आम जनता को रुला रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें, 88 रुपए हुआ पार

नयी दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस समेत 21 राजनीतिक दलों के सोमवार को भारत बंद के आह्वान के बीच इनकी कीमतें और बढ़ती हुई नये शिखर पर पहुंच गयी। दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे मंहगा होकर 80.73 रुपए और मुंबई में 88.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और डालर के मुकाबले रुपये के रिकॉर्ड नीचे आने से ईंधन की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। दिल्ली में डीजल की कीमत में 22 पैसे…

Read More

राहुल ने चढ़ाया बापू की समाधि पर कैलास मानसरोवर से लाया जल, भारत बंद पर विपक्ष ने निकाला मार्च

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस की अगुआई में 21 विपक्षी दलों के भारत बंद के दौरान देश की सबसे पुरानी पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया। कैलास मानसरोवर यात्रा से लौटे शिवभक्त राहुल 20 दलों के विपक्षी नेताओं के साथ राजघाट पहुंचे और वहां बापू को श्रद्धांजलि दी। राहुल अपने साथ कैलास मानसरोवर झील से लाए जल को बापू की समाधि पर चढ़ाया।राजघाट जाने के दौरान राहुल के साथ जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी…

Read More

कांग्रेस समेत विपक्षियों का हल्ला बोल, महंगाई पर भारत बंद

उत्तर प्रदेश, बिहार, चुनावी राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना समेत देश के तमाम राज्यों में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की महंगाई के विरोध में विपक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर हल्ला बोल दिया है। सोमवार को दिल्ली समेत देश के तमाम राज्यों में कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों ने भारत बंद के दौरान जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। विपक्षी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि पीएम मोदी जहां जाते हैं, वहां लोगों को…

Read More

देश के 90 एयरपोर्ट पर अब सस्ता मिलेगा चाय-नाश्ता

नई दिल्ली। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई सफर में यात्रियों की संख्या लगातार बढऩे पर सरकार की नजर अब सफर करने वालों को मिलने वाली सुविधाओं पर है। इस कड़ी में अब हवाई अड्डों में यात्रियों को सस्ते दामों में चाय नाश्ता उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। इसके लिए एयरपोर्ट पर अलग से स्टॉल भी खोले जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने कहा कि यह सुविधा केवल सरकार द्वारा चलाए जा रहे एयरपोर्ट्स पर ही मिलेगी। इन एयरपोर्ट पर सस्ती दरों पर…

Read More

अफगान को तालिबान पर फोकस का संदेश देगा भारत

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में बढ़ते संघर्ष और तालिबान को बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश की पृष्ठभूमि के बीच विदेश सचिव विजय गोखले अगले हफ्ते काबुल जाने वाले हैं। इस दौरान वह अशरफ गनी सरकार के साथ चर्चा करेंगे। भारत की कोशिश है कि अफगानिस्तान सरकार को इस बात पर राजी किया जाए कि वह आंतरिक कलह को खत्म करे और तालिबान पर ध्यान दे।पिछले कुछ महीनों में जहां तालिबान ने देश के विभिन्न हिस्सों में अपने हमले तेज कर दिए हैं, वहीं गनी सरकार अभी आंतरिक समस्याओं का…

Read More

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शिवसेना ने पोस्टर लगाकर पूछा, क्या यही हैं, अच्छे दिन?

मुंबई। देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ एक ओर जहां विपक्षी पार्टियां केंद्र की सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हुए हैं, वहीं अब एनडीए की सहयोगी शिवसेना ने सम्पादकीय से सड़क तक सरकार का विरोध करना शुरू कर दिया है। अपनी पार्टी के मुखपत्र सामना के माध्यम से केंद्र पर निशाना साध चुकी शिवसेना ने अब मुंबई की सड़कों पर केंद्र सरकार के खिलाफ कई स्थानों पर होर्डिंग लगवाई है। शिवसेना ने इन पोस्टरों और होर्डिंग में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए…

Read More

कैलास मानसरोवर यात्रा पर गए राहुल की पहली तस्वीर आई सामने

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलास यात्रा इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी है। जहां राहुल खुद कई बार यात्रा की तस्वीरें ट्वीट कर चुके हैं, वहीं यात्रा पर जाने के बाद उनकी तस्वीर भी पहली बार सामने आई है। इस दौरान राहुल गांधी अन्य तीर्थ यात्रियों के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इन दिनों कांग्रेस अध्यक्ष की यात्रा को लेकर बीजेपी कई तरह के आरोप लगा रही है।वहीं बीजेपी के कुछ नेताओं द्वारा राहुल गांधी की यात्रा पर सवाल उठाने के बाद…

Read More

विश्व हिंदू कांग्रेस को संबोधित करेंगे आरएसएस चीफ मोहन भागवत

शिकागो। स्वामी विवेकानंद ने 1893 में जिस शिकागो शहर में हिंदू धर्म के संदेश को देकर दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया था, उसी शहर में इस ऐतिहासिक संबोधन के 125 साल पूरे होने का उत्सव मनाया जा रहा है। 7 सितंबर से 9 सितंबर, 2018 तक शिकागो में विवेकानंद के भाषण के 125 साल पूरे होने के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें देश और दुनिया की तमाम दिग्गज हस्तियां हिस्सा लेंगी।वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत शामिल…

Read More

आम जनता पर महंगाई की मार, आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रही आम जनता के लिए पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमते मुसीबत बनी हुई है। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरूवार को फिर तेल के कीमतों में वृद्धि की गई है। आज दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल का दाम 79.51 रुपये और डीजल का दाम प्रति लीटर 71.55 रुपये हो गया है। पेट्रोल के दाम में 20 पैसे और डीजल के दाम में 21 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा मुंबई जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें अन्य मेट्रो…

Read More

सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था, न हों परेशान:जेटली

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि रुपये की गिरती कीमत से भारत जैसी अर्थव्यवस्था को इतनी जल्दी घबराने की जरूरत नहीं है। कैबिनेट मीटिंग के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए जेटली ने तेल की बढ़ती कीमत, राफेल डील, जनधन खातों आदि पर भी बातचीत की। जेटली ने कहा कि गिरते रुपये के पीछे कोई घरेलू नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय कारण हैं।पूछे गए सवाल पर जेटली ने कहा, अगर आप अंतरराष्ट्रीय या घरेलू स्तर पर देखेंगे तो रुपये के गिरने के पीछे कोई घरेलू वजह नही है। सभी…

Read More