पत्रकार बुखारी का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर

श्रीनगर। कश्मीर के स्वनामधन्य वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या में शामिल लश्कर के आतंकी नवीद जट्ट को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। बता दें कि श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह हॉस्पिटल के अंदर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने हमला कर इसी वर्ष फरवरी महीने में अबु हंजूला उर्फ नवीद जट को छुड़ा लिया था। इस हमले में दो पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए थे। उधर, बुखारी हत्याकांड में शामिल आतंकी अजाद मलिक पहले ही अनंतनाग में एक मुठभेड़ में मारा जा चुका है।ज्ञात हो कि लश्कर के पाकिस्तानी आतंकवादी…

Read More

मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, दो जवान शहीद, एक नक्सली गिरफ्तार

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज सुबह पुलिस व नक्सलियों के  मध्य दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुयी मुठभेड़ में 8 वर्दीधारी नक्सली मारे गए, जिनकी शिनाख्त की जा रही है, एक घायल नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान शहीद हो गए हैं। मौके से पुलिस ने गोला बारूद समेत दैनिक उपयोग की सामग्रियां बरामद की हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार क्रिस्टारम थाने से संयुक्त पुलिस बल गश्त सर्चिंग के लिए रवाना हुआ था। ग्राम साकलेर के निकट जंगल में घात लगाए नक्सलियों…

Read More

राहुल ने चिश्ती की दरगाह में चादर चढ़ाने के बाद ब्रह्मा मंदिर के भी किए दर्शन

अजमेर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान में आज अपनी चुनावी सभा से अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में हाजरी लगाई तथा पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने पहले दरगाह पहुंचकर मजार पर मखमली चादर चढ़ाई तथा अकीदत के फूल पेश कर देश में अमन चैन, खुशहाली एवं भाईचारे की दुआ की। गांधी परिवार के खादिम सैय्यद अब्दुल गनी गुर्देजी ने राहुल को जियारत कराई।इससे पहले दरगाह के निजाम गेट पर खादिम परिवार के गुर्देजी के अलावा सैय्यद जोयब खिश्ती व…

Read More

मोदी ने दिया मुझे ईमानदारी का सर्टिफिकेट: केजरीवाल

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के स्थापना दिवस पर कहा कि मुझे ईमानदारी का सर्टिफिकेट देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है।उन्होंने कहा कि आज के दिन ही संविधान बना था और 6 साल पहले इसी दिन आम आदमी पार्टी बनी थी। देश में आज जो खतरे मंडरा रहे हैं उससे देश को केवल आम आदमी पार्टी बचा सकती है। केजरीवाल ने कहा,  मोदी जी की जो हवा लोग बताते थे उसके विपरीत दिल्ली के लोगों ने हमें 67 सीट्स दीं। इस बीच साढ़े तीन साल में…

Read More

बदल रहा है चाइल्ड पॉर्नोग्रफी का कानून, दोषी को नहीं मिलेगी जमानत

नई दिल्ली। व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए चाइल्ड पॉर्नोग्रफी मटीरियल रखने, उसे देखने या उसके संग्रहण और वितरण पर दंड का प्रावधान और कठोर हो सकता है। इसके तहत मोटा जुर्माना और जेल की सजा बढ़ाकर पांच वर्ष तक का प्रावधान किया जा सकता है। ऐसा किया जाना गैर-जमानती अपराध माना जाएगा और दूसरी बार दोषी पाए जाने पर सात वर्ष तक की सजा हो सकेगी।दरअसल, संशोधन प्रस्ताव में सबसे कठोर दंड का प्रावधान उन लोगों के लिए किया गया है जो अश्लील सामग्री का संग्रह व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए करते…

Read More

एयर पलूशन: स्कूलों को 2 घंटे की देरी से खोलने पर विचार

नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए स्कूलों, बाजारों और ऑफिस की टाइमिंग में बदलाव पर विचार किया जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नेतृत्व वाली टास्क फोर्स की गुरुवार को हुई बैठक में इस पर चर्चा की गई। टास्क फोर्स के एक सदस्य ने बताया कि स्कूल की टाइमिंग सुबह 8 की जगह 10 और बाजार की टाइमिंग सुबह 10 से 8 बजे करने पर विचार किया जा रहा है।उन्होंने बताया, प्रदूषण का स्तर सामान्यत: सुबह और शाम में सबसे अधिक रहता…

Read More

जर्मनी ने दिया हाईस्पीड ट्रेन का ऑफर, 2.5 घंटे में पूरी होगी 435 किलोमीटर की दूरी

नई दिल्ली। रेलवे ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही रेलवे में कई सारे सुधार भी किए जा रहे हैं ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो। इसके साथ ही रेलवे दूरी कम करने पर भी ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। इसी प्रयास के तहत जर्मनी ने भारतीय रेलवे के सामने एक ऐसे हाईस्पीड रेल नेटवर्क प्रस्ताव रखा है जो बुलेट ट्रेन से भी तेज है। इस ट्रेन से चेन्नई से मैसूर तक की 435 किलोमीटर लंबी दूरी 2.5 घंटों की…

Read More

राजस्थान विधानसभा चुनाव: चुनावी मैदान में हैं 189 महिला उम्मीदवार

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए कुल 189 महिलाएं मैदान में हैं जिनमें से सबसे अधिक 27 प्रत्याशी कांग्रेस की हैं। चुनावी समर में महिलाओं की संख्या 2013 की तुलना में 23 अधिक है। नामांकन वापस लेने की अवधि गुरुवार को समाप्त हो गयी और उसके बाद चुनावी उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो गयी है। राज्य की 200 विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा चुनाव के लिए कुल 281 महिलाओं ने नामांकन दाखिल किए। जांच के बाद…

Read More

स्टैचू ऑफ यूनिटी से ज्यादा ऊंची होगी आंध्र प्रदेश की नई विधानसभा बिल्डिंग, नायडू ने फाइनल किया डिजाइन

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की राजनीतिक महत्वाकांक्षा सिर्फ देशभर में ऐंटी-बीजेपी गठबंधन का विस्तार करने और सीबीआई को राज्य में प्रवेश से रोकने तक ही नहीं सीमित है। अब उन्होंने बताया है कि अमरावती में प्रस्तावित आंध्र प्रदेश विधानसभा बिल्डिंग विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी से 68 मीटर ज्यादा ऊंची होगी। एक बार तैयार होने के बाद यह देश की सबसे ऊंची इमारत होगी। बता दें, स्टैचू ऑफ यूनिटी की ऊंचाई 182 मीटर है।नायडू ने नई विधानसभा का डिजाइन लगभग फाइनल कर लिया है,…

Read More

बिजबेहरा में मुठभेड़ में मारे गए 6 आतंकी, ऑपरेशन जारी

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में ऑपरेशन ऑलआउट के तहत बिजबेहरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 6 आतंकी मारे गए हैं। अभी इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है जिसके चलते इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। बिजबेहरा के सेकिपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने के इनपुट्स मिलने के बाद सुरक्षाबलों के साथ यह मुठभेड़ शुरू हुई।फिलहाल अभी मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है। इससे…

Read More