हाईकोर्ट में तीन नए जजों ने कार्यभार संभाला

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में तीन नए जजों ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले चीफ जस्टिस रमेश रंगनाथन ने उन्हें शपथ दिलाई। चीफ जस्टिस कोर्ट में हुए कार्यक्रम में न्यायमूर्ति एनएस धानिक, न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे व रविन्द्र मैठाणी को शपथ दिलाई गई। रजिस्ट्रार जनरल प्रदीप पंत ने भारत सरकार के नोटिफिकेशन का वाचन किया। इसके बाद उत्तराखंड के राज्यपाल के शपथ ग्रहण के निर्देश का वाचन किया गया। इसमें चीफ जस्टिस को शपथ दिलाने की अनुमति दी गई थी। इस मौके पर न्यायमूर्ति सुधांशु धुलिया, न्यायमूर्ति आलोक सिंह, न्यायमूर्ति…

Read More

दिव्यांगजनों में सामान्य मनुष्य से भी आगे जाने की क्षमता है : नाईक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने सोमवार को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में पात्र दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किये। राज्यपाल ने सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों, दिव्यांगजनों के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रेरणा स्रोत, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी, दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों एवं स्वैच्छिक संगठनों तथा कक्षा 10 एवं 12 उत्र्तीण करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने विश्व दिव्यांग दिवस के इतिहास…

Read More

किसानों के समर्थन में कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों ने निकाली रैली

By: Hemant Kumar, Asstt. Editor-ICN कानपुर। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और पूर्ण ऋण माफ़ी को लेकर आन्दोलनरत देशभर के अन्नदाताओं-किसानों की मांगों को लेकर चंद्र शेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के कृषि छात्रों ने आन्दोलन को अपना समर्थन जताते हुए विश्वविद्यालय परिसर से का कम्पनी बाग होकर 3 नम्बर गेट तक रैली निकाल कर सरकार को ज्ञापन भेजा, ज्ञात हो की देश में किसानों की दुर्दशा किसी से छुपी नही हुई है किसान आत्महत्या कर रहे हैं और सरकारें वादा कर रही हैं इसी मुद्दे पर बात करते हुए डॉ•…

Read More

सरकार रोजगार परक शिक्षा दिलाने की दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है: डा0 दिनेश शर्मा

लखनऊ।आधुनिकता जरूरी है लेकिन आधुनिकता के साथ साथ हमें अपनी  विरासत और संस्कृति के साथ तारतम्य बनाकर आगे चलना होगा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने आज डाॅ राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, थिंक इण्डिया एवं कलाम मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 3 दिवसीय (26 नवंबर से 28 नवंबर 2018 ) साहित्य महोत्सव ‘शब्द रंग’ के समापन के अवसर पर यह विचार व्यक्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि  साहित्य महोत्सव ‘शब्द रंग’ में आए हुए छात्र छात्राओं को बहुत…

Read More

ग्रामीणों की गांव बचाने की जंग।

By: Deepak Singh Bisht, Bureau Chief-ICN Uttarakhand  नैनीताल। एनजीटी ने ग्राम सक्खनपुर रामनगर जिला नैनीताल में निर्माणाधीन दो स्टोन क्रशर के निर्माण पर रोक लगा दी है।राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने ग्राम सक्खनपुर के तीन ग्रामीणों अनिल पुरी, पवन पुरी  और शीतल सरीन  की याचिका पर  सुनवाई करते हुए ग्राम सक्खनपुर मैं निर्मित हो रहे  मैसर्स मनराल  स्टोन और  आर के अग्रवाल  एग्रीफॉर्म  के स्टोन क्रशर  के निर्माण पर  यथास्थिति कायम रखते हुए आगामी सुनवाई तक निर्माण पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि  बीते लंबे समय से ग्रामीण गांव…

Read More

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने की 22 जजों का स्थानांतरण

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जिला स्तर के 22 जजों का स्थानांतरण किया गया है। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार लखनऊ स्थित अयोध्या प्रकरण के लिए बनी स्पेशल कोर्ट में तैनात सुरेंद्र कुमार यादव को जिला जज लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह सहारनपुर जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव आगरा, कासगंज के जिला जज राजीव शर्मा सहारनपुर, मिर्जापुर के जिला जज नवीन श्रीवास्तव अलीगढ़, अलीगढ़ के जिला जज प्रेम कुमार सिंह को गौतमबुद्ध नगर, औरैया के जिला जज राजीव गोयल को बस्ती, बस्ती के जिला जज जयशील…

Read More

तहज़ीब के शहर लखनऊ में आयोजित हुआ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा का 83वां अधिवेशन

डॉ. प्रांजल अग्रवाल, एसोसिएट एडिटर-ICN  लखनऊ। भारतीय चिकित्सा संघ की उत्तर प्रदेश शाखा का 83वॉ अधिवेशन शनिवार 24 नवम्बर 2018 को राणा प्रताप मार्ग स्थित होटल फॉर्च्यून बी0बी0डी0 में आयोजित किया गया। इसमें प्रमुखता से ध्यान सत्त चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम को दिया गया। जिसमें प्रदेश के सभी चिकित्सकों ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिजेश पाठक, विधि मंत्री उत्तर प्रदेश उपस्थित थे। लखनऊ के प्रतिष्ठित चिकित्सक डा0 अशोक निराला ने सिर की चोट के इलाज के ऊपर प्रकाश डाला। उन्होनें कहा कि अधिकतम सिर की चोट रोड ट्राफिक…

Read More

लखनऊ ने किया प्रदेश के चिकित्सकों का गर्मजोशी से स्वागत

डॉ. प्रांजल अग्रवाल, एसोसिएट एडिटर-ICN  लखनऊ : शुक्रवार 23 नवम्बर 2018, रिवर बैंक कॉलोनी, लखनऊ स्तिथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ शाखा (आई.एम.ऐ. भवन) में उत्तर प्रदेश इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के 83 वें वार्षिक अधिवेशन की पूर्व संध्या पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया | इस मौके पर आई.एम.ऐ. भवन को नए रंगों और झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया | पूरे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और तहसीलों से चिकित्सकों का जमावड़ा भारी मात्रा में आई.एम.ऐ. भवन में लगा | आई.एम.ऐ. लखनऊ के अध्यक्ष डॉ सूर्य कान्त, सचिव डॉ.…

Read More

सृजन फाउंडेशन का 13 वां स्थापना दिवस मनभावन रूप से मनाया गया

लखनऊ: लखनऊ की जानी मानी सामाजिक संस्था सृजन फाउंडेशन का 13वां स्थापना दिवस उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी, लखनऊ में आयोजित किया गया जिसमे सभी अतिथियों का स्वागत सी.टी.सी.एस. परिवार की तरफ़ से सुन्दर पौधा दे कर किया गया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनीता बंसल (सदस्य- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग) के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन सिंह चौहान (चेयरमैन- एस.आर.ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट), डॉ. श्वेता सिंह (प्रांतीय उपाध्यक्ष- भाजपा, उत्तर प्रदेश), योगेश त्रिपाठी (प्रतिनिधि- रामदास अठावले जी (सामाजिक न्याय एवं सहकारिता राज्य मंत्री, भारत सरकार), सुशील तिवारी पम्मी (पार्षद लाल कुआँ), सत्येन्द्र कुमार सिंह…

Read More

उत्तर प्रदेश में कमल संदेश बाइक रैली, सीएम योगी और डिप्टी सीएम ने चलाई बाइक

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने अपना बूथ प्रबंधन जांचने के बाद अब सड़कों पर अपना माहौल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के कद्दावर नेताओं ने शनिवार को प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में कमल संदेश यात्रा निकाली। इस यात्रा में सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर और डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा ने लखनऊ में बाइक पर सवार होकर कमल संदेश बाइक रैली की अगुआई की। बाइक रैली में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।इसके अलावा भाजपा के महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल कन्नौज में, प्रदेश…

Read More