अरुणाचल प्रदेश । भारत और चीन की सीमा पर शनिवार अल सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजीकल सर्वे के अनुसार रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है। भूकंप सुबह 4.4 बजे आया जिसका केंद्र भारतीय नगरों पासीघाट और तेजू से 240 किमी दूर स्थित है। वहीं चीनी मीडिया के अनुसार तिब्बत के नींगची से महज 57 किमी दूर 6.9 की तीव्रता का भूकंप आया है। चीन के जिस इलाके में इस भूकंप का प्रभाव सबसे ज्यादा रहा वहां जनसंख्या काफी कम है। भूकंप का केंद्र अलोंग…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय
सिनेमा जगत के पितामह थे वी शांताराम गूगल ने डूडल लगा किया याद
मुंबई। सिनेमा जगत के पितामह थे वी शांताराम गूगल ने डूडल लगा किया याद वी शांताराम एक ऐसे फिल्मकार के रूप में याद किया जाता है जिन्होंने सामाजिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर अर्थपूर्ण फिल्में बनाकर लगभग छह दशकों तक सिने दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई। वी शांताराम मूल नाम राजाराम वानकुदरे शांताराम का जन्म 18 नवंबर 1901 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में छोडऩी पड़ी। उनक रूझान बचपन से ही फिल्मों की ओर था…
Read Moreप्राचीन बौद्ध प्रतिमा का अनावरण कर पाक ने याद की अपनी सैकड़ों साल पुरानी विरासत
नई दिल्ली । अभी कल तक अपनी धरती के इतिहास की शुरुआत 1947 या फिर सिंध में मोहम्मद बिन कासिम के हमले से होने को प्रचारित करने वाले पाकिस्तान को यकायक अपनी सैकड़ों साल पुरानी विरासत याद आने लगी है। इसी क्रम में बीते बुधवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर में 1700 साल पुरानी 48 फीट की बुद्ध की प्रतिमा का सार्वजनिक प्रदर्शन पर्यटन को बढ़ावा देने और साथ ही धार्मिक सहिष्णुता को रेखांकित करने के इरादे से किया गया। इस दौरान प्रतिमा के उत्खनन स्थल-भामला को…
Read Moreइंटरलॉकिंग कार्य शुरू, रेल सेवा अस्त-व्यस्त
खडग़पुर । दक्षिण पूर्व रेलवे खडग़पुर मंडल में शुक्रवार की सुबह से तीन दिवसीय मेगा इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू हो गया है। खास तौर से खडग़पुर-जकपुर थर्ड लाइन संयोजन के चलते विभिन्न संभागों में ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई। इसके चलते अनेक ट्रेनें रद भी रही। अगले दो दिनों में समस्या के और गहराने की आशंका व्यक्त की जा रही है। उपनगरीय ट्रेनों में 68001 सांतरागाछी-झाडग़्राम (एमईएमयू) पैसेंजर, 68003,68004– हावड़ा-घाटशिला एमईएमयू पैसेंजर, 68015-खडग़पुर-टाटानगर एमईएमयू पैसेंजर, 68021,68022-मेदिनीपुर,झाडग़्राम, पुरुलिया एमईएमयू पैसेंजर, 68047, 68048-खडग़पुर-बेलदा- खडग़पुर एमईएमयू पैसेंजर, 08051,08052-खडग़पुर-झाडग़्राम एमईएमयू पैसेंजर,…
Read Moreबीजेपी नेता की हत्या के दूसरे दिन परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन
नोएडा । ग्रेटर नोएडा में बृहस्पतिवार को हुई भाजपा नेता शिवकुमार यादव की हत्या को लेकर परिजनों ने सेक्टर-71 पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इससे वहां पर भीषण जाम गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। पीक आवर में जाम लगने के चलते तकरीबन एक किलोमीटर तक गाडिय़ां जहां की तहां खड़ी हैं। वहीं, सूचना पर पुलिस बल जाम खुलवाने की कोशिश में जुटा है। एसपी सिटी अरुण कुमार फोर्स के साथ मौके पर हैं। बता दें कि बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गौर सिटी…
Read Moreदिल्ली में प्रदूषण हुआ काफी कम, निर्माण कार्यों से बैन हटाया
नई दिल्ली । नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन जी टी) ने दिल्ली में निर्माण कार्यों पर लगी रोक को हटाने का निर्देश दिया है। एनजीटी ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कहा कि दिल्ली में प्रदूषण अपेक्षाकृत कम हुआ है। एनजीटी ने सीपीसीबी और डीपीसीसी का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदूषण काफी कम हुआ है। ऐसे में निर्माण कार्य से रोक हटाई जाती है। हालांकि, एनजीटी ने उद्योगों, कूड़ा जलाने और पराली जलाने को लेकर रोक को जारी रखा है। सुनवाई के दौरान एनजीटी ने कहा कि ऊंचाई…
Read Moreलश्कर में शामिल हो चुके माजिद इरशाद ने सुरक्षाबलों के सामने डाले हथियार
श्रीनगर । कश्मीर घाटी के 20 वर्षीय फुटबॉलर माजिद इरशाद जो कुछ ही दिनों पहले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था, उसने शुक्रवार को सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया। लश्कर से जुडऩे के माजिद फैसले ने उसके परिवारवालों से लेकर रिश्तेदार और करीबी दोस्तों को काफी हैरान कर दिया था। बताया जा रहा है कि माजिद के सरेंडर में उसकी मां ने अहम रोल अदा किया है। माजिद की मां ने उससे वापस लौट आने की अपील की थी। ग्रेजुएशन कर रहा माजिद माजिद अनंतनाग के सरकारी डिग्री कॉलेज…
Read Moreपद्मावती फिल्म के विरोध में चित्तौडग़ढ़ किले पर प्रदर्शन
पाडनपोल धरना स्थल पर चेतावनी दी थी कि 16 नवंबर तक फिल्म पर बैन नहीं लगा तो 17 को किलाबंदी कर पर्यटकों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। चित्तौडग़ढ़/जयपुर। संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म पद्मावती के विरोध में शुक्रवार को चित्तौडग़ढ़ किला बंद कर दिया गया। पद्मावती के विरोध में सभी राजनीतिक दल व संगठन एक हो गए हैं। गुरुवार सुबह से ही सभी समाज के लोग यहां प्रदर्शन करने पहुंचे। सर्व समाज ने कहा कि शाम तक सरकार से कोई सकारात्मक जवाब या कार्रवाई नहीं होने पर आगे…
Read Moreबिल गेट्स-योगी आदित्यनाथ की मीटिंग शुरू
लखनऊ। माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक और बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री के एनेक्सी सचिवालय में हुई। यूपी सरकार और मिलिंडा एंड बिल गेट्स फाउंडेशन के बीच वर्ष 2012 में सहयोग को लेकर एक समझौता हुआ था। इस समझौते की अवधि इसी साल समाप्त हो रही है। इसलिए यह संभव है कि दोनों के बीच सहयोग की अवधि बढ़ाने को लेकर नया समझौता किया जाए। जानकारी के मुताबिक सीएम से मुलाकात में स्वास्थ्य, पोषण…
Read Moreप्रेस की आजादी बरकरार रखने सरकार प्रतिबद्ध: मोदी
मोदी ने कहा कि बेजुबानों को जुबान देने में मीडिया की भूमिका सराहनीय है। नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर पत्रकारों को शुभकामनाएं दी और कहा कि उनकी सरकार प्रेस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कायम रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मोदी ने गुरुवार को एक श्रंखलाबद्ध ट्वीट में स्वतंत्र प्रेस को जीवंत लोकतंत्र की एक आधारशिला करार दिया और कहा कि बेजुबानों को जुबान देने में मीडिया की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस…
Read More