किसानों की विशाल रैली दिल्ली के संसद मार्ग पहुंची, किसानों ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम

नई दिल्ली। ऑल इंडिया किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएससीसी) के नेतृत्व में देशभर से हजारों किसान शुक्रवार को दिल्ली पुलिस से इजाजत मिलने के बाद फसलों के उचित दाम और कर्जमाफी की मांग को लेकर दिल्ली के संसद मार्ग पहुंच गए। किसान मुक्ति मार्च का आयोजन करने वाले संगठन अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएससीसी) को आधी रात को प्रदर्शन करने के लिए जरूरी इजाजत मिल गई थी। संसद मार्ग पर एक विशाल मंच बना था जिसपर देश के किसान नेताओं और विभिन्न दलों के राजनीतिज्ञों ने विशाल भीड़ को…

Read More

जी20 शिखर सम्मेलन: अर्जेंटीना में अलग मीटिंग करेंगे मोदी, ट्रंप और आबे

नई दिल्ली। ब्यूनस आयर्स में आयोजित होने वाले 13वें जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी. इस बैठक में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भी मौजूद रहेंगे. इसकी जानकारी संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने दी.उन्होंने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ब्यूनस आयर्स में जी -20 शिखर सम्मेलन के दौरान जापानी प्रधानमंत्री शिन्जो आबे से मिलेंगे, जो भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी ने मंगलवार को…

Read More

भारत में जारी रहेगी सजा-ए-मौत: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में 2:1 से बहुमत मिलने के बाद मौत की सजा को कायम रखने का फैसला दिया गया. न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ ने इसकी समीक्षा करने को कहा था. न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और हेमंत गुप्ता ने मौत की सजा को सही माना.छत्तीसगढ़ में ट्रिपल हत्या के आरोप में सजा पा चुके आरोपी के मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. आरोपी छन्नू लाल वर्मा को कोर्ट ने मृत्युदंड की सजा सुनाई थी. मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी ने मौत की सजा को…

Read More

मुंबई आतंकवादी मामले में न्याय दिलाने भारत के साथ खड़ा है अमेरिका:ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि मुंबई आतंकवादी हमले की 10वीं बरसी पर अमेरिका इस मामले में न्याय पाने की भारत की इच्छा के साथ खड़ा है। ट्रंप ने ट्वीट कर यह बात कही है। इससे पहले अमेरिका ने पाकिस्तान पर दबाव बनाते हुए इस हमले के लिए जिम्मेदार लश्कर-ए-तय्यबा और उससे जुड़े संगठन व आतंकवादियों पर प्रतिबंध लागू करने को कहा है। बता दें कि इस हमले का मास्टरमाइंड लश्कर चीफ हाफिज सईद पाकिस्तान के संरक्षण में है।अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सख्ती दिखाते हुए कहा,…

Read More

संसदीय समिति के समक्ष पेश हुए आरबीआई गवर्नर उर्जित, नोटबंदी पर दिया जवाब

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल मंगलवार को संसद की स्टैंडिंग कमेटी (स्थायी समिति) के समक्ष पेश हुए। अपनी पेशी के दौरान पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि नोटबंदी का प्रभाव क्षणिक था। जानकार सूत्रों के मुताबिक पटेल ने समिति के सामने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में फंसे कर्ज (एनपीए) की स्थिति समेत कई अन्य मामलों के बारे में जानकारी दी। दरअसल, उर्जित पटेल को 12 नवंबर को समिति के समक्ष उपस्थित होना था लेकिन वे आज अपना समय निकाल पाए। आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने…

Read More

नवंबर में राजधानी का प्रदूषण हुआ कम

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में माह नवंबर में वायु का प्रदूषण पिछले वर्षों की तुलना में कम हुआ है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खतरनाक और बेहद खराब स्तर के प्रदूषित दिनों की संख्या में काफी कमी आई है। इस बार सामान्य स्तर के प्रदूषण का एक दिन भी मिला। प्रदूषण में कमी की एक वजह शुरुआती 12 दिनों में ग्रैप की तरफ से दिल्ली-एनसीआर में लागू किए गए कठोर नियम भी हैं। हालांकि, प्रदूषण में कमी के लिए 50 पर्सेंट योगदान मौसम और हवाओं का माना जा…

Read More

जीत के बाद भावुक हुईं मैरी कॉम, छठी बार वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

छठी बार विश्व चैम्पियन बनी मैरी कॉम (48 किग्रा) को दसवीं एआईबीए विश्व चैम्पियनशिप का ‘सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज’ चुना गया। दिल्ली के केडी जाधव हॉल में हुई 48kg कैटिगरी के फाइनल फाइट में मैरी कॉम ने उन्होंने यूक्रेन की हन्ना ओकोता को 5-0 (30-27, 29-28, 29-28, 30-27, 30-27) से हराया और रेकॉर्ड छठी बार महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।जीतने के बाद मैरी कॉम काफी भावुक हो गयीं और खुशी की वजह से उनके आंसू थम नहीं रहे थे।उन्होंने इस पदक को देश को समर्पित किया।छठी बार विश्व चैम्पियन बनी एमसी मैरी कॉम (48 किग्रा)…

Read More

पेट्रोल, डीजल के भाव फिर घटे, 62 डॉलर से नीचे आया ब्रेंट क्रूड

मुंबई। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। एक दिन की स्थिरता के बाद तेल की कीमतों में कटौती का सिलसिला फिर जारी है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भी गिरावट आई है, जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और कमी आ सकती है। ब्रेंट क्रूड का भाव 62 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है, जो करीब एक साल का सबसे निचला स्तर है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई…

Read More

कोविंद, मोदी ने गुरु नानक जयंती की दी बधाई

देश-विदेश में आज गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती धूमधाम से मनायी जा रही है। गुरु नानक देव जी का जन्म 15 अप्रैल 1469 को पाकिस्तान के ननकाना साहिब में रावी नदी के किनार स्थित तलवंडी नामक गांव खत्रीकुल में हुआ था।  नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती पर बधाई दी है। कोविंद ने शुक्रवार को ट्विटर पर अपने बधाई संदेश में कहा, सभी देशवासियों, विशेषकर भारत और विदेश में हमारे सिख…

Read More

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने ईद-मिलाद-उन-नबी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पैग़म्बर हजऱत मुहम्मद के जन्मदिवस ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देशवासियों को शुभामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने पैगम्बर मोहम्मद की नेक शिक्षा का अनुसरण करने तथा शांति एवं सौहार्द की कामना की। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को अपने ट्वीट में कहा, ”ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शुभकामनाएं। हम पैगम्बर मोहम्मद की नेक शिक्षा को याद करते हैं और चहुंओर सौहार्द, भाईचारा और शांति की कामना करते हैं। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को अपने संदेश में कहा था,…

Read More