टेक महिन्द्रा-माइक्रोसॉफ्ट में साझेदारी, अनचाहे कॉल से मिलेगी मुक्ति

नई दिल्ली। देश की अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनी टेक महिंद्रा अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर अनचाहे कॉल्स से मुक्ति दिलाने का फैसला लिया है। टेक महिन्द्रा ने इस दिशा में काम करने के लिए सोमवार को माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक करार का एलान किया। कंपनी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के विनियमन के अनुसार दूसंचार की स्वस्थ व्यवस्था बनाने के लिए डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी (डीएलटी) आधारित समाधान तैयार करने के लिए टेकमहिंद्रा ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ हाथ मिलाया है। ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित…

Read More

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई इलाकों में भरा पानी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार तड़के से ही तेज बारिश जारी है। इसके चलते लोगों को एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। इसके चलते सुबह लोगों को दफ्तर पहुंचने में परेशानी रही है और बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने से भारी कई इलाकों में भारी जाम लग गया है। दक्षिणी दिल्ली के धौला कुआं, आरके पुरम, तीन मूर्ति भवन इलाके में सड़कों पर जलभराव हो गया, जिसके चलते ट्रैफिक बहुत धीरे चल रहा…

Read More

मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को घोर तंगहाली में धकेल दिया: सुरजेवाला

कांग्रेस ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अपनी अनौपचारिक और अदूरदर्शी आर्थिक नीतियों से उन्नतिशील अर्थव्यवस्था को बिगाड़कर घोर तंगहाली में धकेल दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सिलसिलेवार ढंग से किए ट्वीट के जरिए कहा, प्रिय अरुण जेटली, कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल (2004-2014) के दौरान देश में स्वतंत्रता के बाद सबसे अधिक कारक-लागत आधारित दशकीय आर्थिक विकास दर 8.13 फीसदी रही। मोदी सरकार में 2017-18 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर 6.7 फीसदी रही, जो चार साल का निचला स्तर है। जुलाई 2018…

Read More

मेघालय उपचुनाव: सीएम कोनराड संगमा जीते

शिलॉन्ग। मेघालय में पिछले हफ्ते गुरुवार को दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह शुरू हुई। मतगणना शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर साउथ तुरा सीट से एनपीपी कैंडिडेट और राज्य के सीएम कोनराड संगमा विजयी घोषित किए गए हैं। सीएम संगमा का मुकाबला कांग्रेस के शार्लोट मोमिन से था, जिन्हें संगमा ने 8420 मतों से पराजित किया है।हालांकि तीसरे राउंड की मतगणना के बाद रानीकोर सीट पर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) कैंडिडेट एनपीपी से करीब 4500 वोटों से आगे हैं। रानीकोर सीट पूर्व मंत्री…

Read More

सर्प शांति यज्ञ कराएगा विभाग

हैदराबाद। नाग-नागिन पर बनी काल्पनिक फिल्मों में आपने देखा होगा कि सांप के डसने के बाद लोग रुढिय़ों में फंसकर इलाज के बजाए तंत्र-मंत्र आदि में जुट जाते हैं। पूजा-हवन आदि का भी इस उम्मीद में सहारा लेते हैं कि सांप लोगों से अब दूर रहेंगे। दरअसल, ऐसा ही मामला सामने आया है आंध्र प्रदेश के दिविसीमा से, जहां पर तकरीबन 100 लोग सांप के डसने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है। हैरानीवाली बात तो यह है कि आंध्र प्रदेश सरकार…

Read More

सिख दंगों के लिए राहुल को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार: पी. चिदंबरम

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने 1984 के दंगों में कांग्रेस की संलिप्तता न होने के राहुल गांधी के बयान पर कहा है कि तब पार्टी सत्ता में थी और यह घटना बेहद दर्दनाक थी। सिख दंगों को लेकर पी. चिदंबरम ने कहा, 1984 में कांग्रेस सत्ता में थी। तब बेहद दुखद घटना हुई और डॉ. मनमोहन सिंह इसके लिए संसद में माफी मांग चुके हैं। इसके लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उस दौरान वह महज 13 या 14 साल के थे। उन्होंने किसी…

Read More

लैब में तैयार मीट है बड़ी खोज, लोगों को भी खूब पसंद: मेनका गांधी

हैदराबाद। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने पशु मांस की बजाए प्रयोगशाला में तैयार होने वाले ‘साफ मांस’ को बढ़ावा देने की पैरवी की है।  हैदराबाद में सीएसआईआर-सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी में ‘द फ्यूचर ऑफ प्रोटीन: अ समिट ऑन द न्यू फूड रेवोल्यूशन विषय पर एक कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि ऐसा भी सामने आया है कि पशु मांस सेहत के लिए अच्छा साबित नहीं होता।मेनका ने संवाददाताओं से कहा, साफ मीट का आविष्कार हो चुका है।एक मांस सीरम में मांस कोशिकाओं का कोशिकीय गुण पहले से…

Read More

गाडिय़ों से प्रदूषण में दिल्ली सबसे खराब

नई दिल्ली। गाडिय़ों से होने वाले प्रदूषण के मामले में दिल्ली की स्थिति सबसे खराब है। सेंटर फॉर साइंस ऐंड इन्वाइरनमेंट (सीएसई) की 14 शहरों में सर्वे के आधार पर आई नई रिपोर्ट से यह बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेगा सिटीज में कोलकाता और मुंबई की स्थिति दिल्ली से बेहतर है। वहां लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, पैदल चलना भी पसंद करते हैं। लेकिन दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में लगी गाडिय़ों की संख्या ज्यादा होने के बावजूद लोग पर्सनल गाडिय़ों का इस्तेमाल अधिक करते हैं।…

Read More

राहुल राज में बढ़ा विधायक अदिति सिंह का कद, बनीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का कद बढ़ गया है। पार्टी ने उन्हें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का नया महासचिव बनाया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ही अदिति को इस पद के लिए चुना है।नई जिम्मेदारी से खुश अदिति सिंह ने कहा, मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे इस भूमिका के लिए चुना गया। मैं अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाऊंगी। जो भी कार्य सौंपे जाएंगे, उन्हें पूरे समर्पण भाव से पूरा करूंगी। कुछ चीजें अभी मेरे दिमाग में भी…

Read More

पॉर्टेबल पेट्रोल पंप, दूध की तरह मिलेगा तेल

नई दिल्ली। भारत सरकार ने पिछले दिनों पॉर्टेबल पेट्रोल पंप के कॉन्सेप्ट को मंजूरी दे दी है। जल्द ही आपको सड़कों के किनारे मिल्क बूथ की तरह ये पेट्रोल पंप मिलेंगे, जहां से आप खुद अपनी गाड़ी में पेट्रोल, डीजल या सीएनजी भर सकते हैं। यह दुनिया के करीब 35 देशों में पहले से मौजूद और पहली बार भारत में इसका प्रयोग होने जा रहा है। जैसा की इसके नाम से ही जाहिर है, पॉर्टेबल पेट्रोल पंप को आसानी से किसी स्थान पर ले जाया जा सकता है। इसमें कंटेनर…

Read More