मनाली। लाहुल स्पीति व मनाली की ऊंची पहाडिय़ों पर एक बार फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है। बुधवार को रोहतांग दर्रे सहित धुंधी जोत, मकरवेद-शिकरवेद, हनुमान टिब्बा, इंद्र किला, हामटा जोत, भृगु झील, दशौहर झील और फातरू की वादियों में बर्फ के फाहे गिर रहे है। लाहुल के बारालाचा दर्रे सहित लाहुल को स्पीति से जोडने वाले कुंजुम दर्रे, लेडी ऑफ केलंग, नीलकंठ जोत, मयाड की पहाडिय़ों में बर्फ के फाहों का दौरा शुरू हो गया है। बर्फबारी की उम्मीद से मनाली में सैलानियों का सैलाब उमडऩे लगा है।…
Read MoreCategory: राज्य
अध्यक्ष चुनने के लिए जनवरी में होगा शिवसेना में आंतरिक चुनाव
मुंबई। शिवसेना अपना पार्टी अध्यक्ष चुनने के लिए 23 जनवरी को आंतरिक चुनाव कराएगी। उसी दिन पार्टी संस्थापक (दिवंगत) बाल ठाकरे का जन्मदिवस है। सूत्रों के अनुसार मौजूदा पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को उपनगरीय मुंबई के रंग शारदा सभागार में एक सभा में पुनर्निवाचित किया जाएगा क्योंकि इस पद के लिए कोई अन्य नामांकन नहीं होगा। अपने पिता बाल ठाकरे के नवंबर 2012 में निधन होने के बाद उद्धव ने 23 जनवरी 2013 को पार्टी अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष के चुनने की प्रक्रिया…
Read Moreघर तक सेवाओं को मुहैया कराने वाले प्रस्ताव पर दोबारा विचार करें: बैजल
नयी दिल्ली। दिल्ली के उप-राज्यपाल ने सार्वजनिक सेवाओं को घर तक मुहैया करवाने के ‘आप’ सरकार के प्रस्ताव को पुनर्विचार के लिए वापस भेज दिया है, जिसे उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने रिश्वत मुक्त सरकार देने के स्थानीय सरकार के प्रयास को झटका बताया है। दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल पर हमला बोलते हुए सिसौदिया ने आश्चर्य प्रकट किया कि क्या उप-राज्यपाल को सार्वजनिक हित के ऐसे महत्वपूर्ण मामलों पर एक निर्वाचित सरकार के साथ मतभेदों को व्यक्त करने की शक्ति होनी चाहिए। इस प्रस्ताव में नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस, जाति…
Read Moreसोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले सरकारी कर्मियों के दिशा-निर्देश जारी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग से संबंधित कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कर्मचारियों द्वारा दूसरों के साथ साझा की जा रही जानकारियों पर नजर रखने की कोशिश के तहत यह कदम उठाया गया है। राज्य सचिव की तरफ से जारी किए गए एक आधिकारिक दस्तावेज में कहा गया है कि सरकारी कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर किसी भी आपराधिक, अनैतिक या शर्मशार करने जैसी गतिविधि में संलिप्त नहीं होना चाहिए, जो सरकार की छवि खराब कर सकती है। वहीं यह भी कहा गया…
Read Moreअब बसों में भी होगा टॉयलेट, संसद में उठा मुद्दा
नई दिल्ली। आने वाले समय में लंबी दूरी की बसों में टायलेट का इंतजाम जरूरी हो सकता है। संसदीय समिति ने सरकार से गंभीरतापूर्वक विचार करने को कहा है। समिति ने विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए अलग लेन की जरूरत भी बताई है। मोटर संशोधन विधेयक की समीक्षा के लिए राज्यसभा सांसद विनय पी. सहस्रबुद्धे की अध्यक्षता वाली 24 सदस्यीय प्रवर समिति ने कुछ रोज पहले ही सदन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है। समिति ने कुछ ऐसे सुझाव दिए हैं जिन्हें यदि अमल में लाया जा सका तो…
Read Moreसबंग उपचुनाव में टीएमसी की जीत, माकपा दूसरे स्थान पर रही
खडग़पुर। पश्चिम मेदिनीपुर की खडग़पुर तहसील के सबंग विधानसभा उपचुनाव में अपेक्षा के अनुरूप ही तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली। दलीय उम्मीदवार गीता रानी भुइयां ने सर्वाधिक 1 लाख 06 हजार 179 वोट हासिल कर विजय प्राप्त की। उन्होंने माकपा उम्मीदवार को 64 हजार 192 वोटों के अंतर से हराया। आश्चर्यजनक रूप से इस चुनाव में माकपा उम्मीदवार रीता मंडल ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि भारतीय जनता पार्टी की अंतरा भट्टाचार्य तीसरे स्थान पर खिसक गई। माकपा की रीता जाना मंडल को 41 हजार 987 वोट मिले।…
Read Moreकर्नाटक में भी नाबालिग बच्चियों से रेप पर होगी फांसी!
बेंगलुरु। मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में 12 साल तक की बच्चियों से रेप के मामले में दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा का प्रस्ताव पारित किया है। अब कर्नाटक सरकार भी ऐसा ही कानून लाने जा रही है। कर्नाटक के गृहमंत्री रामलिंगा रेड्डी ने रविवार को यह जानकारी दी। गृहमंत्री रामलिंगा रेड्डी ने बताया, ‘नाबालिग लड़कियों से रेप के मामले को लेकर हम बेहद सख्त हैं। कर्नाटक सरकार एक ऐसा कानून को लाने की तैयारी कर रही है, नाबालिग से रेप के दोषियों को फांसी की सजा मिले।…
Read Moreअमृतसर-नांदेड़ के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू
नई दिल्ली।सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने शनिवार को पंजाब के अमृतसर और महाराष्ट्र में सिख तीर्थ स्थल नांदेड़ के बीच सीधी उड़ान शुरू की। एयर इंडिया के मुताबिक, अमृतसर-नांदेड़ मार्ग पर हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को परिचालन होगा। इस मार्ग पर ए-320 नियो विमान को लगाया गया है। विमानन कंपनी अमृतसर और मुंबई के बीच भी सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगी। एयर इंडिया ने बयान में कहा कि उड़ान संख्या एआई 815 दिन में 10 बजकर 55 मिनट पर अमृतसर से रवाना होगी और 1 बजकर…
Read Moreसवाई माधोपुर में बस नदी में गिरी, 32 की मौत
जयपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सूरवाल थाना क्षेत्र में आज तड़के एक निजी बस के बनास नदी में गिर जाने से 32 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एसपी मामन सिंह ने बताया कि चालक ने बस से नियंत्रण खो दी जिससे बस तकरीबन एक सौ फीट की ऊंचाई से बनास नदी में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ग्रामीणों ने लोगों को निकालने का काम आरंभ किया। सिंह ने बताया कि अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है।…
Read Moreगणतंत्र दिवस की परेड से पश्चिम बंगाल की झांकी हटाना राज्य का अपमान: ममता
कोलकाता। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड से पश्चिम बंगाल की झांकी को केंद्र द्वारा कथित रूप से हटाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि यह राज्य का अपमान है। पश्चिम बंगाल सरकार ने परेड के लिए अपनी झांकी के लिए एकता ही भाईचारा विषय का प्रस्ताव दिया था। यहां एलन पार्क में क्रिसमस फेस्टिवल का उद्घाटन करते हुए ममता ने कहा, इस वर्ष हमारी प्रस्तावित थीम एकताई सम्प्रिति थी। शायद इसीलिए हमें बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा, इस बार…
Read More