दक्षिण और उत्तर दिल्ली में बंद हो सकते हैं 4,000 फार्म हाउस

नई दिल्ली। राजधानी में आने वाले कुछ सप्ताह में सीलिंग की कार्रवाई के चलते करीब 4,000 फार्महाउस बंद हो सकते हैं। मास्टर प्लान के उल्लंघन को लेकर इन फार्म हाउसों पर ताला लग सकता है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त की गई मॉनिटरिंग कमिटी ने इन फार्म हाउसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर निकायों को 7 दिन तक का समय दिया है। इन फार्म हाउसों के पास बिल्डिंग प्लान, कंप्लिशन सर्टिफिकेट और फायर एनओसी नहीं है।उत्तर एवं दक्षिणी नगर निगम के तहत आने वाले कुछ फार्म हाउसों का…

Read More

बर्फबारी के बाद मनाली-लेह राजमार्ग बंद

मनाली। भारी बर्फबारी के चलते हिमाचल प्रदेश के मनाली को जम्मू एवं कश्मीर के लेह से जोडऩे वाले राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (जीआरईएफ) के 38 टास्क फोर्स के एक अधिकारी ने बताया,मनाली और लेह के बीच यातायात शनिवार से बंद है। मनाली-लेह राजमार्ग रोहतांग दर्रा (13,050 फीट), बारालाचा दर्रा(16,020 फीट), लाचुंग ला दर्रा (16,620 फीट) और तांगलांग ला दर्रा (17,480 फीट) से होकर गुजरता है। हिमाचल सड़क परिवहन कॉर्पोरेशन के एक अधिकारी ने कहा कि केलांग से…

Read More

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटका, मायावती ने किया जोगी के साथ गठबंधन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को करारा झटका लगा है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का एलान किया है। पूर्व कांग्रेस नेता अजीत जोगी ने कुछ साल पहले पार्टी से अलग होकर अपनी पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का गठन किया था।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा कि बीजेपी पिछले 15 साल से सत्ता में है। सत्ता का दुरुपयोग, पैसे का दुरुपयोग, प्रशासनिक तंत्रों का दुरुपयोग करके वह फिर से सत्ता में आना चाहती है।…

Read More

शार्ट सर्किट होने से बची स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, मचा हड़कंप

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला में नई दिल्ली से लखनऊ आ रही शताब्दी एक्सप्रेस एक बड़े अग्निकांड से बच गई। यहां पर पतंग ओएचई में फंसने से शार्ट सर्किट हो गया। कानपुर-लखनऊ रूट की ओएचई लाइन में शार्ट सर्किट होने से लखनऊ जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को गंगाघाट रेलवे स्टेशन के पास आउटर पर रोक दिया गया। देश की सबसे वीआईपी ट्रेन में शुमार शताब्दी एक्सप्रेस आज बर्निंग ट्रेन होने से बच गई। ट्रेन कानपुर निलकने के बाद उन्नाव आउटर पर पहुंची थी। इसी दौरान हादसा हो गया। ट्रेन के रवाना होने…

Read More

भारतीय भाषाओं में प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने से वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा: गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय या देसी भाषाओं में प्रौद्योगिकी उपलब्ध होने से शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में वृद्धि को प्रोत्साहन में मदद मिलेगी। यहां एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि अंशधारकों के साथ इस बारे में विचार विमर्श से यह सुनिश्चित हो सकेगा कि लोगों के बुनियादी अधिकारों की रक्षा हो सकेगी और प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग भी नहीं किया जा सकेगा।गडकरी ने कहा कि उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद से यह सुनिश्चित करने को कहा है…

Read More

दक्षिणी राजस्थान से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आदिवासियों की घर वापसी पर रहेगा फोकस

डुंगरपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को आदिवासी बहुल दक्षिण राजस्थान के दौरे पर हैं। राहुल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सागवाड़ा कस्बे में आदिवासियों को फिर से कांग्रेस के पाले में लाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस साल के आखिर में होने जा रहे चुनाव में कमल को छोड़कर आदिवासियों का हाथ थामना इतना आसान नहीं होगा।एक समय में कांग्रेस का गढ़ कहा जाने वाला आदिवासी बहुल उदयपुर, बांसवाड़ा, डुंगरपुर और प्रतापगढ़ जिला वर्ष 2013 के चुनाव में भगवामय हो गया…

Read More

केंद्र ने बढ़ाई पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि और एनएससी की ब्याज दरें

नई दिल्ली। छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वाले लोगों के लिए यह खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) और पीपीएफ समेत कई छोटी सेविंग्स स्कीमों के लिए अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ब्याज दर बढ़ा दी है। सभी स्कीमों पर 0.4 फीसदी तक का इजाफा किया गया है। छोटी सेविंग स्कीमों के लिए ब्याज दरों को तिमाही आधार पर संशोधित किया जाता है। पीपीएफ और एनएससी पर अब सालाना 8 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।वित्त मंत्रालय ने जारी अधिसूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 की तीसरी…

Read More

भारत बंद में शामिल होंगे 7 करोड़ रिटेल व्यापारी

मुंबई: रिटेल कारोबारियों ने 28 सितंबर को भारत व्यापार बंद का एेलान किया है। दावा है कि इस बंद में देशभर के 7 करोड़ व्यापारी शामिल होंगे। वालमार्ट फ्लिपकार्ट डील और रिटेल में विदेशी निवेश के खिलाफ भारत बंद में व्यापारी शामिल होकर अपना रोजगार बंद रखेंगे और विरोधस्वरूप किसी भी प्रकार का कोई कारोबार नहीं करेंगे।भरतिया और खंडेलवाल ने बताया कि देश के छोटे व्यापारियों के व्यापार की उन्नति और व्यवसाय के बड़े अवसर प्रदान करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाए गए। अनेक वर्षों में व्यापारियों से…

Read More

व्यंग्य की कमी के चलते देश में बढ़ रही है असहिष्णुता: बॉम्बे हाईकोर्ट की राय

औरंगाबाद। बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि देश में ह्यूमर यानी हास्य-व्यंग्य की कमी के चलते सहिष्णुता का स्तर तेजी से नीचे गिरा है। नांदेड़ पुलिस की ओर से धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर मामला दर्ज किए जाने के खिलाफ 5 युवकों की याचिका पर सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने यह टिप्पणी की।जस्टिस टी.वी. नालावाड़े औक जस्टिस विभा कांकनवाड़ी ने कहा, कुछ ऐसे लोग हैं, जो राजनीतिक लाभ उठाने के लिए ऐसे मुद्दों को हवा देते हैं ताकि…

Read More

होटेल कांड में दोषी पाए जाने के बाद कार्रवाई, मेजर गोगोई का ट्रांसफर

श्रीनगर। सेना ने मेजर लितुल गोगोई को उनकी इकाई से हटाकर स्थानीय फॉर्मेशन मुख्यालय भेज दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सेना के कोर्ट ऑफ इन्चयरी (सीओआई) द्वारा श्रीनगर में होटेल में एक स्थानीय महिला के साथ जाने में दोषी पाए जाने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।’ह्यूमन शील्ड’ मामले से सुर्खियों में आए मेजर गोगोई होटेल कांड के बाद विवादों में रहे। सेना की तरफ से पिछले महीने गठित सीओआई ने 53 राष्ट्रीय राइफल्स के अधिकारी गोगोई को दो मामलों में दोषी पाया। पहला…

Read More