एबीवीपी के छात्र गुरु को धमकी दें, यह कैसा संसार है: राहुल

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक शिक्षक द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेताओं का पैर छूने वाला वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को भाजपा पर निशाना और कहा कि गुरू को ब्रह्मा, विष्णु, महेश मानने वाले इस देश में एक शिक्षक को धमकी देना कौन सा संस्कार है। गांधी ने ट्वीट कर कहा कि (मध्यप्रदेश के) मंदसौर में सत्ताधारी पार्टी के छात्र नेताओं द्वारा एक गुरू का अपमान। गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु गुरू देवो महेश्वर मानने वाले देश में यह कौन सा संस्कार है कि…

Read More

भीमा-कोरेगांव मामला: सुप्रीम कोर्ट ने 4 हफ्ते के लिए बढ़ाई 5 एक्टिविस्ट की नजऱबंदी

नई दिल्ली। भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में नक्सल कनेक्शन के आरोपों में नजरबंद ऐक्टिविस्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका लगा है। कोर्ट ने साफ कहा है कि ये गिरफ्तारियां राजनीतिक असहमति की वजह से नहीं हुई हैं। कोर्ट ने एसआईटी जांच की मांग खारिज करते हुए ऐक्टिविस्ट्स की हिरासत 4 हफ्ते और बढ़ा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने पुणे पुलिस को आगे जांच जारी रखने को भी कहा है। आपको बता दें कि पांच ऐक्टविस्ट्स- वरवरा राव, अरुण फरेरा, वरनान गोन्साल्विज, सुधा भारद्वाज और गौतम नवलखा को पहले गिरफ्तार…

Read More

फ्लाइट में पिलाया नवजात को दूध, बच्चे की मौत

हैदराबाद। दोहा से हैदराबाद जाने वाली कतर एयरवेज की फ्लाइट में यात्रा के दौरान 11 महीने के बच्चे को दूध पिलाने से उसकी मौत हो गई। क्यूआर 500 फ्लाइट राजीव गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट रात में 2 बजकर 5 मिनट पर पहुंची थी। एयरलाइन की तरफ से कहा गया कि बच्चे अरनव वर्मा की मौत एयरपोर्ट पर हुई है। वहीं अपोलो मेडिकल सेंटर शमशाबाद की तरफ से बच्चे को मृत लाने का सर्टिफिकेट जारी किया गया है।अपोलो अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, अनिल वर्मा और लीला वर्मा अपने बच्चे के…

Read More

लद्दाख में पद यात्रा के जरिए पानी बचाएंगे द्रुपका के वंशज

लेह। लेह लद्दाख में लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या से इलाके में पानी की समस्या बढऩे का खतरा मंडराने लगा है। लद्दाख इकॉलजिकल डिवेलपमेंट ग्रुप के मुताबिक लद्दाखी लोगों को सर्दियों में जहां रोज औसतन 10 लीटर पानी की जरूरत होती है वहीं गर्मियों में यह आंकड़ा 21 लीटर पहुंच जाता है जबकि पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते पानी की खपत का अनुमान 75 लीटर रोज तक पहुंच रहा है।इस समस्या को देखते हुए लद्दाख के द्रुपका वंश के अनुयायियों ने पानी को बचाने के लिए मुहिम चलाने…

Read More

राजधानी में ढही 4 मंजिला इमारत, कई दबे, दो बच्चों की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के अशोक विहार फेज-3 की सावन पार्क कॉलोनी में आज सुबह एक पुरानी बिल्डिंग ढह गई है जिसमें कई लोग दबे हैं, कई को बाहर निकाल लिया गया है और 2 बच्चों की मौत हो गई है।गिरने वाली बिल्डिंग करीब 20 साल पुरानी बताई जा रही है, जो जर्जर हो चुकी थी। अब तक 9 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है, जिसमें 2 महिलाएं और 2 बच्चे हैं। दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया है। मलबे में 15 से ज्यादा लोग दब गए।…

Read More

दिल्ली समेत 5 राज्य तेल पर एक समान टैक्स के लिए राजी

चंडीगढ़। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और केंद्रशासित चंडीगढ़ डीजल-पेट्रोल पर एक समान टैक्स लगाने को राजी हो गए हैं। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की अध्यक्षता में मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई बैठक में इस पर सहमति बनी। बैठक में पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, दिल्ली के वित्त मंत्री व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और यूपी, हिमाचल व चंडीगढ़ के अधिकारी शामिल थे।पेट्रोल और डीजल की कीमतें कैसे एक समान रखी जाएं, इसके लिए एक जॉइंट सब-कमिटी का गठन किया गया है। यह सब-कमिटी इस पर…

Read More

भारी बारिश के बाद कठुआ में फंसे 29 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारी बारिश के बाद पैदा हुई बाढ़ जैसी स्थिति में फंसे 29 लोगों को सोमवार को सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर को सभी मौसमों में देश के विभिन्न हिस्से से जोडऩे वाले जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर हुई भूस्खलन की घटना के बाद यह मार्ग बंद हो गया था, जिस पर सोमवार को यातायात बहाल कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, छह महिलाओं और 10 बच्चे समेत 29 लोगों को कठुआ जिले…

Read More

भारी बारिश के मद्देनजर पंजाब में रेड अलर्ट जारी

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में भारी बारिश के मद्देनजर सोमवार को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और जिला प्रशासन से सतर्कता बनाए रखने की अपील की। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए सोमवार को एक बैठक भी बुलाई है। उन्होंने बताया, ”राज्य में मूसलाधार बारिश के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन से लगातार नजर बनाए रखने को कहा…

Read More

एसजेवीएन लिमिटेड के निदेशक (विद्युत), एसजेवीएन द्वारा महिला मण्डल भवन – झाकड़ी का लोकार्पण

झाकड़ीः एनजेएचपीएस पुनर्वास कॉलोनी झाकड़ी में नवनिर्मित महिला मण्डल भवन का लोकार्पण एसजेवीएन लिमिटेड के निदेशक (विद्युत) आर के बंसल  के कर कमलों द्वारा किया गया । इस महिला मण्डल भवन का निर्माण एसजेवीएन फ़ाउंडेशन द्वारा निगमित सामाजिक दायित्वों (सीएसआर) का निर्वहन करते हुये ‘मॉडल विल्लेज स्कीम’ के अंतर्गत किया गया । इस भवन निर्माण का कार्य रूपए 10.43 लाख की लागत से सम्पन्न हुआ ।निदेशक (विद्युत) ने अपने सम्बोधन में झाकड़ी  पंचायत प्रधान, उप-प्रधान व महिला मण्डल सदस्यों और स्थानीय ग्राम वासियों का हार्दिक धन्यबाद व आभार व्यक्त करते…

Read More

डेई तूफान की चपेट में आधा भारत

नई दिल्ली। ओडिशा में अपने प्रभाव से जनजीवन को अस्त व्यस्त कर चुके डेई तूफान ने देश के अन्य राज्यों में दस्तक देनी शुरू कर दी है। इसी को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 23 और 24 सितंबर को हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले 24 घंटे तक ओडिशा तट के आसपास समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। देश के करीब 8 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा और डेई तूफान…

Read More