सोमवार को बजेगा मोदी का चुनावी बिगुल, दो दिन में करेंगे आठ रैलियां

अहमदाबाद। गुजरात में चुनाव के लिए प्रचार प्रसार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमर कस ली है। वे सोमवार से राज्य भर में तूफानी प्रचार दौरा करने जा रहे हैं। वह 27 और 29 नवंबर को सौराष्ट्र तथा दक्षिण गुजरात में आठ रैलियों को संबोधित करेंगे। इन क्षेत्रों में पहले चरण में 9 दिसंबर को मतदान होना है। गुजरात के भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के कार्यक्रम का ब्योरा देते हुए बताया कि पहले दिन 27 नवंबर को शुरुआत सुबह कच्छ…

Read More

दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म पद्मावती की रिलीज के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म पद्मावती के खिलाफ  दायर याचिका आज खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि इस तरह की याचिकाएं फिल्म का विरोध करने वाले लोगों को बढ़ावा देती हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी हरी शंकर की पीठ ने याचिका को निराशाजनक और गलत ढंग से तैयार की गई बताया। याचिका में मांग की गई थी कि फिल्म की रिलीज से पहले एक समिति का गठन किया जाए जो यह पड़ताल करे कि इसमें इतिहास के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं की…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर सुरक्षित रखा फैसला

सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना की नियुक्ति का मामला नई दिल्ली । सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना की नियुक्ति पर होने वाली सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट ने एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। एक गैरसरकारी संगठन (एनजीओ) ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में विशेष निदेशक के रूप में गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती दी और सुप्रीम कोर्ट में आरोप लगाया कि उनका बेटा एक निजी फर्म में कार्यरत है जिसकी सीबीआई द्वारा जांच की जा रही है। न्यायमूर्ति आर के…

Read More

अब 45 किग्रा के बैग में होगी यूरिया की बिक्री

नई दिल्ली। सरकार सब्सिडी वाले उर्वरक यूरिया की बिक्री अगले साल से 50 किलोग्राम के बजाय 45 किलोग्राम के बैग में करेगी। उर्वरक मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यूरिया के 45 किग्रा के बैग की बिक्री 245 रुपए (और विभिन्न करों के साथ मिलाने के बाद) पर की जाएगी जो 50 किग्रा के यूरिया के बैग के लिए 268 रुपए (इसके अतिरक्त विभिन्न करों को मिलाकर) से कहीं कम है। अधिकारी ने बताया कि योजना तैयार की जा रही है। कंपनियां इस परिवर्तन…

Read More

वास्को डी गामा-पटना एक्सप्रेस के 13 कोच पटरी से उतरे, 3 की मौत

50 घायल, राहत और बचाव कार्य जारी  चित्रकूट। वास्को डी गामा-पटना एक्सप्रेस के तेरह कोच उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के पास मानिकपुर के नजदीक पटरी से उतर गई जिसमें चार की मौत और 50 से ज्यादा  घायल हो गए। यह दुर्घटना सुबह 4:18 बजे की है। रेलवे ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा कर दी है। हादसे के शिकार लोगों के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है। घायल लोगों को 50 हजार, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये और…

Read More

कीमतों पर अंकुश के लिए 2,000 टन प्याज का आयात करेगी एमएमटीसी: पासवान

नई दिल्ली। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने बुधवार को कहा कि बाजार में प्याज की आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों पर अंकुश रखने के लिए सरकारी उपक्रम एमएमटीसी 2,000 टन प्याज का आयात करेगी, जबकि नैफेड और एसएफएसी स्थानीय स्तर पर 12,000 टन का खरीद करेगी। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने एक बार फिर से वाणिज्य मंत्रालय को लेटर लिखा है कि प्याज के निर्यात को हतोत्साहित करने के लिए प्याज पर 700 डॉलर प्रति टन का निर्यात आधार मूल्य फिर से लागू हो। देश के…

Read More

सीएम विजय रुपाणी की राह आसान नहीं, 11 सीटों पर रहेगी सबकी नजर

अहमदाबाद। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में हो रहे विधानसभा चुनाव पर देश भर की नजरें टिकी हुई हैं। राज्य में इस चुनावी महासमर की तैयारियां पूरी हो गई हैं और महारथियों ने कमान कस ली है। गुजरात में पिछले 22 साल से बीजेपी का शासन है और उसे मात देने के लिए कांग्रेस ने चौतरफा घेरेबंदी की है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को राज्य में इस कांग्रेसी चक्रव्यूह को तोड़कर दो तिहाई बहुमत के साथ जीत का पूरा…

Read More

सत्ता में आते ही पाटीदार आरक्षण पर बिल लाएगी कांग्रेस: हार्दिक

अहमदाबाद। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बुधवार को कांग्रेस द्वारा दिए गए सकारात्मक समर्थन को सार्वजनिक करते हुए बताया कि आरक्षण पर कांग्रेस ने उनकी मांगों पर सहमति जतायी है। हार्दिक ने कहा, कांग्रेस को खुले तौर पर समर्थन नहीं दे रहे हैं लेकिन हम भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे तो कहीं न कहीं ये कांग्रेस को ही समर्थन है। कांग्रेस ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के साथियों को टिकट दिया है। हार्दिक ने कांग्रेस को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया, ‘आरक्षण पर कांग्रेस ने हमारी बातें मान ली…

Read More

बीजेपी ने तीसरी लिस्ट में नहीं दी 14 विधायकों को जगह

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा के पहले चरण (9 दिसंबर) के चुनाव के लिए बस कुछ ही दिन बचे हैं। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के एक दिन पहले गुजरात बीजेपी ने अपने 28 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई खास बातें गौर करने लायक हैं जैसे बीजेपी ने अपने तीन मंत्रियों के साथ 14 वर्तमान एमएलए को भी टिकट नहीं दिया। वहीं इस बार उम्मीदवारों में कोई मुस्लिम चेहरा भी नहीं है। इन तीन मंत्रियों में जल संसाधन मंत्री नानू वनानी, पंचायत व ग्रामीण…

Read More

फारूक अब्दुल्ला मामले पर सुनवाई से दिल्ली हाई कोर्ट का इंकार

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला मामले का निपटारा करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को याचिकाकर्ता से कहा कि इसके लिए वे विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय व कानून मंत्रालय में जाएं। अपने विवादास्पद बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला एक बार फिर से देश विरोधी टिप्पणी के कारण कठघरे तक पहुंच गए हैं। दरअसल, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर विवादास्पद टिप्पणी के लिए फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ  जनहित…

Read More