ताज महल की सुरक्षा पर उठे सवाल, खराब मिले सीसीटीवी

आगरा। आतंकी खतरे के बावजूद ताजमहल की सुरक्षा को लेकर हद दर्जे की लापरवाही बरती जा रही है। एडीजी सुरक्षा विजय कुमार के निरीक्षण में शनिवार को ताज के अंदर कुछ सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। उन्होंने इन्हें जल्द ठीक कराने को कहा। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने ताज सुरक्षा की समीक्षा की। एडीजी सुरक्षा शनिवार सुबह नौ बजे ताज पहुंचे और सभी गेटों पर सुरक्षा की स्थिति देखी। अंदर लगे कुछ कैमरे खराब मिले। उन्होंने सीआइएसएफ के अधिकारियों से इन्हें जल्द ठीक कराने को कहा। एडीजी ने…

Read More

दिल्ली में सोमवार से नहीं होगा ऑड- इवेन

डॉ प्रांजल अग्रवाल ( सहायक संपादक-ICN ग्रुप ) लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण के स्तर को काबू करने के लिए केजरीवाल सरकार ने सोमवार १३ नवम्बर से १७ नवम्बर तक ओड- इवेन पालिसी लागू करने का फैसला लिया था। एन.जी.टी. यानी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने शनिवार, ११ नवम्बर को आदेश दिया की यदि दिल्ली में ओड-इवेन लागू होता है तो पिछली बार की तरह महिलाओं एवं दो-पहिया वाहनों को छूट नहीं रहेगी। गौरतलब है की महिलाओं, स्कूली छात्रों एवं दो-पहिया वाहनों को ओड- इवेन से छूट मिली रहती थी, पर…

Read More

रसगुल्ले की ईजात पर ओडिशा के दावे के खिलाफ कोर्ट जाएगा बंगाल

बंगाल के विख्यात मिठाई निर्माता नवीन चंद्र दास ने वर्ष 1868 से पूर्व रसगुल्ले का आविष्कार किया था। कोलकाता। रसगुल्ले पर अपने हक को लेकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा सरकार के बीच पिछले कई वर्षो से विवाद चल रहा है। अब यह मामला कोर्ट पहुंचने की ओर है। क्योंकि दोनों ही राज्य रसगुल्ले की ईजाद पर अपना हक छोडऩे के पक्ष में नहीं है। पश्चिम बंगाल के खाद्य प्रसंस्करण मंत्री अब्दुर्रज्जाक मोल्ला का कहना है कि वे ओडिशा को किसी हाल में रसगुल्ला ईजाद करने का हक नहीं लेने देंगे।…

Read More

अमित शाह दिसंबर में 2 दिन की बिहार यात्रा पर आएंगे

पश्चिमी चंपारण। वैष्णववाद परंपरा के प्रमुख व्याख्याता श्रीरामानुजाचार्य की जयंती एवं चंपारण सत्याग्रह शताब्दी के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वाल्मीकि नगर आने वाले हैं। आगामी 23 और 24 दिसंबर को भारत- नेपाल सीमा पर अवस्थित वाल्मीकिनगर में वे दो दिन का प्रवास करेंगे। इसके साथ ही वाल्मीकि नगर में पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन के विकास की संभावनाओं पर गहन चर्चा होगी। वाल्मीकि विकास मंच के तत्वावधान में रामानुजाचार्य की जयंती पर व्याख्यान का आयोजन होगा। इसमें संघ के प्रमुख सहयोगी के साथ – साथ देश के…

Read More

शशिकला के सहयोगियों के ठिकानों पर तीसरे दिन भी जारी छापेमारी

चेन्नई । भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद अन्नाद्रमुक नेता शशिकला के रिश्तेदारों, व्यावसायिक साझीदारों और उनके भतीजे टीटीवी दिनाकरन के ठिकानों और जया टीवी पर आयकर विभाग की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी है। शनिवार को आयकर विभाग के अधिकारी शशिकला और दिनाकरन से जुड़े 40 ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के हाथ इस छापेमारी में काफी कुछ हाथ लगा है। हालांकि अभी तक इसका खुलासा नहीं किया गया है। छानबीन की प्रक्रिया शुक्रवार को भी जारी रही। आयकर अधिकारियों…

Read More

तेजस्वी होंगे अगले सीएम : लालू

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि तेजस्वी के नेतृत्व में ही राजद अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उनके इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए हैं, लेकिन उनकी जन्मपत्री पहले लालू जी ठीक से ज्योतिषियों से जंचवा लेते फिर एलान करते। नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी को अभी क्या अनुभव है कि वो राजद का नेतृत्व करेंगे, ऐसा तो उनके पिता जी का कहना है ना कि पार्टी के नेताओं का।…

Read More

पायलट ने ड्यूटी आवर पूरे होने पर उड़ान से किया इनकार

जयपुर। एयर इंडिया के एक पायलट ने कल रात ऐनवक्त पर विमान उड़ाने से इनकार कर दिया। विमान के कुछ यात्रियों को सड़क मार्ग से और कुछ यात्रियों को आज दूसरे एयरलाइंस के विमान से दिल्ली भेजा गया। सांगानेर हवाई अड्डे के निर्देशक जी एस बल्हारा के अनुसार दिल्ली से जयपुर आने वाली एयर इंडिया का विमान किन्हीं कारणों से देर रात डेढ़ बजे जयपुर पहुंचा था। कुछ यात्री रुके होटल में उन्होंने बताया कि यही विमान उड़ान संख्या 9आई 644 तकरीबन चालीस यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को…

Read More

टीपू जयंती के विरोध में बस पर पथराव, बीजेपी सेलिब्रेशन के खिलाफ

बेंगलुरु। टीपू सुल्तान जयंती का विरोध कर रहे लोगों ने कर्नाटक के मदिकेरी में स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस पर पथराव कर दिया। उधर, पुलिस का दावा है कि राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि शुक्रवार को कर्नाटक में टीपू सुल्तान की जयंती मनाई जा रही है। बीजेपी और कुछ हिंदूवादी संगठनों ने इसका विरोध करने का फैसला किया है। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर टी. सुनील कुमार ने बताया कि शांति बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। इसके लिए…

Read More

हिमाचल की 68 सीटों पर मतदान शुरू,कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला

हिमाचल प्रदेश । हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज मतदान हो रहा है. राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हो गई है. शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे. मतदान को लेकर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए गए हैं. इस बार सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम सिंह धूमल और वर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बीच है. इससे पहले मंगलवार शाम बीजेपी और कांग्रेस का चुनाव प्रचार खत्म हुआ. दोनों ही पार्टियों ने हिमाचल चुनाव में जी जान लड़ा दी…

Read More

500 सिंगर ने एक साथ गाया वंदेमातरम

वंदेमातरम

जयपुर। एसएमएस स्टेडियम में सामूहिक योग एवं वंदेमातरम कार्यक्रम का आयोजन बुधवार सुबह किया गया। इस दौरान बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर कल्याण जी ने वंदेमातरम गाया। बता दें कि राजस्थान युवा बोर्ड एवं हिंदू आध्यात्मिक सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 8 नवंबर को परंपरागत खेलों के समापन अवसर पर एसएमएस स्टेडियम में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी के साथ 500 संगीतकार वंदेमातरम गान की प्रस्तुति दी। फाउंडेशन के सचिव सोमकांत शर्मा ने बताया कि सुबह 8 बजे शहर के स्कूल, कॉलेजों में स्टूडेंट्स द्वारा सामूहिक योग…

Read More