कुपोषण की समस्या का समाधान मिशन मोड में : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि सरकार कुपोषण की समस्या के समाधान के लिए मिशन मोड में काम कर रही है । मोदी ने यहां राष्ट्रपति भवन में गांधी शांति पुरस्कार समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बचपन स्वस्थ होगा तो भारत स्वस्थ रहेगा । उन्होंने कहा कि इसकी सफलता के लिए जन भागीदारी जरुरी है । जनभागीदारी से शक्ति बढती है । उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई को जनआन्दोलन बनाया था। उन्होंने स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने वाली…

Read More

शिमला-कालका ट्रैक पर दौड़ा अंग्रेजों के जमाने का भाप इंजन ट्रेन

शिमला। विश्व धरोहर में शुमार शिमला-कालका रेल ट्रैक पर सोमवार को अंग्रेजों के जमाने का 113 साल पुराने भाप इंजन की छुक-छुक की आवाज सुनाई दी। दो बोगियों को इंजन के साथ जोड़ा गया था और 30 ब्रिटिश नागरिकों ने इनमें सफर करने का आनद लिया।सोमवार सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर भाप इंजन को शिमला रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई गई। ब्रिटिश नागरिकों ने इस सफर की यादों को जिंदा रखने के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की। वहीं शिमला से कैथलीघाट स्टेशन तक जगह-जगह भाप इंजन को…

Read More

पुलवामा के आतंकी हमले में वीर जवानों की शहादत के बाद देश-भर में लोगों को और लोगों के मन में,आघात और आक्रोश है: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 53वीं बार मन की बात की। कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज मेरा मन भरा हुआ है। वहीं कार्यक्रम के अंत में पीएम ने इशारों-इशारों में 2019 के लोकसभा चुनाव जीतने का दावा करते हुए कहा कि आप लोगों से सालों साल ऐसे ही बात करता रहूंगा। प्रधानमंत्री ने कहा, पुलवामा के आतंकी हमले में वीर जवानों की शहादत के बाद देश-भर में लोगों को और लोगों के मन में,…

Read More

गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए पर्रिकर

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को शनिवार रात गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बयान जारी कर कहा है कि पर्रिकर को गैस्ट्रोइन्टेस्टाइनल एन्डॉस्कॉपी के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है.सीएमओ ने कहा कि 63 वर्षीय पर्रिकर को लगभग 48 घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा. जीएमसीएच के बाहर कड़े सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं. इससे पहले शनिवार को ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया गया था कि मनोहर पर्रिकर लाइफ सपोर्ट पर…

Read More

रॉबर्ट वाड्रा भी रखेंगे राजनीति में कदम!

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस फिर से बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा भी अब राजनीति में कदम रखने वाले हैं! प्रियंका गांधी के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा से इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लांडरिंग और विदेश में संपत्ति खरीदने के कारण पूछताछ की है। उन्हें कई बार ईडी के दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। इसी बीच उन्होंने फेसबुक पर सफाई दी है। उनका कहना है कि सरकार देश के…

Read More

एक लाख मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन हासिल करने पर भव्य रोड शो

झाकड़ी: देश के सबसे बड़े भूमिगत 1500 मे0वा0 नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा एक लाख मिलियन यूनिट उत्पादन करने के ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाए रखने हेतु  रविवार दिनांक 24 फरवरी को एक भव्य रोड़ शो का आयोजन परियोजना प्रमुख संजीव सूद की अगुवाई में किया गया। इस  रोड शो की शुरूआत प्रात: 10:00 बजे  एनजेएचपीएस के झाकड़ी स्थित अग्नि शमन केंद्र /हार्डकोटिंग प्लांट क्षेत्र  से की गई । यह रोड शो शिव मंदिर प्रांगण, पोट हैड यार्ड से होते आवासीय कालोनी के विभिन्न जंक्शन/पड़ावों से होते हुए मोनल…

Read More

भारत पाकिस्तान को हराकर विश्व कप से करे बाहर : गावस्कर

नयी दिल्ली। देश में जहां भारतीय टीम के विश्व कप में पाकिस्तान के साथ मुकाबला नहीं खेलने की मांग जोरों से उठ रही है वहीं पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारत को विश्व कप में पाकिस्तान के साथ मैच खेलना चाहिए और उसे हराकर विश्व कप से बाहर कर देना चाहिए। पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर करने के सवाल पर गावस्कर ने कहा कि भारत भले ही पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर करने की कोशिश कर ले लेकिन ऐसा होना संभव नहीं है। उन्होंने…

Read More

25 से फिर हो सकती है बारिश, गिर सकते हैं ओले भी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली का माह फरवरी में मौसम का मिजाज मॉनसून जैसा रहा है। बारिश थम-थमकर लौटती रही है जिसकी वजह से कभी सर्दी बढ़ी तो अगले ही दिन सूरज की तेजी देखकर गर्मी आने का अहसास होने लगा। अब लगातार चौथे हफ्ते भी इस महीने बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से…

Read More

मुंबई में सभी रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट, आतंकी हमले की आशंका

मुंबई। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला, कानपुर ट्रेन धमाका और फिर रायगढ़ में राज्य परिवहन की बस में मिले आईईडी बम के बाद खुफियां एजेंसियों ने चेतावनी दी है. एजेंसियों ने रेलवे को अलर्ट भेजते हुए आतंकी हमले की आशंका जताई है. कहा जा रहा है कि मुंबई सहित पूरे राज्य में आतंकी रेलवे को निशाना बना सकते हैं. लिहाजा सभी स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए.खुफिया एजेंसियों की ओर से दी गई चेतावनी के बाद रेलवे सतर्क हो गई है. वहीं जगह-जगह चैकिंग भी कराई जा रही है.…

Read More

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा एक खरब यूनिट हासिल करने का जश्न-ए-सफर

एसजेवीएन लि0 के प्रथम और भारत के सबसे बड़े भूमिगत 1500 मे0वा0 नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने दिनांक 22 फरवरी को प्रातः एक लाख मिलियन यूनिट उत्पादन करने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है । यह ऐतिहासिक कीर्तिमान हाइड्रो पावर उत्पादन एवं एसजेवीएन के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है। यह उत्पादन मात्र 15 वर्ष और कुछ महीनों की अवधि में उपलब्धि हासिल करने वाला संभवतः देश का पहला हाइड्रो पावर स्टेशन भी बन गया है । इन ऐतिहासिक क्षणों को निगम प्रबंधन के समन्वय और…

Read More