कन्सास सिटी। अमेरिका के मिसौरी में रेस्तरां में हुई संदिग्ध लूटपाट की घटना के दौरान गोलीबारी में तेलंगाना के 26 साल के एक छात्र की मौत हो गई। स्थानीय अखबार द कन्सास सिटी स्टार के मुताबिक, मिसौरी यूनिवर्सिटी का छात्र शरत कोप्पू को शुक्रवार को जेस फिश एंड चिकन मार्किट में शाम लगभग सात बजे गोली मारी गई। वह इस रेस्तरां में पार्ट टाइम काम करता था।पुलिस ने रेस्तरां के भीतर गोलीबारी से कुछ मिनट पहले संदिग्ध का एक वीडियो भी जारी किया है और लोगों से संदिग्ध को पहचानने…
Read MoreCategory: विदेश
हैती में ईंधन की कीमत को लेकर हिंसक प्रदर्शन जारी
केरिबियन देश हैती में ईंधन की बढ़ी कीमत को लेकर हिंसक प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहे और विभिन्न वायुयान कंपनियों ने यहां के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी। हैती के प्रधानमंत्री जैक गाइ लफोटैंट ने शनिवार को गैसोलिन, डीजल और कैरोसीन ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के निर्णय को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की गयी थी। हैती की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार द्वारा ईंधन की बढ़ी कीमतों के निर्णय को वापस लेने…
Read Moreशिकागो में अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिकों का विरोध प्रदर्शन
वाशिंगटन। अमेरिका के शिकागो में हजारों की संख्या में अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डैन रेयान एक्सप्रेस को बंद कर दिया। यह विरोध प्रदर्शन अफ्रीकी मूल के लोगों पर हिंसा की निंदा करने के लिए किया गया। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सेंट सैबिना कैथोलिक चर्च के पास्टर रेवरेंड माइकल फ्लेगर के नेतृत्व में यह मार्च निकाला गया। उन्होंने कहा कि उनका यह विरोध प्रदर्शन अहिंसक है और शांति के लिए किया गया है। जैसे ही मार्च शुरू हुआ, राज्य की पुलिस ने 76वीं…
Read Moreईरान ने ओपेक पर ट्रंप की हस्तक्षेपी टिप्पणी की आलोचना की
तेहरान। ईरान के पेट्रोलियम मंत्री का कहना है कि अमेरिका के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) को लेकर अपमानजक और हस्तेक्षेपी टिप्पणी की थी। पेट्रोलियम मंत्री बिजान नामदार जांगनेह ने प्रेस टीवी को कहा, कच्चे तेल के बाजार में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए और आपूर्ति और मांग के अनुरूप तेल की कीमतें निर्धारित की जानी चाहिए।जांगनेह ने कहा, लेकिन कुछ राजनीतिक कदम और अस्थिरताएं से तेल बाजार पर असर पड़ा है, जिससे तेल की कीमतें बढ़ी हैं। इनमें ओपेक के…
Read Moreअमूल थापर अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट जज बनने की दौड़ से बाहर
वॉशिंगटन। अमेरिकी न्यायाधीश अमूल थापर सुप्रीम कोर्ट के जज बनने की दौड़ से बाहर हो गए हैं। वह उन अंतिम तीन लोगों की सूची में जगह नहीं बना पाए, जिनमें से ट्रंप इस पद के लिए अपने पंसदीदा उम्मीदवार को नामित करेंगे। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। सुप्रीम कोर्ट जस्टिस एंथनी कैनेडी की जगह लेने के लिए डॉनल्ड ट्रंप सोमवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे।कैनेडी ने पिछले माह अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की थी। वॉइट हाउस के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति ने 25 न्यायाधीशों की सूची में से…
Read Moreमानवाधिकार कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में एकजुट हुआ कोलंबिया
बोगोटा। कोलंबिया में बड़ी संख्या में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के मारे जाने से आक्रोशित हजारों लोग विरोध-प्रदर्शन के लिए जमा हो रहे हैं। इन हत्याओं से शांति प्रक्रियाओं के कमजोर पडऩे का खतरा है। देश की जनता ने 311 ग्रामीण कार्यकर्ताओं और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के मारे जाने की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया।इतने लोगों की हत्या के विरोध में ध्यान खींचने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने मोमबत्तियां जलाई। वहीं कोलंबियाई अधिकारियों का कहना है कि ये कार्यकर्ता 2016 में मारे गए हैं जिस वर्ष वामपंथी विद्रोहियों के साथ…
Read Moreप्रवासी बच्चों को माता-पिता से मिलाने से पहले डीएनए टेस्ट का पेंच
वाशिंगटन। अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर अवैध प्रवासी मां-बाप से अलग किए गए बच्चों को उनसे मिलाने से पहले डीएनए टेस्ट किया जा रहा है। अधिकारी ने बुधवार देर शाम सीएनएन को बताया, बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इन बच्चों के माता-पिता होने का दावा कर तस्करी करना आसान है। इसलिए पूर्ण जांच और बच्चों के माता-पिता होने की पुष्टि के बाद ही बच्चों को सौंपा जाएगा।अधिकारी ने हालांकि जानकारी देने से इनकार कर दिया कि क्या डीएनए जांच के लिए सहमति जरूरी है या स्टोरेज डेटाबेस के जरिए डीएनए की…
Read Moreट्रंप की आव्रजन नीति के विरोध में महिला स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर चढ़ी
न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक महिला को उस वक्त हिरासत में ले लिया गया जब वह राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के विरोध में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर चढ़ गई। ट्रंप की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत मेक्सिको सीमा पर प्रवासी मां-बाप को बच्चों को अलग किया जा रहा है। सीएनएन के मुताबिक, बुधवार को ट्रंप की नीति के विरोध में स्टैच्यू ऑप लिबर्टी पर चढ़ी महिला से प्रशासन ने बात करने की कोशिश की।महिला की पहचान पैट्रिसिया ओकोउमू के तौर पर हुई है। महिला को…
Read More38 साल में पहली बार पानी-पानी हुआ लाहौर
लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में लगातार हो रही बारिश से कम से कम 8 लोगों की मौत और 50 लोगों के घायल होने की खबर है। जियो न्यूज के मुताबिक 10 घंटे में 280 मिलिमीटर बारिश दर्ज की गई जिससे बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। बारिश के बाद सड़कें, घर और गाडिय़ां पानी में डूब गई हैं और नालों में पानी भरने के बाद अब सारा पानी मुख्य सड़कों तक आ गया है।कुछ जगहों पर पानी ज्यादा भर जाने की वजह से लोग फंस गए और उन्हें नाव…
Read Moreचीन में सरकार ने तय की ऐक्टर्स की सैलरी
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ऐक्टर्स के मेहनताने पर नजर बनाए हुए है और पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के साथ ही चार अन्य सरकारी विभागों ने अभिनेताओं को मिलने वाले बेहिसाब धन की सीमा तय करने के संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। दरअसल, चीन में ऐक्टर्स टैक्स से बचने के लिए ‘यिन-यांग’ नाम के खास कॉन्ट्रैक्ट्स का सहारा लेते हैं। इन खास कॉन्ट्रैक्ट्स का सोशल मीडिया पर बीते महीने काफी विरोध भी हुआ है। ‘ब्लूमबर्ग’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते बुधवार को जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि…
Read More