सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नये जस्टिस

नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस संजीव खन्ना ने न्यायाधीशों के तौर पर शुक्रवार को शपथ ली। सीजेआई रंजन गोगोई ने दोनों न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह शीर्ष अदालत के अदालती कक्ष संख्या एक में आयोजित हुआ। सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 31 है। जस्टिस माहेश्वरी एवं जस्टिस खन्ना के शपथ लेने के साथ ही यहां कुल न्यायाधीशों की संख्या 28 हो गई है। न्यायमूर्ति माहेश्वरी जहां कर्नाटक उच्च न्यायालय के प्रमुख न्यायाधीश रहे हैं वहीं न्यायमूर्ति खन्ना दिल्ली उच्च…

Read More

राजधानी दिल्ली-पंजाब में अब सभी सीटों पर लड़ेगी आप!

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी राजधानी दिल्ली और पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस आशय की पुष्टि पार्टी की बैठक के बाद हुई। पार्टी की ओर से जल्द ही इन दोनों राज्यों में उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी। सूत्रों के मुताबिक हाल में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं शीला दीक्षित के बयानों के बाद पार्टी ने मन बना लिया है कि दोनों राज्यों में आप अब अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होगा।पार्टी सूत्रों…

Read More

दवा खाने से बीमारी के लक्षण कुछ दिन रुकेंगे,खत्म नहीं होंगे

डॉ सौम्य प्रकाश, मेडिकल कोरेस्पोंडेंट-ICN आज कल के व्यस्त दिनचर्या में आम लोगों के पास अपनी बीमारी के लिए भी वक्त नहीं।ना वो खुद बल्कि अपने परिवाजनों और मित्रो को भी दवा दे देंगे या बता देंगे। बिना चिकित्सक के सलाह के दवा लेने से लोगों में बीमारी के लक्षण कुछ वक्त के लिए रुक जाते हैं,या तत्काल आराम मिल जाता हैं।पर वो बीमारी समुल नाश नहीं होती।कोई भी चिकित्सक वो दंत चिकित्सक हो,या कोई सामान्य चिकित्सक वो कोई भी दवा आपको ,आपकी पूरी बीमारी की जानकारी के अनुसार आपके…

Read More

ए.आई.सी.बी.ए. द्वारा “स्वास्थ्य एंव सौन्दर्य” की तैयारी लखनऊ में शुरू

लखनऊ। दिनांक 20 जनवरी, 2019 को होटल क्लाक्र्स अवध में सम्पन्न होने वाले ‘‘स्वास्थ्य एंव सौन्दर्य’’ हेतु एक प्रेस कांफ्रेंस किया गया। यह आयोजन ए.आई.सी.बी.ए. अपने 17वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित करेगा जिसमें देश-प्रदेश से आये हुये लगभग 250 चिकित्सक, दन्तरोग विशषज्ञ, सौन्दर्य विशेषज्ञ तथा योगाचार्य सम्मिलित होगें। आयोजिका डा0 रमा श्रीवास्तव ने बताया कि इस समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया के कर कमलों द्वारा होगा और इस कार्यक्रम में स्मारिका का विमोचन भी किया जायेगा। अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए इस संस्था द्वारा लगभग 600 युवक…

Read More

अब एटीएम से निकलेंगी दवाईयां, वो भी मुफ्त में

नई दिल्ली। अब आपकों दवा लेने के लिए मेडिकल की दुकान ढूंढने की जरूरत नहीं, जल्द ही आप एटीएम से भी दवा निकाल सकेंगे। वो भी मुफ्त में। सरकार दवा वाले एटीएम लगाने पर विचार कर रही है। आंध्रप्रदेश में 15 जगहों पर ऐसे एटीएम लगाए गए है। इस सफल प्रयोग के बाद देशभर में इस योजना को लागू करने की तैयारी है। ये एटीएम सामान्य प्रिस्क्रिप्शन को स्कैन करने पर दवा देगा। आंध्र प्रदेश में हुए प्रयोग से उत्साहित होकर केंद्र सरकार अब बड़े पैमाने पर दवा वाले एटीएम लगाने…

Read More

जाति आधारित नियुक्ति: हाईकोर्ट ने मांगा सेना और सरकार से जवाब

नई दिल्ली। भारतीय सेना में जाति को लेकर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सेना और केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। थल सेना में ही सिर्फ जाति आधारित भर्तियां होती हैं, वायु और नौ सेना में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। ज्ञात हो कि भारतीय सेना के तीन जातियों (जाट, जाट सिख, राजपूत) से आनेवाले जवान ही सिर्फ आर्मी की सबसे पुरानी रेजिमेंट में, भारतीय राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड (पीबीजी) के तौर पर भर्ती हो सकते हैं। इस एक रेजिमेंट को छोड़कर किसी अन्य रेजिमेंट में शामिल होने के लिए जाति…

Read More

पूर्व सीएम गेगांग अपांग ने बीजेपी से दिया इस्तीफा

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगांग अपांग ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। भारत में दूसरे सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहे अपांग ने कहा है कि भाजपा अब पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों का पालन नहीं कर रही है। अपांग ने मंगलवार को अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेजा था।उत्तर पूर्व क्षेत्र में बीजेपी के पहले सीएम रहे गेगांग अपांग ने अपने इस्तीफे में कहा, ‘मुझे यह देखकर निराशा हुई कि बीजेपी इस समय स्वर्गीय वाजपेयी जी के…

Read More

देशद्रोह के कानून को खत्म किया जाए: सिब्बल

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रसिद्ध वकील कपिल सिब्बल ने देशद्रोह से जुड़ी भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए को खत्म करने की पैरवी करते हुए बुधवार को कहा कि वर्तमन में इस औपनिवेशिक कानून की जरूरत नहीं है। उनका यह बयान उस वक्त आया है जब जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में दो साल पहले हुई कथित नारेबाजी के मामले में दिल्ली पुलिस ने हाल में कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की है जिसमें धारा 124ए भी लगाई गई है।उन्होने ट्वीटर के माध्यम से…

Read More

नागेश्वर राव नियुक्ति मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अगले हफ्ते

नई दिल्ली। सीबीआई के अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव को निदेशक बनाए जाने के खिलाफ याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है। एनजीओ कॉमन कॉज की तरफ से त्वरित सुनवाई के लिए दायर याचिका को ठुकराते हुए कोर्ट ने अगले हफ्ते की तारीख दी है। सुप्रीम कोर्ट में राव की नियुक्ति के साथ सीबीआई में होनेवाली नियुक्ति में पारदर्शिता की अपील की गई है।याचिकाकर्ता एनजीओ कॉमन कॉज के वकील प्रशांत भूषण का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा शर्तों के साथ बहाल किए जाने के अगले ही दिन पूर्व…

Read More

पति से अलग हो गईं राजस्थान की पूर्व राजकुमारी दीया

जयपुर। 21 साल तक साथ रहने के बाद आखिरकार राजस्थान की पूर्व राजकुमारी दीया कुमारी और उनके पति नरेंद्र सिंह की राहें जुदा हो गईं। मंगलवार को एक फैमिली कोर्ट ने उनकी तलाक याचिका स्वीकार करते हुए डिक्री प्रदान कर दी। अब यह दंपती कानूनी रूप से अलग हो चुका है और उनके बीच पति-पत्नी के संबंध खत्म हो चुके हैं।राजस्थान के अंतिम महाराज बृज भवानी सिंह की बेटी दीया कुमारी ने अगस्त, 1997 में राजपरिवार और राजपूत समाज के विरोध के बावजूद नरेंद्र सिंह से प्रेम विवाह किया था।…

Read More