केदारनाथ-बद्रीनाथ में बारिश और बर्फबारी से पारा गिरा

नई दिल्ली। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली. बारिश और ओलावृष्टि से तीर्थयात्रियों को ठंड का एहसास हुआ. दिनभर में कई बार बारिश और ओलावृष्टि हुई. इसके साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी भी शुरू हो गई है. यहां मंदिर के कई हिस्से में बर्फ गिरने से शाम होते-होते कड़ाके की ठंड पडऩे लगी. इसके कारण राजधानी दिल्ली में भी गुरुवार सुबह हल्की ठंड का एहसास हुआ. यहां के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई.वैसे तो बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में बुधवार सुबह…

Read More

सबरीमाला विवाद: बसों का संचालन ठप, महिला पत्रकार बीच रास्ते से वापस लौटी

तिरुवनंतपुरम। सबरीमाला मंदिर के कपाट तो खुल गए लेकिन महिलाओं के प्रवेश को लेकर विवाद जारी है। गुरुवार को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने बसों का संचालन रोक दिया गया है। दरअसल बुधवार को निलक्कल के पास लाका में प्रदर्शनकारियों ने एक केएसआरटीसी की बस में तोड़-फोड़ की थी। वहीं मंदिर में प्रवेश की कोशिश कर रही महिला पत्रकार को भीड़ ने आगे नहीं बढऩे दिया। इसके बाद उन्हें वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा।दूसरी ओर सबरीमाला संरक्षण समिति ने 12 घंटे का राज्यव्यापी बंद बुलाया है जिसे…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी जी का 93 साल की उम्र में निधन

दीपक सिंह बिष्ट, ब्यूरो चीफ-उत्तराखण्ड उत्तराखंड:  उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से बीजेपी में आए नेता एनडी तिवारी का गरुवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। एनडी तिवारी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद गुरुवार को दिल्ली के साकेत में एक प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने अपने जन्मदिन के दिन अंतिम सांस ली। उनकी अचानक मृत्यु से पूरी राजनीतिक हलको में शौक का माहौल है। गौरतलब है कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके दिग्गज नेता एनजी…

Read More

सबरीमाला मंदिर खुलने से पहले तनाव के बीच महिलाओं को हटाया

तिरुवनंतपुरम। सबरीमाला मंदिर विवाद एकतरफ केरल सरकार जहां सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ खड़ी है, वहीं बड़ी संख्या में संगठन व लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध कर रहे हैं। सबरीमाला मंदिर में रजस्वला लड़कियों और महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने के बाद मंदिर जाने के मुख्य रास्ते निलक्कल में बुधवार की सुबह माहौल तनावपूर्ण हो गया। निलक्कल और पंबा में सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश की अनुमति का विरोध कर रहे त्रावणकोर देवासम…

Read More

मुंबई यूनिवर्सिटी ने पिछले साल 35 हजार छात्रों को गलत फेल किया: आरटीआई

मुंबई। पिछले कुछ वर्षों में मुंबई यूनिवर्सिटी की मूल्यांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी के चलते छात्रों का यकीन कम हुआ है। बात करें पिछले वर्ष की परीक्षा परिणामों की तो इसमें फेल करार दिए गए करीब 97 हजार से ज्यादा छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया तब सामने आया कि 36000 छात्रों की कॉपियां गलत जांची गई थीं और उन्हें पास कर दिया गया। यह खुलासा एक आरटीआई के जरिए हुआ।पिछले वर्ष का परिणाम आने के बाद 1.81 लाख से ज्यादा कॉपियों के लिए तकरीबन 97313 छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के…

Read More

अकबर के मामले में कोर्ट में सुनवाई टली, केंद्रीय मंत्री से मिलने पहुंचे अजीत डोभाल

नई दिल्ली। यौन उत्पीडऩ के आरोप मामले में केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने पटियाला हाऊस जिला अदालत में याचिका दायर की थी जिस पर आज सुनवाई टल गई है। अब इस मामले में सुनवाई 18 अक्तूबर को होगी। वहीं इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (छै।) अजीत डोभाल आज केंद्रीय मंत्री से मिलने उनके घर पहुंचे। अकबर से मुलाकात के बाद डोभाल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने पहुंचे। हालांकि डोभाल ने दोनों नेताओं से मुलाकात क्यों की इसकी जानकारी नहीं है।भाजपा के मंत्री ने कहा कि आरोपी (रमाणी)…

Read More

एनजीटी ने दिल्ली सरकार पर ठोका 50 करोड़ का जुर्माना

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की गाज दिल्ली सरकार पर गिरी। राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केजरीवाल सरकार को फटकार लगी है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने आवासीय इलाकों में स्थित स्टील पिकलिंग इकाइयों (स्टील पर लगी गंदगी, जंग हटाने वाली इकाइयों) के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर दिल्ली सरकार पर 50 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। उल्लेखनीय है कि एनजीटी ने रिहायशी इलाकों में प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों के संचालन पर गहरी नाराजगी जताते हुए दिल्ली सरकार से इन पर पुख्ता कार्रवाई करने के निर्देश दिए…

Read More

गोवा: बीजेपी में शामिल होंगे दो विधायक, कांग्रेस को बड़ा झटका

पणजी। गोवा में सीएम मनोहर पर्रिकर के खराब स्वास्थ्य के बाद शुरू हुई राजनीतिक उथल-पुथल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कुछ दिनों पहले गोवा में सरकार बनाने का मौका मांग रही कांग्रेस के दो विधायकों ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद विधायकों ने यह बड़ा ऐलान किया है। आपको बता दें कि एम्स में इलाज करा रहे सीएम पर्रिकर को अभी रविवार को ही गोवा लाया गया है। कांग्रेस छोडऩे का ऐलान करने वाले…

Read More

अंग्रेजों ने 9 साल के महाराजा दलीप सिंह से जबरन लिया था कोहिनूर: एएसआई

लुधियाना। बेशकीमती कोहिनूर हीरे को अंग्रेजों ने जबरन लिया था या फिर इसे उन्हें भेंट स्वरूप दिया गया था। यह सवाल जनरल नॉलेज के सबसे अहम सवालों का हिस्सा रहा है लेकिन अब शायद इसकी गुत्थी सुलझती नजर आ रही है। भारत के पुरातात्विक सर्वेक्षण (एएसआई) का कहना है कि इसे ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पंजाब के महाराजा से जबरन लिया गया था। वह भी तब जब महाराजा दलीप सिंह मात्र 9 साल के थे।एक आरटीआई के जवाब में एएसआई ने केंद्र सरकार के उस बयान का विरोधाभास किया है…

Read More

एएमयू एल्युमिनाई मीट में कश्मीरी छात्रों का मूक प्रदर्शन

अलीगढ़। आंतकी मन्नान वानी के एनकाउंटर के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में आयोजित शोक सभा के बाद यूनिवर्सिटी में विवाद बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एएमयू में एल्युमिनाई मीट के दौरान कश्मीरी छात्रों ने मूक प्रदर्शन किया। छात्रों ने शोक सभा आयोजित करने के आरोप में सस्पेंड किए गए छात्रों पर की गई कार्रवाई वापस लेने की मांग की। कश्मीरी छात्र हाथों में पोस्टर बैनर लेकर यूनिवर्सिटी परिसर में ही बैठे हैं।बता दें कि सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में 10 अक्टूबर को मन्नान सहित तीन…

Read More