तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में अच्छी बारिश

मौसम विभाग अधिकारी ने बताया कि रायलसीमा और तमिलनाडु में इस मौसम में बारिश होती है जब दक्षिण में पूर्वी सिस्टम सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी से कम दबाव के सिस्टम बनने से मॉनसून मध्य और उत्तर भारत पहुंचा लेकिन फिलहाल तेलंगाना को छोड़कर कहीं इसका बड़ा असर नहीं हुआ। तेलंगाना में अच्छी बारिश हुई है। यहां 31 में से केवल 6 जिलों में कम बारिश हुई है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी 21 प्रतिशत अधिक…

Read More

मधुबनी पेंटिंग से सजी बिहार संपर्क क्रांति पहुंची दिल्ली

दरभंगा। बिहार के मधुबनी स्टेशन के बाद अब ट्रेन के डिब्बों पर भी राज्य की पारंपरिक पेंटिंग देखने को मिल रही है। दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के नौ डिब्बों को मधुबनी पेंटिंग के रंग में रंगा गया है। बिहार की संस्कृति को समेटे दरभंगा से चलकर नौ डिब्बों के साथ यह ट्रेन जब शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंची तो हर कोई इसकी खूबसूरती निहारने लगा।वहां मौजूद यात्रियों में इसे लेकर खास आकर्षण देखने को मिला। भारतीय रेलवे का यह एक्सपेरिमेंट लोगों को काफी पसंद…

Read More

बकरीद की नमाज के लिए मंदिर ने खोले दरवाजे, बाढ़ में डूबी मस्जिद

तिरुवनंतपुरम। बाढ़ से जूझ रहे केरल में ईद-अल-अजहा के मौके पर सांप्रदायिक एकता की एक बेहतरीन मिशाल पेश की गई। केरल के ईरावतूर के मुस्लिम परेशान थे कि वे बकरीद की नमाज कहां पढ़ेंगे क्योंकि उनकी मस्जिद बाढ़ में डूबी हुई थी तो वहां के मंदिर ने अपने दरवाजे नमाज पढऩे के लिए खोल दिए।केरल के त्रिशूर जिले में माला के पास स्थित ईरावतूर में बुधवार को बकरीद के मौके पर कोचुकाडव महल मस्जिद सहित कई मस्जिदें पानी में डूबी हुई थीं। स्थानीय मुस्लिम बकरीद की नमाज को लेकर परेशान…

Read More

होटल बताएं, कितने पानी की जरूरतः एनजीटी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने राष्ट्रीय राजधानी के 5 सितारा होटलों को भूजल दोहन के लिए केन्द्रीय भूजल प्राधिकरण (सीजीडब्ल्यूए) से अनुमति मांगने तथा उन्हें इस बारे में बताने का निर्देश दिया कि उन्हें कितने पानी की आवश्यकता है। न्यायमूर्ति आर.एस.राठौड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने होटलों से सीजीडब्ल्यूए को इस बारे में जानकारी देने के लिए भी कहा कि भूजल का दोहन कब से और हर महीने कितना किया जा रहा है। पीठ ने कहा कि उपराज्यपाल की अधिसूचना, दिल्ली के मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली बैठक…

Read More

अखिलेश यादव इटावा में बनाएंगे कंबोडिया के अंकोरवाट जैसा भव्य विष्णु मंदिर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मंदिर राजनीति में कूदते हुए ऐलान किया कि अगर वह सत्‍ता में आए तो इटावा में में भगवान विष्णु का नगर विकसित किया जाएगा और इसमें भव्य मंदिर भी होगा। उन्‍होंने कहा कि भगवान विष्‍णु का यह मंदिर कंबोडिया के विश्‍व प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर की तरह होगा।  अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘हम भगवान विष्णु के नाम पर लायर सफारी (इटावा) के निकट 2000 एकड से अधिक भूमि पर नगर…

Read More

केरल बाढ़ पीड़ितों को गायक और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने समर्पित किया सुपरहिट गीत

गायक और म्यूजिक कंपोजर रहमान ने गाया, ‘केरल, केरल, परेशान मत हो केरल।’ इस कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो जा रहा है। ट्विटर से लेकर फेसबुक पर लोग इसे शेयर कर रहे हैं। गायक और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक गाना समर्पित किया है। अमेरिका के कैलिफॉर्निया के लॉस एंजिलिस में परफॉर्म कर रहे रहमान ने अपने हिट गाने ‘मुस्तफा-मुस्तफा’ के शब्दों में बदलाव कर ‘केरल-केरल’ गाया और सदी की सबसे भयानक त्रासदी से जूझ रहे इस राज्य को ये…

Read More

केरल बाढ़: 167 लोगों की मौत, 8000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान

तिरुवनंतपुरम। केरल में बाढ़ की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ के कारण हुई तबाही के चलते फसल और संपत्तियों समेत कुल 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। यही नहीं, मौसम विभाग के द्वारा राज्य के 14 में से 13 जिलों में फिर से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा सेंट्रल वॉटर कमिशन के सभी नौ फ्लड मॉनिटरिंग स्टेशनों से बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बता दें कि केरल में अब तक 167 लोगों की…

Read More

कई रोगों में कारगर सस्ती पेनिसिलिन बाजार से गायब

नई दिल्ली। उस समय आरती नौ साल की थी जब उनके माता-पिता को पता चला कि वह रुमेटिक हार्ट रोग से पीडि़त है। यह ऐसी बीमारी होती है जिसमें बैक्टीरियल इन्फेक्शन की वजह से दिल का वाल्व और अन्य अंग डैमेज होने लगता है। संयोग से उनको एक सस्ती दवा का पता चल गया जिसकी मदद से इस बीमारी को रोका जा सकता था और वह दवा थी पेनिसिलिन का इंजेक्शन। एम्स के डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक आरती को हर दो हफ्ते पर इंजेक्शन लगता था। लेकिन उनको उस…

Read More

संस्मरण : अटल जी से भेंट !

आलोक सिंह, एडिटर-आई.सी.एन. मेरी विनम्र श्रद्धांजलि अटल जी को, एक बार अवसर प्राप्त हुआ था अटल जी से भेंट का, बात उन दिनों की है जब हम लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ रहे थे , उन दिनों हमारे भूगर्भ शास्त्र के विभाग में वहीं के छात्रों का एक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन जिसका नाम “हैलीज़” था। हैलीज़ उन दिनों काफी प्रतिष्ठित संस्था थी विश्वविद्यालय की और इसके द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय छात्र पर्व आयोजन किया जाता था जिसका उस वक़्त के सभी महाविद्यालय जो कि लखनऊ या उसके बाहर के थे बढ़चढ़कर…

Read More

आजाद भारत के 71 वर्षों में पहली बार डॉलर के मुकाबले रुपया 70 के पार

नई दिल्ली। रुपया आजाद भारत के 71 वर्षों में पहली बार डॉलर के मुकाबले 70 के निचले स्तर पर आ गया। इसके साथ ही विपक्ष और कांग्रेस ने पीएम मोदी पर तीखे हमले भी शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी रुपया के 70 डॉलर से भी नीचे आने पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।कांग्रेस ने ट्वीट किया, आखिरकार मोदी सरकार ऐसा कुछ करने में कामयाब रही है जो हम 70 साल में…

Read More