गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सिक्किम के पहले पाक्योंग एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। यह एयरपोर्ट राजधानी गंगटोक से करीब 33 किलोमीटर की दूरी पर है। इस एयरपोर्ट के बन जाने से इस राज्य के पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। चीन की सीमा से लगते इस एयरपोर्ट को काफी अहम माना जा रहा है। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री पवन चामलिंग और केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु भी मौजूद रहे। इससे पहले पीएम मोदी ने एयरपोर्ट का मॉडल भी देखा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय
ओलांद की टिप्पणी से भारत-फ्रांस के संबंधों में आ सकती है खटास: फ्रांसीसी मंत्री
पैरिस। फ्रांस ने आशंका जतायी है कि राफेल सौदे को लेकर पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की ओर से की गयी टिप्पणी से भारत-फ्रांस संबंधों को नुकसान पहुंच सकता है।फ्रांस के जूनियर विदेश मंत्री जे बी लेमोयन ने रेडियो जे को दिये साक्षात्कार में सोमवार को यह बात कही। मंत्री ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति की टिप्पणी से किसी को, विशेषकर फ्रांस को कोई फायदा होने वाला नहीं है, बल्कि यह भारत-फ्रांस के संबंधों को नुकसान पहुंचाने वाली साबित हो सकती है। उन्होंने बाद में एक टेलीविजन चैनल को दिये साक्षात्कार में…
Read More29 सितंबर को दिल्ली में संघ का एक और कार्यक्रम
नई दिल्ली। राजधानी में आरएसएस चीफ मोहन भागवत के महत्वपूर्ण संबोधन के कुछ दिनों बाद अब संघ से जुड़ी शिक्षण संस्था शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों के साथ बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस इवेंट में केंद्रीय मानव संसाधान विकास मंत्रालय, राष्ट्रीय शिक्षा नियामक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के साथ ही एआईसीटीई और जेएनयू भी सहयोग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नागपुर बेस्ड रिसर्च फॉर रिसर्जेंस फाउंडेशन द्वारा विज्ञान भवन में 29 सितंबर को आयोजित कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे।फाउंडेशन के संयोजक राजेश बिनीवाले ने बताया कि 300 से…
Read Moreआसियान ने भारत के साथ नवंबर में औपचारिक सम्मेलन करने से किया इंकार
नई दिल्ली। जब भारत ने गणतंत्र दिवस पर आसियान के 10 नेताओं को न्योता दिया था तो इसे अंदाजा नहीं था कि आसियान नवंबर में भारत के साथ दूसरा सम्मेलन आयोजित करने से इनकार कर देगा। यह तब जाकर पता चला जब चीन, जापान और अन्य साझीदारों के साथ नवंबर में बैठक करने जा रहे आसियान की तरफ से बताया गया कि भारत के साथ सम्मेलन हर साल की तरह औपचारिक नहीं होगा।आसियान के नियमों के मुताबिक, क्षेत्रीय ग्रुप बाहरी साझेदारों के साथ साल में दो बैठक नहीं करता। आसियान…
Read Moreजम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़
पुलवामा। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मीर मोहल्ला क्षेत्र को सुरक्षाबलों ने चारों ओर से घेर लिया और आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की जा रही है। यहां पर दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में हिज्बुल और लश्कर आतंकियों द्वारा तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद सेना ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।बता दें कि सेना के…
Read Moreराफेल डील पर जंग जारी ! अब जेटली ने कहा डील नहीं होगी कैंसल
नई दिल्ली। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद के बयान की वजह से राफेल डील में कथित घोटाले के आरोप ने बड़ी राजनीतिक लड़ाई का रूप ले लिया है। पीएम मोदी पर राहुल गांधी और कांग्रेस ने हमला तेज करते हुए उनके इस्तीफे तक की मांग कर दी है। इस विवाद में वित्त मंत्री अरुण जेटली की भी एंट्री हुई है। जेटली ने राहुल गांधी और ओलांद के बीच जुगलबंदी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने राहुल के एक पुराने ट्वीट का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें पहले से ही कैसे…
Read Moreप्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-आयुष्मान भारत में 50 करोड़ लोगों को शामिल करने का लक्ष्य
नई दिल्ली। प्रभात तारा मैदान पर पीएम मोदी की ओर से ग्रीन सिग्नल दिखाए जाने के साथ ही यह स्कीम देश के 445 जिलों में लागू हो गयी। इस स्कीम के दायरे में 10 करोड़ परिवारों यानी करीब 50 करोड़ लोगों को शामिल किए जाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की लॉन्चिंग के डेढ़ घंटे के कार्यक्रम का विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाइव टेलिकास्ट किया। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी स्कीम के प्रचार के लिए डिजिटल कैंपेन की भी शुरुआत करेंगे। इस कैंपेन के जरिए लोगों को स्कीम…
Read Moreगोल्डन ग्लोब रेस में घायल हुए कमांडर अभिलाष से हुआ संपर्क
मेलबर्न/कोच्चि। गोल्डन ग्लोब रेस में हिस्सा लेने के दौरान दक्षिणी हिंद महासागर के आसपास बीच रास्ते में तूफान के चलते घायल हुए भारतीय नाविक अभिलाष टोमी संदेशों के जरिए फ्रांस में मौजूद रेस आयोजकों के साथ संपर्क में हैं। सेना के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि वह चल पाने में सक्षम नहीं हैं, इसलिए उन्होंने एक स्ट्रेचर का निवेदन किया है। गोल्डन ग्लोब रेस में स्वदेश निर्मित नौकायन पोत एस वी थुरिया पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे कमांडर टोमी को शुक्रवार को कमर में चोट लग गई…
Read Moreआज ही के दिन कर्बला में शहीद हो गए हजरत इमाम हुसैन
मुहर्रम कोई त्योहार नहीं बल्कि यह वह दिन है जो अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। वर्तमान में कर्बला इराक का प्रमुख शहर है जो राजधानी बगदाद से 120 किलोमीटर दूर है। मक्का–मदीना के बाद कर्बला मुस्लिम धर्म के अनुयायियों के लिए प्रमुख स्थान है। मुहर्रम शिया और सुन्नी के लिए मातम का दिन होता है।शिया समुदाय के लोग इस दिन कर्बाला के युद्ध मे हुसैन की कुर्बानी को याद करते हैं और उस पूरे परिदृश्य को दोहराते हैं, और किसी धारदार वस्तु से खुद पर चोट पहुंचाते हैं। कुछ मुस्लिम इन…
Read MoreJ&K: तीन पुलिस वालों की हत्या के बाद 24 घंटे में 10 SPO ने नौकरी छोड़ी, गृह मंत्रालय ने वीडियो को बताया प्रपोगेंडा
जम्मू कश्मीर में एक के बाद एक पुलिसकर्मियों की हत्या की जा रही है। हिजबुल आतंकी की धमकी के बाद शुक्रवार को शोपियां जिले में 4 पुलिसकर्मियों को अगवा कर लिया गया। जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में पुलिसकर्मियों पर हमले बढ़े हैं।जानकारी के मुताबिक, इनमें से 3 पुलिसवालों की आतंकियों ने हत्या कर दी है।जबकि, एक पुलिसकर्मी को छोड़ने की खबर है।तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के 10 एसपीओ के इस्तीफे की चर्चा है।हालांकि, गृह मंत्रालय ने इसे महज अफवाह करार दिया है।गृह मंत्रालय ने इन खबरों को…
Read More