मोदी सरकार का नेहरू की विरासत को कम करने का प्रयास: सोनिया

नई दिल्ली। कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और आरोप लगाया कि मौजूदा समय में सरकार में बैठे लोगों द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू की लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान वाली विरासत को कमतर करने का प्रयास किया जा रहा है।आधुनिक भारत के निर्माण में देश के प्रथम प्रधानमंत्री के योगदान को याद करते हुए सोनिया ने यह भी कहा कि नेहरू ने जिन लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढाया, आज उनको चुनौती दी जा रही है। वह कांग्रेस सांसद शशि थरूर…

Read More

बाल दिवस पर युवा चैम्पियन पुरस्कारों की घोषणा

भारत के किशोरों के लिए एक मंच उपलब्ध कराने और सतत विकास में उनका योगदान सुनिश्चित करने के लिए इस बाल दिवस पर नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन और यूनिसेफ  इंडिया का युवा चैम्पियन पुरस्कार एक साथ शुरू किया गया है। राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर नवाचार का आयोजन करते हुए, नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार और यूएन रेजिडेंट  कोडिनेटर तथा भारत में यूएनडीपी के रेजिडेंट प्रतिनिधि यूरी ने आज यूनिसेफ-अटल टिंकरिंग लैब यंग चैम्पियन पुरस्कार घोषित किये। इस अवसर पर अटल नवाचार मिशन के मिशन…

Read More

सबरीमाला मंदिर धर्म निरपेक्ष, सभी के लिए खुला है, केरल सरकार ने हाई कोर्ट में कहा

कोच्चि। सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर चल रहे विवाद के बीच केरल सरकार ने कहा है कि सबरीमाला मंदिर धर्मनिरपेक्ष है और सभी के लिए यहां के दरवाजे खुले हैं। बीजेपी की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सबरीमाला मंदिर में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर बैन की मांग की गई है। इस याचिका पर हाई कोर्ट ने केरल सरकार से पक्ष मांगा था। सोमवार को केरल सरकार की तरफ से कहा गया है कि सबरीमाला मंदिर धर्म निरपेक्ष है और यह सभी धर्मों के लिए खुला…

Read More

नेताओं, जनता ने अनंत कुमार को दी श्रद्धांजलि

बेंगलुरु। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को नेताओं एवं आम लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अनंत कुमार का सोमवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। सोमवार सुबह से बसवनागुड़ी स्थित उनके आवास में रखे गए उनके पार्थिव शरीर को एक सज्जित सैन्य वाहन में मल्लेश्वरम स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय जगन्नाथ भवन ले जा गया। इस दौरान सेना के तीन अंगों- थलसेना, नौसेना और वायुसेना के कर्मी मौजूद रहे। उनकी शव यात्रा समर्थकों…

Read More

सबरीमाला फैसले पर पुनर्विचार की मांग वाली 48 याचिकाओं पर आज सुनवाई कर सकता है सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को उन 48 याचिकाओं पर विचार कर सकता है, जिनमें केरल के सबरीमाला मंदिर में सभी आयुवर्ग की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति वाले उसके 28 सितंबर के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की गई है। तत्कालीन सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली 5 जजों की पीठ ने 28 सितंबर को 4-1 के अपने फैसले में सबरीमाला मंदिर में सभी आयुवर्ग की महिलाओं के प्रवेश का रास्ता साफ करते हुए कहा था कि यह पाबंदी लैंगिक भेदभाव के समान है।सीजेआई रंजन गोगोई, जस्टिस आर.…

Read More

छठ पूजा: नीतीश के घर पर पर्व का उल्लास तो लालू के आवास पर पसरा रहा सन्नाटा

पटना। बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में डाला छठ का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक ओर जहां समूचे उत्तर भारत में महिलाएं इस पारंपरिक पर्व को पूरे रीति-रिवाज के साथ मनाने में जुटी हुई हैं, वहीं बिहार में इसका एक खास अंदाज देखने को मिल रहा है। लेकिन इन सब के बीच राजधानी पटना में बिहार की सत्ता के दो शीर्ष राजनेताओं के घरों के नजारे भी अलग-अलग दिख रहे हैं। पटना के सर्कुलर रोड पर बने सीएम नीतीश कुमार के घर पर जहां छठ पर्व की…

Read More

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू करने के लिए सोमवार को चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी। राज्य में सात दिसंबर को चुनाव होने हैं। अधिसूचना के अनुसार, 12 से 19 नवम्बर के बीच नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच के लिए 20 नवम्बर की तारीख तय की गई है। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 22 नवम्बर है। राज्य में मतदान सात दिसंबर को होगा और मतगणना 11 दिसंबर को की जाएगी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से पहले जारी किए गए बयान…

Read More

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर

नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सोमवार को वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंच गई। यहां न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, सुबह हल्की धुंध रहने के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान व अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, पूरे एनसीआर में वायु गुणवत्ता गंभीर बनी रही।सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 31 डिग्री…

Read More

मणिपुर फर्जी मुठभेड़ मामला: पीठ से न्यायाधीशों के अलग होने की मांग करने वाली याचिका खारिज

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को मणिपुर के कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें पीठ में शामिल न्यायाधीशों से मणिपुर फर्जी मुठभेड़ मामले की सुनवाई से अलग हो जाने का अनुरोध किया गया था। इन फर्जी मुठभेड़ मामलों की जांच सीबीआई का विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है। न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और न्यायमूर्ति यू यू ललित की पीठ ने कहा कि एसआईटी और इन मामलों में उसके द्वारा की जा रही जांच पर इन पुलिसकर्मियों के संदेह करने का कोई कारण नहीं…

Read More

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का बेंगलुरू में निधन

बेंगलुरु। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का 59 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बेंगलुरु में सोमवार को आखिरी सांस ली। अनंत कुमार बेंगलुरु के बासवानागुड़ी में श्री शंकर कैंसर अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे।59 साल के अनंत कुमार का पहले लंदन और न्यूयॉर्क में इलाज चला और 20 अक्टूबर को ही उन्हें बेंगलुरू लाकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। हाल ही में वे लंदन से वापस लौटे थे।अनंत कुमार साल 1996 से दक्षिणी बेंगलुरु का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते थे। अनंत कुमार का पार्थिव…

Read More