रिजर्व बैंक से पहले बैंकों ने महंगा किया लोन, एसबीआई, आईसीआईसीआई, पीएनबी और एचडीएफसी ने की लेंडिंग रेट में बढ़ोतरी

मुंबई। मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी (एमपीसी) की मीटिंग से पहले लगातार तीसरी बार बैंकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। माना जा रहा है कि एमपीसी कमिटी की मीटिंग में इस हफ्ते ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान होगा, लेकिन एसबीआई, आईसीआईसीआई, पीएनबी और एचडीएफसी ने उससे पहले ही लोन महंगा कर दिया है।देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने मार्जिन कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 0.05 पर्सेंट की बढ़ोतरी की। उसकी नई दरें सोमवार से लागू हो गई हैं। वहीं, प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक…

Read More

मशहूर वायलिन वादक बालाभास्कर का सड़क हादसे में निधन

तिरूवनंतपुरम। मशहूर वायलिन वादक बालाभास्कर का मंगलवार को यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह और उनकी पत्नी एक हफ्ता पहले एक सड़क हादसे में बुुरी तरह घायल हो गए थे और उस हादसे में उनकी दो वर्ष की बेटी तेजस्वी बाला की मौत हो गई थी। बालाभास्कर (40) के परिवार में पत्नी लक्ष्मी(39) है जिनका इसी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।यह दुर्घटना यहां राष्ट्रीय राजमार्ग केनिकट पाल्लीपुरम सीआरपीएफ शिविर और कानियापुरम के बीच थामाराकुल्लाम एग्र्रो सर्विस सेंटर के सामने हुई जब उनकी कार सड़क…

Read More

किसान यात्रा को दिल्ली में एंट्री की अनुमति नहीं

नई दिल्ली। अपनी कई मांगों को लेकर 2 अक्टूबर को राजघाट से संसद तक मार्च करने के लिए दिल्ली पहुंच रही किसान यात्रा को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत देने से पुलिस ने इनकार कर दिया है। इस दौरान कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए राजघाट और संसद के आसपास सुरक्षा इंतजाम भी कड़े कर दिए गए हैं। साथ ही गाजीपुर और महाराजपुर बॉर्डर को भी सील कर दिया गया है, ताकि किसान दिल्ली में प्रवेश न कर पाएं।पुलिस सूत्रों से पता चला है कि अगर किसानों ने जबरन…

Read More

पति ने कहा-अब अडल्टरी अपराध नहीं, पत्नी ने ले ली अपनी जान

चेन्नई। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि अडल्टरी अब अपराध नहीं है लेकिन अब इस फैसले के साइड इफेक्ट दिखने शुरू हो गए हैं। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै में एक 24 साल की विवाहिता ने खुदकुशी कर ली क्योंकि उसके पति ने उससे कहा कि वह अब उसे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करने से रोक नहीं सकती, क्योंकि अब यह संवैधानिक हो गया है।मृतका का नाम पुष्पालता है, जिन्होंने अपने सूइसाइड नोट में भी खुदकुशी की वजह भी यही बात लिखी। पुलिस ने इस नोट को जब्त कर…

Read More

गांधी जयंती पर एनसीपी का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) बीजेपी सरकार के खिलाफ 2 अक्टूबर यानी महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। यह आंदोलन केंद्र और राज्य सरकार की भ्रामक नीतियों के खिलाफ होगा। एनसीपी की ओर से यह जानकारी दी गई है।एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक के मुताबिक महात्मा गांधी द्वारा प्राप्त की गई स्वतंत्रता, लोकतंत्र और संवैधानिक संप्रभुता बीजेपी की प्रतिकूल नीतियों के कारण खतरे में आ गई है। इसलिए, सरकार के खिलाफ, एनसीपी ने आंदोलन का पुकारा है। 2 अक्टूबर को, गांधी जयंती के अवसर पर एनसीपी के…

Read More

विवेक तिवारी हत्याकांड: लगातार मंत्री और नेता पहुँच रहे कल्पना के घर

लखनऊ। एक तो साधारण आदमी एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर (नार्थ) विवेक तिवारी (38) की पुलिस के सिपाही प्रशांत चौधरी ने गोली मारकर हत्या करके दो मासूम बेटियों को अनाथ कर दिया। इस घटना से पूरा परिवार सदमें में। विवेक हत्याकांड के बाद पूरे देश में पुलिस के प्रति आक्रोश है। सरकार की किरकिरी करके कटघरे में खड़ी पुलिस ने विभाग की फजीहत करा दी। मीडिया के माध्यम से पूरे देश में इस हत्याकांड की आंच पहुंची तो भाजपा सरकार सहित सभी छोटे-बड़े राजनीतिक दलों ने सियासी रोटियां सेंकना शुरू कर दिया। विवेक…

Read More

पर्रिकर का हालचाल लेने एम्स पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने एम्स में इलाज करा रहे पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से रविवार को मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। पर्रिकर को 15 सितंबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। पर्रिकर (62) को उनकी बिगड़ती सेहत के चलते विमान से राष्ट्रीय राजधानी लाया गया था।पर्रिकर सितंबर के पहले सप्ताह में अमेरिका से इलाज कराकर लौटे थे, जिसके कुछ दिनों बाद उन्हें गोवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस साल की शुरुआत में भी अमेरिका में…

Read More

विवेक तिवारी मर्डर पर विपक्ष हमलावर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऐपल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या और आरोपियों को बचाने की कोशिश के बाद सूबे में राजनीति गर्म हो गई है। विपक्षी दलों ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और योगी सरकार पर हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में कई फर्जी एनकाउंटर हुए हैं और उनसे कोई अपेक्षा नहीं की जा सकती है।मध्य प्रदेश के दौरे पर गए अखिलेश यादव ने रविवार को…

Read More

दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त करने का मिल गया फार्मूला

नई दिल्ली। दुनिया के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शुमार भारतीय राजधानी दिल्ली की हवा साफ करने के लिए दुबई आधारित निर्माण कंपनी जेनेरा स्पेस ने महत्वाकांक्षी योजना प्रस्तावित की है। आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2018 की एक्सपेरीमेंटल फ्यूचर प्रोजेक्ट श्रेणी के तहत ‘स्मॉग प्रोजेक्ट”नामक इस परियोजना का चयन किया गया है। इसमें पूरे शहर में 328 फीट ऊंचे कई टॉवर बनाए जाएंगे जिसमें से हरेक रोजाना 35 करोड़ घन फीट स्वच्छ हवा पैदा करेगा। सबसे बड़ी बात यह कि यह टॉवर सोलर हाइड्रोजन सेल से संचालित होंगे। शुरुआत में दिल्ली में इसे स्थापित…

Read More

गांधी जयंती से भूख हड़ताल शुरू करेंगे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे

अहमदनगर। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार लोकपाल आंदोलन के कारण केन्द्र की सत्ता में आयी और वह लोकपाल की नियुक्ति को लेकर दो अक्तूबर से भूख हड़ताल शुरू करने के अपने फैसले पर अटल हैं। हजारे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गुरुवार पत्र लिखकर आरोप लगाया कि पिछले चार साल में सरकार टाल-मटोल का रवैया अपनाती रही और लोकपाल या लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं की। हजारे ने लिखा, लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति के लिये 16 अगस्त, 2011 को समूचा देश सड़कों पर…

Read More