नई दिल्ली। फेसबुक यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। जल्द फेसबुक अपनी डिजिटल करेंसी लाने जा रही है और वह यद कदम अपने व्हाट्सएप यूजर्स को ध्यान में रखकर ला रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी में भारत में होने वाले छोटे मोटे पेमेंट को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है और आने वाले नए साल 2019 में वह खुद की डिजिटल करेंसी उतार सकती है, डिजिटल करेंसी डॉलर से जुड़ी होगी। रिपोर्ट के अनुसार,…
Read MoreCategory: राज्य
उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में
नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया जबकि कश्मीर में 40 दिन का भीषण ठंड का मौसम ‘चिल्लईं कलां’ शुरू हो गया है. दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान थोड़ी वृद्धि के साथ 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा. इससे पहले गुरुवार चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा. मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन…
Read Moreकलकत्ता हाईकोर्ट ने BJP की रथ यात्रा पर लगाई रोक
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा को रथ यात्रा निकालने की अनुमति देने के उच्च न्यायालय के एकल न्यायाधीश के फैसले पर कलकत्ता उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच ने रोक लगा दी है।कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच ने रथ यात्रा की अनुमति को रद्द कर दिया है। गुरुवार को एकल बेंच ने भाजपा को तीन रथ यात्रा की इजाजत दी थी।पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में भाजपा के ‘रथ यात्रा’ कार्यक्रम की इजाजत देने वाले कलकत्ता उच्च न्यायालय की एकल पीठ के आदेश को शुक्रवार को खंड पीठ में…
Read Moreसोहराबुद्दीन एनकाउंटर: सीबीआई कोर्ट ने सभी 22 आरोपियों को बरी किया
मुंबई। सोहराबुद्दीन शेख-तुलसीराम प्रजापति कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में 13 साल बाद सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने सभी 22 आरोपियों को बरी किया है। कोर्ट का कहना है कि सबूतों की कमी की वजह से आरोपियों को मामले से रिहा किया जाता है। कोर्ट ने गवाहों के बयान से पलटने पर यह भी कहा कि अगर कोई बयान न दे तो इसमें पुलिस की गलती नहीं है।सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में स्पेशल सीबीआई जज ने अपने आदेश में कहा कि सभी गवाह और सबूत साजिश और हत्या को साबित करने के…
Read Moreसार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में हड़ताल, काम काज पूरी तरह ठप
लखनऊ।ऑल इंडिया बैक आफिसर्स कन्फेडरेशन (आयबॉक) के बैनर तले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अधिकारी आज हड़ताल पर हैं। बैंक अधिकारी सिविल सेवा के अधिकारियों के समान वेतन सहित कई अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। आयबॉक के प्रांतीय अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि हड़ताल के दौरान लोगों की सहूलियत के लिए एटीएम में पर्याप्त कैश उपलब्ध करवाने की कोशिश की जा रही है। आयबॉक के प्रांतीय महामंत्री दिलीप चौहान ने बताया कि यह हड़ताल भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध में है। हड़ताल में कई बैंकों…
Read Moreड्राइविंग लाइसेंस व दूसरे दस्तावेजों को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में करें स्वीकार, केंद्र ने राज्यों से कहा
नई दिल्ली। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने राज्यों सरकारों से कहा है कि वे ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी व इंश्योरेंस सर्टिफिकेट जैसे दूसरे दस्तावेजों को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट के रूप में भी स्वीकार करना शुरू करें। राज्यों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी करते हुए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने कहा कि वाहन के मालिक अब ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी व इंश्योरेंस सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेजों को संबंधित अधिकारी को डिजीलॉकर व एम परिवहन जैसे मोबाइल ऐप से भी दिखा सकेंगे.ट्रैफिक और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट भी साथ ही साथ इन जानकारियों को ई-चालान ऐप के माध्यम…
Read Moreलालू को मिली अंतरिम जमानत, अभी जेल में ही रहेंगे
नई दिल्ली। रेलवे टेंडर घोटाले में दायर दो मुकदमों में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को राहत मिल गई है। राजधानी की पटियाला हाउस कोर्ट ने सीबीआई और ईडी की ओर से दायर मुकदमों में लालू को 19 जनवरी तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। हालांकि जमानत मिलने के बावजूद चारा घोटाला मामले की सजा काट रहे लालू अभी जेल में ही रहेंगे।स्पेशल जज अरुण भारद्वाज ने रांची जेल से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए प्रसाद को अंतरिम राहत दी। चारा घोटाला मामले में जेल…
Read Moreश्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार चौथे दिन भी बंद
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में 434 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताजा बर्फबारी के कारण गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी बंद रहा। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने यहां को बताया कि जोजिला दर्रे के दोनों तरफ ट्रक और तेल टैंकरों समेत बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। ताजा बर्फबारी के कारण सड़क मार्गों पर फिसलन की वजह से राजमार्ग को एहतियातन बंद रखा गया है। यातायात अधिकारी ने कहा, राजमार्ग पर विशेषकर ,गंदेरबल जिले के सोनमर्ग और जोजिला एवं मीनमार्ग के बीच बर्फ जमा होने के कारण फिसलन बहुत…
Read More14 से डोर-टु-डोर कैंपेन शुरू करेगी आप, लोकसभा चुनाव की तैयारी
नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने भी दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। मंगलवार की शाम आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा मुख्यमंत्री केजरीवाल के सरकारी आवास पर तमाम पदाधिकारियों की एक मीटिंग बुलाई गई थी। पार्टी के विधायकों, पार्षदों, सांसदों और दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने भी इसमें भाग लिया।मीटिंग में तय किया गया कि पार्टी 14 दिसंबर से दिल्ली में बूथ लेवल पर एक डोर टु डोर कैंपेन शुरू…
Read Moreआरबीआई गवर्नर शक्तिकांत की नियुक्ति पर स्वामी ने उठाए सवाल
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आरबीआई के नव नियुक्त गवर्नर शक्तिकांत दास की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं. स्वामी ने कहा कि आरबीआई के नव नियुक्त गवर्नर दास अपने पद का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि दास कई कोर्ट मामलों में पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम को बचाने की कोशिश कर चुके हैं. स्वामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है.
Read More