राफेल एयरक्राफ्ट्स डील: एनडीए सरकार ने बचा लिए 12,600 करोड़

राफेल एयरक्राफ्ट्स

नई दिल्ली। फ्रांस के साथ राफेल एयरक्राफ्ट्स डील में एनडीए सरकार ने 12,600 करोड़ रुपये की बचत की है। एनडीए सरकार का कहना है कि उसने फ्रांस के साथ 36 एयरक्राफ्ट्स की डील समेत अन्य हथियार, प्रशिक्षण एवं रखरखाव के सौदों में बड़ी बचत की है। राफेल सौदे में एनडीए के कार्यकाल के दौरान कीमतें बढऩे के यूपीए के आरोप का जवाब देते हुए सरकार की ओर से यह दावा किया गया है। कांग्रेस पार्टी के आरोपों को खारिज करते हुए सरकारी सूत्रों ने कहा कि इन एयरक्राफ्ट्स को उडऩे की स्थिति…

Read More

जनधन-आधार-मोबाइल ने देश के लोगों के लिए नए रास्ते खोले: पीएम मोदी

नई दिल्ली । साइबर स्पेस पर पहली बार इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली में हो रही है। दो दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस का इनॉगरेशन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा-पिछले दो दशक में साइबर स्पेस के क्षेत्र में काफी बदलाव आए हैं। पहले फोन आया, फिर मोबाइल और अब सोशल मीडिया ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को काफी बढ़ावा दिया है। भारत में जनधन-आधार-मोबाइल ने लोगों के लिए नए रास्ते खोले हैं। आज भारत का किसान भी टेक्नोलॉजी के जरिए कई चीजें ऑपरेट कर लेता है। बता दें…

Read More

पांच साल बाद देश में दोगुनी हो जाएगी करोड़पतियों की संख्या

मुंबई। अगले पांच सालों में यानी वर्ष 2022 तक देश में करोड़पतियों की कुल संख्या में करीब 50 फीसदी का इजाफा होगा। स्विस ब्रोकरेज फर्म क्रेडिट सुइस ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि देश की 92 प्रतिशत वयस्क आबादी के पास 6.5 लाख रुपये से कम की संपत्ति है और कुल वयस्क आबादी के 0.5 प्रतिशत के पास 65 लाख रुपये से अधिक संपत्ति है। साल 2022 तक मौजूदा संपत्ति जो 5,000 अरब डॉलर के करीब है, इसमें 2,100 अरब डॉलर का…

Read More

देश की पहली महिला डॉ. रुक्माबाई की 153वीं जयंती, गूगल ने डूडल बना कर दी श्रद्धांजलि

डॉ. रुखमाबाई

जब आप आज गूगल खोलेंगे तो उसपर बने डूडल के रूप में एक सज्जन सी महिला गले में स्टेथोस्कोप पहनें दिखेंगी और अस्पताल के पीछे चित्रण कर उन्हें ये सम्मान दिया है। आज गूगल ने भारत की पहली महिला डॉक्टर रुख्माबाई के 153 जन्मदिवस पर डूडल समर्पित किया है। रुख्माबाई का जन्म बॉम्बे में 1864 को हुआ था। रुख्माबाई एक ऐसी महिला थी जिनकी सोच अपने समय से बहुत आगे थी। जब भारत अंग्रेजी साम्राज्य का गुलाम था तब उन्होंने डॉक्टर बनने की ठानी और वह पढ़ाई करने के लिए सात समुद्र पार कर लंदन गई थी। रुख्माबाई बाल…

Read More

हाइवे पर शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले वर्ष 15 दिसंबर को देश भर में नेशनल और स्टेट हाइवे के 500 मीटर दायरे में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को यह बताने लिए कहा है कि शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने से पहले उसने औरंगाबाद जोन की सड़क को राज्य हाइवे के रूप में अधिसूचित किया था या नहीं। शीर्ष अदालत ने महाराष्ट्र सरकार को एक सप्ताह के भीतर अपना जवाब सौंपने के लिए कहा है। शीर्ष अदालत ने पिछले वर्ष 15 दिसंबर…

Read More

भारत ने इजराइल के साथ रद्द की 500 मिलियन डॉलर की डील

मोदी सरकार अब मेक इन इंडिया के तहत डीआरडीओ से बनाएगा मिसाइल नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने इजराइल के साथ स्पाइक एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल के लिए 500 मिलियन डॉलर की डील को रद्द कर दिया है। माना जा रहा है कि मंत्रालय ने यह कदम मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए उठाया है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय अब मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल स्वदेश में ही बनाना चाहता है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (क्त्क्व्) को इस मिसाइल को बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा…

Read More

गुजरात-हिमाचल चुनाव नतीजों के बाद होगी राहुल की ताजपोशी

नई दिल्ली। कांग्रेस की कमान राहुल गांधी के हाथ में सौंपने का रास्ता साफ करने के लिए पार्टी के दिसंबर में होने वाले संगठन चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है और इसकी प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगी। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) ने सोमवार को एक बैठक में पार्टी अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए चुनाव के कार्यक्रम पर मुहर लगाई। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकार के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए अधिसूचना एक…

Read More

मोदी सरकार दुनिया की तीसरी सबसे अधिक भरोसेमंद सरकार: वल्र्ड इकोनोमिक फोरम

इस रैंकिंग के अनुसार सर्वे में स्विट्जरलैंड व इंडोंनेशिया की सरकार पर 82-82 फीसदी जनता ने भरोसा जताया है। इसके बाद भारत में मोदी सरकार पर देश की 73 फीसदी जनता ने भरोसा जताया गया है। नई दिल्ली। गुजरात चुनाव के दौरान नोटबंदी और जीएसटी को लेकर विपक्ष के आरोपों को सामना कर रही मोदी सरकार के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। वल्र्ड इकोनोमिक फोरम के सर्वे के मुताबिक भारत की मोदी सरकार अपनी जनता का भरोसा जीतने में साढ़े तीन साल बाद भी कामयाब है। तीन-चौथाई आबादी को…

Read More

महंगी सब्जियों और क्रूड ऑइल से इस महीने 4 प्रतिशत का लेवल पार करेगी महंगाई!

नई दिल्ली। अक्टूबर में 7 महीने के ऊंचे लेवल पर पहुंचे रिटेल इन्फ्लेशन आने वाले महीनों में और बढ़ सकता है। एक्सपट्र्स का कहना है कि सब्जियों और क्रूड ऑइल के दाम में तेजी के चलते नवंबर में महंगाई 4 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर सकती है। नोमुरा, बैंक ऑफ अमेरिका, मेरिल लिंच और मॉर्गन स्टैनली जैसी दिग्गज फाइनैंशल सर्विसेज फम्र्स का कहना है कि इकॉनमी में साइक्लिकल रिकवरी के साथ सब्जियों और क्रूड के दाम में उछाल के चलते आने वाले महीनों में महंगाई का दबाव बढ़ सकता है।…

Read More

जीएसटी रेट घटाकर महिलाओं को खुश करेगी सरकार

जीएसटी काउंसिल की पिछली बैठक में 200 आइटम्स पर रेट कट से स्पष्ट हो गया कि वाइट गुड्स और सीमेंट जैसी कमोडिटीज लग्जरी आइटम्स हैं नहीं, लेकिन इन पर ज्यादा टैक्स इसलिए लगाया गया है कि राजस्व घटकर वित्तीय घाटे का बोझ न बढ़ा दे। नई दिल्ली। सरकार कन्ज्यूमर प्रॉडक्ट्स और रोजमर्रा की जरूरतों के सामान के बाद अब अगले दौर की समीक्षा में वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर जैसे कन्ज्यूमर ड्युरेबल्स पर जीएसटी रेट में कटौती करेगी। अभी इन वाइट गुड्स पर 28 फ़ीसदी टैक्स लग रहा है। एक वरिष्ठ…

Read More