संस्कृति संकुल में शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि, कुलपति ने कहा-पूरा देश शहीदों के परिवारों के साथ मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों, अध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए संस्कृति संकुल में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो.अनिल कुमार राय ने अपने सम्बोधन में इस आतंकी हमले की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि पूरा देश शहीद जवानों के परिवार के साथ है। आगे कहा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है लेकिन…
Read MoreCategory: देश
देश के संरचनात्मक विकास में सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु उद्यमियों (MSME) की भूमिका महत्वपूर्ण
एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा दिनांक 16.02.2019 को भारत सरकार के निर्देशों की अनुपालना में चंडीगढ़ में एक वेंडर डेव्लपमेंट मीट का सफलतापूर्वक आयोजन किया। एसजेवीएन ने यह उद्यमी-समागम अपने मौजूदा व नए संभावित विक्रेताओं को यथोचित सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक होने के उदेश्य के लिए आयोजित किया है। यह समागम एसजेवीएन प्रबंधन की एक अनोखी व अनूठी पहल सिद्ध हुई जिसमे 100 से अधिक पुराने व नए उद्यमियों ने भाग लिया। उद्यमियों के अलावा इस समागम में सरकारी, सहकारी और निजी क्षेत्र की संस्थाओं जैसे MSME, NSIC, Government e-Market, TReDS…
Read Moreपुलिस-एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकार एलजी के पास: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार बनाम एलजी मामले में सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस एके सीकरी की अगुवाई वाली बेंच ने अपना फैसला सुनाया है. इस फैसले से दिल्ली सरकार की उम्मीदों को झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस सहित एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकार केंद्र दिया है. ऐसे में इन्हें एलजी नियंत्रित करेंगे. जबकि जमीन, किसान और बिजली की दरें दिल्ली सरकार तय करेगी. किसी भी मतभेद की स्थिति में एलजी का फैसला सर्वोच्च रहेगा.हालांकि सेवा के मुद्दे पर दोनों जस्टिस के बीच मतभेद रहा. जहां फैसला पढ़ते हुए जस्टिस…
Read Moreपंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना
लुधियाना। हिमाचल में हो रही बर्फबारी ने पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ा दी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेंत कई राज्यों में रूक रूक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका जताई है। लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग की प्रमुख प्रभजोत कौर ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार, एक नई पश्चिमी हवा उत्तर भारत की ओर पहुंच रही है। अगले 24-48 घंटों के दौरान भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। जिसके कारण फसलें…
Read Moreआरबीआई ने चार बड़े बैंकों पर लगाया पांच करोड़ रुपये का जुर्माना
नयी दिल्ली। रिजर्व बैंक ने दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के कारण भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉर्पोरेशन बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर कुल पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने आज बताया कि इन बैंकों ने राशि के अंतिम इस्तेमाल, दूसरे बैंकों के साथ जानकारी साझा करने, फर्जीवाड़े के वर्गीकरण और रिपोर्टिंग तथा खातों की पुनर्संरचना के बारे में दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है।कॉर्पोरेशन बैंक पर दो करोड़ रुपये तथा भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर एक-एक करोड़ रुपये…
Read Moreगूगल ने एप्पल को 2018 में 9.5 अरब डॉलर का भुगतान किया
सैन फ्रांसिस्को।आईओएस डिवाइसों में खुद को डिफाल्ट सर्च इंजन बनाए रखने के लिए गूगल ने एप्पल को ट्रैफिक अधिग्रहण लागत (टीएसी) के रूप में साल 2018 में कुल 9.5 अरब डॉलर का भुगतान किया, जिसने आईफोन निर्माता के सेवाओं से प्राप्त राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान किया। गोल्डमैन सैक्स ने यह अनुमान लगाया है।एप्पल चीन जैसे उभरते बाजारों में आईफोन की बिक्री में गिरावट कारण सेवाओं से प्राप्त राजस्व पर ध्यान दे रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने एप्पल को टीएसी के रूप में जो भुगतान किया और वह इस…
Read Moreकश्मीर के पुलवामा में CRPF काफिले पर फिदायीन हमला, 44 जवान शहीद
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में CRPF के काफिले पर बड़ा फिदायीन आतंकी हमला हुआ है। हमले में 44 जवान शहीद हो गए। इस काफिले में 2540 जवान शामिल थे। धमाका इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए और आस पास बिखरे क्षत-विक्षत शवों को देखा जा सकता है।घायल जवानों को सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गये और इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है।आतंकियों ने जम्मू से श्रीनगर जा रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस…
Read Moreमधुबाला की 86वीं जयंती पर गूगल ने डूडल के जरिए दी श्रद्धांजली
आज दुनिया भर में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है.गूगल बॉलीवुड एक्ट्रेस मधुबाला का जन्मदिन डूडल के जरिए मना रहा है। इसके लिए गूगल पर मधुबाला का कलरफुल डूडल दिखाई पड़ रहा है। मधुबाला को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए याद किया जाता है। आज मधुबाला की 86वीं जयंती है। उनका जन्म 14 फरवरी 1933 को हुआ था।मधुबाला को दिल की बीमारी थी।पिता के उन्हें किसी मशीन की तरह इस्तेमाल करने का सबसे बुरा असर उनकी सेहत पर पड़ा। दिलीप कुमार से अलग होने के बाद मधुबाला ने किशोर कुमार…
Read Moreपेट्रोल, डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन स्थिर, कच्चे तेल में तेजी
नई दिल्ली। घरेलू तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर कच्चे तेल में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। ब्रेंट क्रूड का भाव पिछले सत्र के मुकाबले करीब एक फीसदी की तेजी के साथ एक बार फिर 63 डॉलर प्रति बैरल के उपर चला गया है। ब्रेंट क्रूड के दाम में पिछले सत्र में 1.76 फीसदी की तेजी रही। ऊर्जा विश्लेषकों के अनुसार, तेल निर्यातक देशों का समूह ऑगेर्नाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग…
Read Moreजनरल मैनेजर सहित दो गिरफ्तार, करोल बाग होटल अग्निकांड मामला
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के करोल बाग में हुए अग्निकांड मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने होटल अर्पित पैलेस के जनरल मैनेजर और मैनेजर को गिरफ्तार किया है. दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 और 308 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. दोनों धाराओं के तहत सात-साल तक की सजा हो सकती है.बता दें कि दिल्ली के करोलबाग इलाके में स्थित अर्पित होटल में लगी आग में 17 जिंदगियां मौत की नींद सो गईं. जबकि कई घायल हो गए. इसके साथ ही होटल…
Read More