तमिलनाडु, केरल में 357 मछुआरों को बचाया गया: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

चेन्नई । रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि चक्रवात ओखी के कारण समुद्र में फंसे कुल 357 मछुआरों को बचाया गया जिसमें तमिलनाडु के 71 मछुआरे शामिल हैं। रक्षा मंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल में एक फोटो पोस्ट की गई है जिसमें वह हेलीकाप्टर के अंदर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी में राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेते हुई दिखाईं दे रही हैं। रक्षा मंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में लिखा,  चक्रवात ओखी से प्रभावित मछुआरों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना, तट रक्षक बलों और वायु सेना…

Read More

राष्ट्रधर्म के निर्वहन से खत्म हो सकता है आतंकवाद और नक्सलवाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर देश का हर नागरिक राष्ट्रधर्म के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाना शुरू कर दे तो देश से आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद का खात्मा हो सकता है। योगी ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के स्थापना सप्ताह के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि महर्षि अरविन्द ने एक बात कही थी कि हमारी आस्था अपनी हो सकती है, उपासना विधि अलग-अलग हो सकती है, हमारी जाति, मत और मजहब अलग हो सकते हैं, मगर हम सबको अपने जीवन में किसी…

Read More

मोहन भागवत के राम मंदिर वाले बयान पर भड़के ओवैसी

मोहन भागवत-ओवैसी

नई दिल्ली । अयोध्या में राम जन्मभूमि पर ही राम मंदिर बनने के संघ  (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत के बयान पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पलटवार किया है। भागवत के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने पूछा है कि क्या मोहन भागवत चीफ जस्टिस है। असदुद्दीन ओवैसी ने मोहन भागवत पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या विवाद अभी सुप्रीम कोर्ट में है तो किस अधिकार से मोहन भागवत यह कह रहे हैं कि मंदिर अयोध्या में ही बनेगा क्या मोहन भागवत चीफ जस्टिस हैं वह…

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी ने दाखिल किया नामांकन

राहुल गांधी

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष के पद के चुनाव के लिए आज राहुल गांधी पार्टी मुख्यालय पहुंचें जहां उन्होंने कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में नामांकन का पहला सेट दाखिल किया। शीला दीक्षित, मोहसिना किदवई, कमलनाथ, मोतीलाल वोरा, अहमद पटेल, तरूण गोगोई और अशोक गहलोत राहुल गांधी के प्रस्तावक बने।इस दौरान मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता उनके साथ उपस्थित रहे। राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए पर्चा भरने से पहले मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया…

Read More

राहुल गांधी खानदानी नेता, देश को ऐसे नेताओं की जरूरत : सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू

लुधियाना । नवजोत सिंह सिद्धू  का पार्टी बदलते ही वंशवाद पर नजरिया भी बदल गया है। कभी वंशवाद के नाम पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व सुखबीर बादल पर निशाना साधने वाले सिद्धू को अब राहुल गांधी का वंशवाद भा गया है। सिद्धू ने यहां राहुल गांधी को खानदानी बताया। उन्होंने कहा कि देश को अब राहुल गांधी जैसे खानदानी नेताओं की जरूरत है। नवजोत सिंह सिद्धू  लुधियाना में आयोजित मास्टर तारा सिंह की 50 वीं बरसी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे थे। पत्रकारों से बात करते…

Read More

प्रद्युम्न मर्डर: पीडि़त पक्ष के वकील पर हमला

प्रद्युम्न मर्डर अधिवक्ता

नई दिल्ली । गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में पीडि़त परिवार के अधिवक्ता सुशील कुमार टेकरीवाल का आरोप है कि शनिवार रात तीन लोगों ने उन पर व उनके परिवार पर हमला किया। हमले में वह, उनकी पत्नी ममता और पुत्र रूपेन घायल हुए हैं। सुशील टेकरीवाल के मुताबिक हमलावरों में दो दिल्ली पुलिस की वर्दी में थे। टेकरीवाल ने दैनिक  को फोन पर बताया कि शनिवार रात सवा नौ बजे वह, उनकी पत्नी ममता और बेटा रूपेन होटल अशोका से डिनर करके…

Read More

आप में फिर आंतरिक कलह, कार्यालय में समर्थकों से मिल रहे कुमार विश्वास

कुमार विश्वास

नई दिल्ली । पिछले कुछ महीने से आम आदमी पार्टी (आप) में छिड़ा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने रविवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात का समय तय किया है। पार्टी कार्यालय में कुमार विश्वास अपने समर्थकों से मुलाकात कर रहे हैं।  इससे पहले आम आदमी पार्टी संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाने की बात लिखी थी। ट्वीट में कुमार विश्वास ने लिखा था-आईटीओ स्थित पार्टी कार्यालय में ‘संवाद’…

Read More

भरूच के विकास के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया : पीएम मोदी

पीएम मोदी

नई दिल्ली । गुजरात चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां शुरू हो चुकी है। आज उनकी तीन रैलियां हैं। पहली रैली भरूच में है। यहां पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात में बंटवारे और जात-पात की राजनीति कर रही है। भाई-भाई में दरार पैदा करने की कोशिश कर रही है।  पीएम मोदी ने कहा कि जो यूपी कांग्रेस की कर्मभूमि रही है वहां कांग्रेस हार गई। उन्होंने कहा कि बीजेपी का एक ही मंत्र है एक ही रास्ता है और वो…

Read More

पीएम मोदी की आज भरूच से लेकर राजकोट तक रैलियां, सीएम रूपाणी और हार्दिक करेंगे रोड शो

मोदी

गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए नौ और 14 दिसंबर को दो चरण में मतदान होंगे और मतों की गणना 18 दिसंबर को की जाएगी. पहले चरण में सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 89 सीटों पर मतदान होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन और चार दिसंबर को एक बार फिर चुनावी राज्य गुजरात का दौरा करेंगे और सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में सात रैलियों को संबोधित करेंगे. इन क्षेत्रों में नौ दिसंबर को मतदान होना है. एक बार फिर दो दिन तक धुआंधर चुनावी रैलियां करेंगे। वे यूपी निकाय निकाय…

Read More

2019 में बैलेट पेपर से हो चुनाव तो नहीं जीतेगी भाजपा : मायावती

मायावती

लखनऊ । उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के प्रदर्शन से बसपा मुखिया मायावती खुश है, लेकिन संतुष्ट नहीं। उनका कहना है कि भाजपा ने निकाय चुनाव में सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया, नहीं तो बसपा के और उम्मीदवार मेयर पद पर जीत हासिल करते। उन्होंने कहा कि यदि 2019 में बैलेट पेपर से हो लोकसभा चुनाव तो भारतीय जनता पार्टी दोबारो नहीं जीतेगी। शनिवार को बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद को श्रद्धांजलि देने पहुंची बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने निकाय चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी जताई…

Read More