हार के बाद राहुल का पहला गुजरात दौरा, सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

अहमदाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को गुजरात के केशोड एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे सोमनाथ मंदिर गए और वहां पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान उन्होंने सोमनाथ मंदिर की परिक्रमा भी की। इसके पहले उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान मंदिर में दर्शन किए थे जिसपर विवाद भी हुआ था। बता दें कि गुजरात का रण हारने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष का यह पहला गुजरात दौरा है। इसके बाद वे नवनिर्वाचित विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और पार्टी मीटिंग में हार की समीक्षा का ब्यौरा भी लेंगे। राहुल को…

Read More

लालू को दोषी करार दिए जाने के बाद आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर शुरू

लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद कांग्रेस ने कहा है कि इसके कारण राजद के साथ उसके गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. पटना: चारा घोटाले के एक मामले में राजद प्रमुख लालू यादव को विशेष सीबीआई अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. लालू के समर्थक इस फैसले को लेकर नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं. वहीं बिहार के उप मुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि…

Read More

भारत और माली के लिये आतंकवाद और कट्टरता साझा चुनौतियां: उपराष्ट्रपति

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि भारत और माली के बीच आतंकवाद और कट्टरता साझा चुनौतियां हैं। उपराष्ट्रपति ने इन खतरों से निपटने के लिए अधिक से अधिक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की अपील की। राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, उपराष्ट्रपति और माली से आए प्रतिनिधिमंडल के नेता अब्देरहमान निआंग ने यहां एक बैठक की और आतंकवाद और कट्टरता की साझा चुनौतियों के बारे में परस्पर चिंताओं को साझा किया। निआंग माली की हाईकोर्ट आफ जस्टिस के अध्यक्ष और सांसद हैं।नायडू ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन समझौते…

Read More

हंगामे के बाद 27 दिसंबर तक राज्यसभा स्थगित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर टिप्पणी को लेकर पीएम मोदी से माफी की मांग कर रहे कांग्रेस नेताओं ने राज्यसभा में शुक्रवार को भारी हंगामा किया। शोर शराब के चलते उच्च सदन को 27 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। उधर, लोकसभा में पीएम की माफी को लेकर जोरदार हंगामा चल रहा है। बीजेपी सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी शुक्रवार को एक प्रस्ताव लोकसभा में लाना चाहते हैं जिसे संसद में सरकार की कांग्रेस को घेरने की कोशिशों का हिस्सा माना जा रहा है। इस प्रस्ताव के तहत…

Read More

आदर्श हाउसिंग घोटाला मामले में अशोक चव्हाण को बॉम्बे हाइ कोर्ट से मिली राहत

मुंबई। बॉम्बे हाइ कोर्ट ने आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पर मुकदमा चलाने की गवर्नर की मंजूरी को रद कर दिया है। चव्हाण ने इस मामले में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव द्वारा सीबीआई को उन पर मुकदमा चलाए जाने की अनुमति देने के फैसले को चुनौती दी थी। विद्यासागर राव ने पिछले साल फरवरी अशोक चव्हाण पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के प्रावधानों के साथ ही आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी से संबंधित आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा…

Read More

चारा घोटाला: लालू को जेल या बेल, कल होगा फैसला

पटना। शनिवार को चारा घोटाला मामले में अहम फैसला आने वाला है और राजद सुप्रीमो की किस्मत का फैसला 23 दिसंबर यानि कल सुनाया जाएगा। देवघर कोषागार से जुड़े चारा घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत लालू यादव और जगन्नाथ मिश्र समेत कई राजनेताओं और अधिकारियों के भाग्य का शनिवार को फ़ैसला करेगी। इसे अहम फैसले पर पूरे देश की नजर होगी और फैसले की सुनवाई के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद व डॉ. जगन्नाथ मिश्र सहित अन्य आरोपी शुक्रवार की शाम तक रांची पहुंच जाएंगे। फैसले…

Read More

अजीत डोभाल और चीन के स्टेट काउंसलर के बीच शुरू हुई बातचीत

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच बढ़ते गतिरोध के बीच दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक दिल्ली में शुरू हो गई है। भारत और चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में सबसे अहम डोकलाम का मुद्दा रहने वाला है। भारत की तरफ से अजीत डोभाल तो चीन के यांग जियाची इस बैठक का नेतृत्व कर रहे हैं। दोनों के बीच इस तरह की यह 20वीं वार्ता है। 4,000 किमी लंबी सीमा पर शांति कैसे बनी रहे इसे लेकर दोनों मंथन करने वाले हैं। वैश्विक समुदाय भी…

Read More

2 जी मामले में फैसले को अपनी शान न समझो कांग्रेस : जेटली

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि कांग्रेस को 2 जी स्पेक्ट्रम मामले में फैसले को अपनी शान नहीं समझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कोई भी नुकसान न होने वाली :जीरो लॉस: थ्योरी उसी समय गलत साबित हो गई थी जब उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 2012 में स्पेक्ट्रम आवंटन रद्द कर दिया था । गौरतलब है कि एक विशेष अदालत ने आज 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। जेटली ने कहा कि निचली अदालत के फैसले में…

Read More

फैसले के बाद फूट-फूट कर रोए ए राजा, तमिलनाडु में जश्न

नई दिल्ली। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले के मुख्य आरोपियों पूर्व दूर संचार मंत्री ए राजा और कनिमोझी समेत सभी आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया। विशेष सीबीआई न्यायाधीश ओ पी सैनी ने यूपीए सरकार के समय हुए टूजी घोटाले में सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज अलग-अलग मामलों में फैसले सुनाते हुए सभी आरोपियों को घोटाले और रिश्वत के मामलों में बरी कर दिया। इस पूरे घोटाले से राष्ट्रीय खजाने को 1.76 लाख करोड़ के नुकसान होने की जानकारी कैग ने दी थी। फैसले के बाद…

Read More

2जी: फैसले से जोश में आई कांग्रेस, सिब्बल-चिदंबरम का सरकार पर पलटवार

नई दिल्ली। यूपीए-2 के कार्यकाल में हुए सबसे बड़े 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले पर पटियाला हाउस कोर्ट की स्पेशल सीबीआई अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद से राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया है। कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक बीजेपी और तत्कालीन कैग प्रमुख विनोद राय को आड़े हाथों ले रही है। राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जिस घोटाले के आरोपों पर हम विपक्ष में आए, वह घोटाला हुआ ही नहीं। राज्यसभा में इस…

Read More