चोट के कारण को पहचाने नयी चोट को पुरानी न होने दे

डॉ. नौशीन अली, ब्यूरो चीफ-ICN मध्य प्रदेश ‘‘गिरना संभलना फिर उठकर खड़े हो जाना कभी हिम्मत न हारना’’ भोपाल।आज कल की इस भाग–दौड़ भरी लाइफ में इंसान इतना व्यस्त हो गया है, कि उसे अपनी सेहत की परवाह किये बिना ही बस दौड़े जा रहा है। इस भाग–दौड़ में उसको चोट भी लग जाती है या खेलते वक़्त जिसे हम  स्पोर्ट्स  इंजरी  कहते है पर वो उसको नजरअंदाज़ कर देता है  हमें ऐसी चोटों को नजरअंदाज़ नहीं करना चाहिए। कई बार ऐसी चोटे बड़ा रूप ले लेती है चोट या  इंजरी सिर्फ जवान को नहीं बच्चे  बूड़ो को भी लग जाती है सबके अपने अलग कारण होते है चोट का लगना मौसम पर भी निर्भर करता है क्योंकि जब चोट लगती है तो खून निकलता है चुकी गर्मी के मौसम में आर्टेरिअल वासोडाईलेटेशन (धमनी (फैलना)– गर्मी के कारण होता है तो ब्लड पी.एच.में भी बदलाव देखा जाता है खून में बदलाव की वजह से जब गर्मी के मौसम में चोट लगती है तो खून ज़्यादा निकलता है। इसी के उल्टा ठण्ड का मौसम है  उसमें  वासोकॉन्सट्रिक्शन (धमनी सिकुड़ना) होता है तो खून कम निकलता है हमको जो चोट लगी है उसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए कई बार लोग चोट को मसाज करवा कर उसको खुद ही गंभीर  बना लेते है जबकि कभी भी चोट को मलवाना नहीं चाहिए अगर कभी जब चोट लग जाये उसमे सूजन आने लगे पर दर्द न हो तो डरने की कोई ज़रुरत नहीं है। एक्यूट इंजरी— इसके जो लक्षण आते है अचानक से दर्द करराहट जो ज़्यादातर खेलते वक़्त या गिर जाने से आदि अचानक गतिविधियों से होता है  जो दर्द मासपेशियो और टेंडन में होता है। चोट लगे हिस्से में अचानक से सूजन आ जाना नीला पड़ने लगना क्योंकि ब्लड सर्कुलेशन कम होने के कारण स्प्रेन जिसे हिंदी में मोच कहते है इस में दर्द सूजन कोई मूवमेंट करने में तकलीफ होना। एक्यूट इंजरी अपनी चोट की देखभाल करे इसका एक फार्मूला है (PRICE) P-अपनी चोट को प्रोटेक्ट करके रखे R-आराम करे 2 से तीन दिन I-बर्फ लगाए बर्फ लगाने से सूजन दूर होगी (कभी भी बर्फ को सीधे उपयोग में न ले किसी कपड़े में रखकर ले C- किसी सपोर्ट की सहायता से कंप्रेस करके रखे (बैंडेज बांधने से चोट लगा एरिया का कम उपयोग होगा पर बैंडेज रात को सोते वक़्त उतर दे) E- किसी सोफे या तकिये की मदद से चोट को थोड़ा ऊपर उठा कर रखे (चोट वाले हिस्से को थोड़ी देर ऊँचा करके रखे ताकि खून का बहाव सही से बहे) एक फार्मूला है (HARM) वो बिलकुल न करे H-गर्म से सिकाई से ब्लड फ्लो बढ़ता है और सूजन बड़ जाती है तो ऐसा न करे A-अल्कोहल पिने से खून ज़्यादा बहने लगता हैद्ध R-ज़्यादा चलना फिरना बंद करे आराम करेद्ध M- मसाज न कराये इससे और चोट बढ़ सकती है सूजन आदि क्रोनिक इंजरी  चोट)  में धीरे–धीरे लक्षण आते है शुरू धीमा दर्द होगा जिसे मरीज ज़्यादातर नजरअंदाज़ कर देते है उन्हें ये नहीं करना चाहिए वो दर्द पुराना हो जाता है इस चोट में हमें थोड़ा ध्यान देना चाहिए क्योंकि ये पुरानी हो चुकी होती है, तो ब्लड सर्कुलेशन भी धीमा हो जाता है, तो ऐसे में पहले गर्म सिकाई फिर मिनट बाद ठंडी सिकाई करे, जिससे सामान्य तोर पर सर्कुलेशन ठीक हो सके। क्रोनिक चोट में ये फार्मूला फॉलो करे (MEAT) मिट.   M – मूवमेंट कम ई.  थोड़ा एक्ससरसाइज ए. अनलजेसिक टी. ट्रीटमेंट चोट एक बड़ा टॉपिक है, फिर भी कुछ शब्दों में मैंने ऐसे समझाने की कोशिश की है।उम्मीद है आप सबको पसंद आएगा, आप सब स्वस्थ रहे, और किसी भी चोट को कभी…

Read More

हाँ…. मै लड़की हूँ !!!!!

अर्चना किशोर (छपरा सारण) बिहार हाँ, मै लड़की हूँ !!! पढ़ने में शायद थोड़ा अजीब लग रहा होगा कि इसमें बताने वाली क्या बात है लेकिन ये ख़्याल आज दिल में बार-बार आ रहा है । हाँ, मै लड़की हूँ !!! क्या हुआ जो “मै कौन हूँ” और “आज मै क्या हूँ” ये सवाल खुद से नहीं कर रही या सवाल कर भी रही तो जवाब में ख़ामोशी है । हाँ, मै लड़की हूँ, मुझे क्या हुआ जो हमें बचपन में ही शर्माना, बोलने, चलने और बैठने का तरीका सिखाया…

Read More

लोकतंत्र और लोकशक्ति

सुरेश ठाकुर “लोकतंत्र सबसे निकृष्ट शासन पद्दति है” | ये कथन करते समय विंस्टन चर्चिल के मष्तिष्क में शासक और प्रजा के अंतर्सम्बंधों का विसंगतियों से परिपूर्ण दृश्य अवश्य विद्यमान होगा | शासक और शासित के बीच के अन्तर को संकीर्ण करती इस पद्दति को मैं श्रेष्ठतर मानता हूँ | किंतु इस के साथ एक बड़ी शर्त भी लागू है | शर्त है लोक शक्ति का विवेकशील होना | एक ऐसी व्यवस्था जहाँ प्रजा स्वयं परोक्षतयः शासक होती हो वहाँ उस में एक शासक की दृष्टि होना अति आवश्यक है…

Read More

ममता सरकार को 48 घंटों का अल्टीमेटम देते हुए राजधानी के डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ली

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने पश्चिम बंगाल के प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के समर्थन में घोषित अपनी एक दिवसीय हड़ताल शनिवार को वापस ले ली। फैसले की घोषणा करते हुए, आरडीए ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने राज्य में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की मांगों को पूरा करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।आरडीए की ओर से एक बयान में कहा गया, आरडीए एम्स पश्चिम बंगाल सरकार को हड़ताली चिकित्सकों की मांगों को पूरा करने के लिए 48 घंटे का एक…

Read More

चमकी बुखार का कहर जारी, 24 दिनों में 68 की मौत

पटना। बिहार में उमस भरी गर्मी के बीच मुजफ्फरपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बच्चों पर कहर बनकर टूटने वाली बीमारी चमकी बुखार से पीडि़त बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों में एसकेएमसीएच और केजरीवाल अस्पताल में भर्ती 13 बच्चों की मौत हो गई है। मौसम की तल्खी और हवा में नमी की अधिकता के कारण संदिग्ध एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) और जापानी इंसेफलाइटिस (जेई) नामक बीमारी से पीछले करीब 24 दिनों में 68 बच्चों की मौत हो गई है। जिसमें 55 बच्चों की मौत…

Read More

नीति आयोग की पहली बैठक आज, ममता और केसीआर नहीं होंगे शामिल

नई दिल्ली। नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की पांचवीं बैठक शुरू हो चुकी है बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुरू की गई। बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उप-राज्यपाल शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल में चल रहे भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में चल रहे विवाद के कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बैठक में शामिल नहीं होंगी। इसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री को सात जून को पत्र भी लिखा था। इसके अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी बैठक में हिस्सा लेने से मना किया है।पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह…

Read More

कायम है आतंकी ढांचा

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सीआरपीएफ के गश्ती दल पर हुए आतंकी हमले ने चिंता बढ़ी दी है। हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हुए हैं। इस साल फरवरी में पुलवामा हमले के बाद चलाए गए बड़े अभियान में कई आतंकी मारे गए लेकिन कुछ दिनों की शांति के बाद स्थितियां फिर गड़बड़ाती दिख रही हैं। पिछले दिनों राज्य में राष्ट्रपति शासन छह महीने और बढ़ाने का फैसला हुआ है। माना जाता है कि राष्ट्रपति शासन में सरकारी अमला सामान्य स्थितियों से कहीं ज्यादा मुस्तैद होता है लेकिन अभी के…

Read More

मनी सिरीज–(1)

तरुण प्रकाश श्रीवास्तव, सीनियर एग्जीक्यूटिव एडीटर-ICN ग्रुप प्रथम भुगतान स्वयं को नमस्कार मित्र ! अच्छा हुआ, आप मुझे इस मार्ग पर मिल गए । आपसे मिलकर मुझे प्रसन्नता हो रही है। यात्रा लम्बी है किन्तु मुझे लगता है कि जब दो व्यक्ति मित्रों की तरह किसी यात्रा पर निकलते हैं तो कोई भी यात्रा लम्बी नहीं होती। जीवन की हर यात्रा हमें यह सिखाती है कि जीवन क्या है । यदि आपकी अनुमति होगी तो हम जीवन की लम्बी यात्रा में थोड़ी दूर तक साथ-साथ चलेंगे और मैं आपसे वायदा करता…

Read More

SCO देशों के साथ भारत के संबंध मजबूत करने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक को सोवियत संघ का स्विट्जरलैंड कहा जाता था और इसकी वजह इसकी ख़ूबसूरत वादियां हैं.बिश्केक एक प्राचीन शहर है लेकिन इसे एक समृद्ध शहर नहीं कहा जा सकता है.हाल ही में, राष्ट्रपति सोरोनबाय शारिपोविच जीनबेकोव ने 30 मई, 2019 को नई दिल्ली में प्रधान मंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए बृहस्पतिवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे.पीएम मोदी का विमान ओमान, ईरान और कई मध्य एशियाई देशों से होते हुए किर्गिज…

Read More

समय और हम

तरुण प्रकाश श्रीवास्तव, सीनियर एग्जीक्यूटिव एडीटर-ICN ग्रुप हमारा ‘मैं’ तो सदैव हमारे साथ रहता है। वह न कभी व्यतीत होता है, न कभी उसका जन्म होता है और न ही कभी उसकी मृत्यु होती है। इस बात को और अधिक स्पष्ट करने के लिए यदि मैं आपसे पूछूँ – बचपन तो बीत गया, युवा अवस्था व्यतीत हो रही है एवं वृद्धावस्था भी आयेगी । वह कौन है आपके अंदर जो ‘बचपन’ में भी था, ‘आज’ भी है और ‘कल’ भी रहेगा। न वह कहीं गया और न ही कहीं से आएगा।…

Read More