जोधपुर। काला हिरण शिकार मामले में दोषी सलमान खान की सजा के खिलाफ दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 17 जुलाई मुकर्रर की है। काले हिरण केस में सलमान को बीते 5 अप्रैल को जोधपुर की ही सीजेएम कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई थी, सलमान ने सजा के खिलाफ कोर्ट में अपील की थी। इस दौरान उन्हें दो दिन जेल में गुजारने पड़े थे। सलमान खान को कांकाणी हिरण शिकार मामले में सजा सुनाए जाने के बाद जिला एवं…
Read MoreCategory: राज्य
कर्नाटक चुनाव में नाथपंथियों को लुभाने के लिए भेजे गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
नई दिल्ली। गुजरात, हिमाचल और त्रिपुरा के बाद अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक की भूमिका निभाने पहुचें। वहां नाथ संप्रदाय का गहरा प्रभाव होने के कारण उन्हें त्रिपुरा की ही तरह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा का मानना है कि कांग्रेस के अचूक लिंगायत दांव की काट के लिए प्रधानमंत्री मोदी के बाद योगी सर्वाधिक उपयुक्त प्रचारक साबित होंगे। कर्नाटक में नाथ संप्रदाय के 72 से ज्यादा मठ और मंदिर हैं। नाथ संप्रदाय की सबसे बड़ी पीठ गोरक्ष पीठ है जिसके महंत योगी…
Read Moreकर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों पर 12 मई को मतदान, जबकि वोटों की गिनती 15 मई को
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख यानी 12 मई आने में अब दो हफ्ते बचे हैं। ऐसे में सियासी पार्टियों का पूरा जोर अब रैली और रोड-शो पर है। बीजेपी अब प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंकने जा रही है। पार्टी ने अपने तीन टॉप कैंपेनर्स यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की रैलियों के जरिए माहौल बनाने के लिए कमर कस ली है।पार्टी सूत्रों के मुताबिक ऐसी उम्मीद है कि पीएम मोदी राज्य में कम से कम 15…
Read Moreडॉ. राम मनोहर लोहिया को भारत रत्न देने की मांग की : नीतीश कुमार
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी से स्वर्गीय डॉ. राम मनोहर लोहिया को भारत रत्न देने की मांग की है। सीएम ने पत्र लिखकर लोहिया की पुण्यतिथि 12 अक्तूबर को भारत रत्न देने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने गोवा हवाई अड्डे का नाम डॉ. राम मनोहर लोहिया रखने की मांग की है। सीएम नीतीश कुमार ने इस पत्र में लोहिया के कामों का भी जिक्र किया है। साथ ही यह भी बताया है कि कैसे एक बेहतर विपक्ष के रूप में लोहिया ने गैर…
Read Moreकविंद्र गुप्ता बने नए डेप्युटी सीएम, 8 मंत्रियों ने ली शपथ
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षत फेरबदल आखिरकर सोमवार को हो गया। सहयोगी बीजेपी के मंत्रियों के पिछले सप्ताह इस्तीफा देने के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल आवश्यक हो गया था। आज के फेरबदल में कुल आठ विधायक मंत्री बने। इनमें से 6 बीजेपी और 2 पीडीपी के मंत्री हैं।राज्यपाल एन एन वोहरा ने सबसे पहले कविंद्र गुप्ता को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। बता दें कि निर्मल सिंह के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कविंद्र गुप्ता राज्य के नए उपमुख्यमंत्री बने हैं। जम्मू-कश्मीर के…
Read Moreपूर्व मिस वल्र्ड डायना हेडन पर बयान दे फंसे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब
अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने 21 साल पहले डायना हेडन को मिस वर्ल्ड का खिताब दिए जाने पर सवाल उठाया है। सौंदर्य प्रतियोगिताओं को फर्जी बताते हुए बिप्लब ने कहा है कि उन्हें हेडन को खिताब देने की पीछे की प्रक्रिया समझ में नहीं आई।हालांकि, उन्होंने ऐश्वर्या राय की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि वह सही मायने में भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने कहा, हम महिलाओं को लक्ष्मी, सरस्वती की तरह…
Read Moreकर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए राहुल ने जारी किया नवकर्नाटक घोषणापत्र
बेंगलुरु। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र शुक्रवार को मेंगलुरु में जारी किया। राहुल ने कहा कि घोषणापत्र लोगों से पूछकर बनाया गया है कि वे क्या चाहते हैं, सरकार उनके लिए क्या करे। उन्होंने इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर कई हमले भी किए। राहुल के साथ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी के अन्य बड़े नेता मौजूद थे।राहुल ने इस मौके पर कहा कि पिछले चुनावों से पहले कांग्रेस ने जो वादे किए थे, उनमें से 95 प्रतिशत…
Read Moreगुरुद्वारों में बंटने वाले लंगर या भंडारे पर नहीं मिलेगी जीएसटी की छूट
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्रालय में जीएसटी परिषद से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यह साफ कर दिया है कि गुरुद्वारों में बंटने वाले लंगर के लिए खरीदे जाने सामान पर जीएसटी की कोई छूट नहीं दी जाएगी। अधिकारी ने कहा कि गुरुद्वारा से जुड़े कई राजनीतिक दल यह मांग कर रहे हैं कि लंगर के लिए खरीदे जाने वाले सामान पर जीएसटी ना हो, लेकिन इसमें कई व्यवहारिक दिक्कतें हैं, इसलिए इसे नहीं माना जा सकता। अधिकारी का कहना है कि इसकी सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि…
Read Moreआरएसएस पर बनेगी फिल्म, मोहन भागवत ने दिया ग्रीन सिग्नल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर पहली फिल्म बनाने की तैयारी पूरी हो गई है। स्क्रिप्ट फाइनल कर ली गई है जिसे संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने देखकर ग्रीन सिग्नल दे दिया है। नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर पहली फिल्म बनाने के लिए डायरेक्टर और स्टार कास्ट फाइनल की जा रही है। संघ पर बनने वाली इस फिल्म का बजट करीब 180 करोड़ रुपये रखा गया है। यह फिल्म अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले आ सकती है।फिल्म बनाने का आइडिया कन्नड़ सिने ऑडियो टाइकून लहरी वेलु…
Read Moreमिनिमम अकाउंट बैलेंस रखने पर भी देना होगा चार्ज?
नई दिल्ली। मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर बैंक आपसे चार्ज वसूलते हैं। लेकिन, अब मिनिमम बैलेंस रखने पर भी हो सकता है आपसे चार्ज वसूला जाए। दरअसल, आपके अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने के बाद भी एटीएम ट्रांजैक्शन, फ्यूल सरचार्ज रिफंड, चेक बुक, डेबिट कार्ड आदि की सेवाएं फ्री नहीं मिल पाएंगी। टैक्स डिपार्टमेंट ने देश के बड़े बैंकों से ग्राहकों को दी जाने वाली मुफ्त सेवाओं पर टैक्स चुकाने को कहा है। इन बैंकों में एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा जैसे बड़े बैंक शामिल हैं।…
Read More