई है। गौरतलब है कि 15 साल से वह ही सत्ता पर काबिज हैं। तुर्की के मतदाताओं ने पहली बार…

Read More

दो दिवसीय दौरे पर बीजिंग पहुंचे किम जोंग

कोरियाई युद्ध के बाद से ही दक्षिण कोरिया में अमेरिका ने सैनिकों को तैनात कर दिया है। 1953 में खत्म हुए इस युद्ध में चीन ने उत्तर कोरिया का साथ दिया था। बीजिंग। 2011 में सत्ता संभालने के बाद उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन तीसरी बार चीन पहुंचे हैं। मंगलवार सुबह वे दो दिवसीय दौरे पर बीजिंग पहुंचे। चीनी मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यहां वे राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता कई अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बात करने के साथ ही कुछ समझौते भी कर…

Read More

नारीवाद ने मातृत्व की भावना को कम किया : इमरान खान

कराची। क्रिकेटर से पाकिस्तानी राजनेता बने इमरान खान इन दिनों एक के बाद एक विवादों से घिर गए हैं। पहले पूर्व पत्नी के गंभीर आरोपों और अब खुद के विवादित बयान की वजह से इमरान खान मीडिया में छाए हुए हैं और आलोचना झेल रहे हैं। दरअसल, इमरान ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह पश्चिमी ‘नारीवादी आंदोलन’ से सहमत नहीं हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि नारीवाद ने मातृत्व की भावना को कम कर दिया है।पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चीफ के…

Read More

जापान से रक्षा के लिए युद्धाभ्यास करेगा दक्षिण कोरिया

सोल। दक्षिण कोरिया अपने पूर्वी तट के निकट विवादित दोकदो द्वीप की रक्षा के लिए आज दो दिन का युद्धाभ्यास शुरू करेगा। उसे डर है कि जापान यहां हमला कर सकता है। कोरियाई प्रायद्वीप पर जापान औपनिवेशिक शासन के अंत से ही सी ऑफ जापान (पूर्वी सागर) में स्थित इस द्वीपों पर सोल का नियंत्रण है। तोक्यो भी इस द्वीप पर अपना दावा जताता है। इसे जापान में ताकेशिमा के नाम से जाना जाता है। तोक्यो का आरोप है कि सोल ने इस पर अवैध कब्जा जमा रखा है। कुछ…

Read More

एशियाई मूल के स्टूडेंट्स के साथ नस्लभेद को लेकर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पर केस दर्ज

वॉशिंगटन। अमेरिका की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी परदाखिलों में एशियाई मूल के अमेरिकी स्टूडेंट्स के साथ नस्लभेद किए जाने का आरोप लगा है। इसको लेकर यूनिवर्सिटी के खिलाफ मुकदमा किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि एशियाई मूल के अमेरिकी विद्यार्थियों को सकारात्मक व्यक्तित्व जैसे पैमानों पर अन्य कैंडिडेट्स की तुलना में कम नंबर दिए गए।न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टूडेंट फोर फेयर एडमिशन्स ने एशियाई आवेदकों के साथ भेदभाव को लेकर विश्वविद्यालय के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। स्टूडेंट फोर फेयर एडमिशन्स ने 2000 से 2015…

Read More