अहमदाबाद। भूख हड़ताल पर बैठे पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल की हालत लगातार बिगड़ रही है। गुरुवार से उन्होंने जल भी त्याग दिया है। डॅक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। सूत्रों के मुताबिक किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर राज्य सरकार और पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के बीच नरेश पटेल की मध्यस्थता के प्रस्ताव के बाद हार्दिक 14वें दिन यानी आज अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म कर सकते हैं।बता दें कि भूख हड़ताल के 13वें दिन हार्दिक पटेल बेहद कमजोर लग रहे थे और उन्हें चलने के…
Read MoreCategory: राज्य
अगले साल चुनावों में उतर सकते हैं साथ-साथ, कांग्रेस-टीडीपी का गठबंधन?
हैदराबाद। आन्ध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा न दिए से नाराज और केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) अब कांग्रेस से हाथ मिला सकती है। सूत्रों की मानें तो तेलंगाना में होने वाले चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टियां आपस में गठबंधन कर सकती हैं।सूत्रों का कहना है कि इस संगम के लिए पूर्व आईएएस अधिकारी के. राजू और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मधु गौड़ याश्की का काफी बड़ा योगदान है जिन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू…
Read Moreगुटखा घोटाला: स्वास्थ्य मंत्री और डीजीपी के घर सीबीआई की छापेमारी
चेन्नई। तमिलनाडु के चर्चित गुटखा घोटाले में बुधवार को सीबीआई ने बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और डीजीपी के घर पर भी तलाशी अभियान चलाया है। बताया जा रहा है कि कुल 40 ठिकानों पर सीबीआई की टीम सर्च ऑपरेशन कर रही है।गुटखा घोटाले के सिलसिले में मंगलवार को चेन्नै में सीबीआई ने बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर और डीजीपी टीके राजेंद्रन के आवास पर जांच एजेंसी ने छापे मारे हैं। इसके अलावा पूर्व डीजीपी…
Read Moreपूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट हिरासत में लिए गए
अहमदाबाद। गुजरात के पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को 1998 के मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में बुधवार को हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले संजीव भट्ट को गुजरात की सीआईडी क्राइम पूछताछ के लिए ले गई थी। इस बीच संजीव भट्ट को हिरासत में लिए जाने के बाद डीजीपी ऑफिस के चौथे और पांचवें फ्लोर पर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि संजीव भट्ट को 1998 में पालनपुर में मादक पदार्थों की खेती के एक मामले में अरेस्ट किया गया है। 1998 में…
Read Moreशिकागो में विश्व हिंदू कांग्रेस में मुख्य वक्ता होंगे मोहन भागवत
स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो की विश्व धर्म सभा में दिए गए भाषण की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर शिकागो में सात से नौ सितंबर को होने जा रहे विश्व हिंदू कांग्रेस में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से दस से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू का संबोधन होगा। विश्व हिंदू इकोनॉमिक फोरम के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के संयोजक अजय गुप्ता ने यह जानकारी दी। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो की विश्व धर्म…
Read Moreहिंदुओं के धर्म बदलकर दूसरी शादी करने पर रोक के लिए उठाएं कदम: लॉ पैनल
नई दिल्ली। हिंदुओं के दूसरी शादी करने के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए विधि आयोग ने कोई कानून बनाने की सिफारिश की है। लॉ पैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ऐतिहासिक डेटा बताते हैं कि बहुत से हिंदुओं ने दूसरी शादी के लिए इस्लाम में धर्मांतरण कर लिया ताकि इस पर रोक न लग सके। आयोग ने सरकार से सिफारिश में कहा है कि ऐसी शादियों पर रोक के लिए कोई कानूनी प्रावधान होना चाहिए।कई रिपोर्ट्स और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए पैनल…
Read Moreमसूरी के मशहूर पर्यटन स्थल केम्पटी फॉल में अचानक आया सैलाब, सैलाब में फंसे पर्यटकों को पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
देहरादून। उत्तर भारत के कई इलाकों में इतने दिनों भारी बारिश हो रही है।उत्तराखंड में कई जगहों पर अगले कुछ दिन के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।उत्तराखंड में लगातार बारिश होने से अचानक फॉल का जलस्तर बढ़ा। पानी को देखते हुए लग रहा था कि जैसे बादल फट गया हो, टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर मशहूर मसूरी के कैम्पटी फॉल की रविवार को भयानक तस्वीर दिखी।घटना के बाद एहतियातन फॉल की तरफ पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यहां पानी इतनी तेज़ी से आया…
Read Moreअसली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मेरे खिलाफ दर्ज किया गया मामला: वाड्रा
नई दिल्ली। उद्योगपति एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने शनिवार को कहा कि असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिये उनके खिलाफ गुरुग्राम में जमीन के सौदों में अनियमितताओं के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। गुरुग्राम में कई जमीनी सौदों में अनियमितताओं के आरोप में उनके और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की रिपोर्ट के बाद श्री वाड्रा ने बयान जारी कर कहा, चुनाव का दौर शुरु हो गया है, तेल की कीमतें बढ़ रही हैं इसलिए जनता…
Read Moreबीजेपी सांसद लीलाधर वाघेला पर गाय ने किया हमला, आईसीयू में भर्ती
गांधीनगर नगर निगम गुजरात की पहली ऐसी म्युनिसिपल अथॉरिटी है जिसने अपनी सीमा में गाय पालने पर बैन लगा रखा है। यहां तक कि आप अपनी निजी संपत्ति या प्लॉट में भी गाय नहीं पाल सकते हैं और ऐसा करते पकड़े जाने पर जुर्माने का भी प्रावधान है।यह बैन बकरी, भैंस, गधा, घोड़ा और भेंड़ पालन पर भी लागू होता है। गांधीनगर। गुजरात के पाटन से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद 83 वर्षीय लीलाधर वाघेला पर एक गाय ने शनिवार को हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि…
Read Moreभ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी, दोषियों को मिलेगी सजा, वाड्रा के एफआईआर पर बोले खट्टर
गुरुग्राम। गुरुग्राम में जमीन मामले में खुद के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने को जहां रॉबर्ट वाड्रा ने चुनावी मौसम में असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करार दिया है, वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई बताया है। जमीन मामले में वाड्रा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर खट्टर ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी जंग जारी है। उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा मिलेगी। खट्टर ने कहा कि अलग-अलग एजेंसियों द्वारा अलग-अलग मामलों की जांच…
Read More