नोटबंदी और जीएसटी को लेकर राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

मैसूर। कर्नाटक विधानसभा की तैयारियों के तहत राहुल गांधी शनिवार को कर्नाटक पहुंचे। मैसूर के महारानी आर्ट कॉलेज फॉर विमेन में बोलते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर नोटबंदी और जीएसटी को लेकर निशाना साधा। इससे पहले राहुल गांधी कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ चामुंडेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन करने भी गए। कॉलेज में राहुल ने कहा, नीरव मोदी बैंकों के 22,000 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए। अगर यही पैसे युवा महिलाओं को दिए जाते तो सोचिए कि कितने नए बिजनस शुरू हो सकते थे। देश में…

Read More

शिमला में सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी

शिमला। दो दिन के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला दौरे पर आई कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की वीरवार आधी रात को तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया।  बेटी प्रियंका वाड्रा के शिमला के छराबड़ा स्थित घर का जायजा लेने आई सोनियां गांधी की तबीयत वीरवार देर रात को बिगड़ गई थी। इस दौरान उनकी ओर से शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) से एक डॉक्टर और एंबुलेंस मांगी गई थी। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि सोनिया को सांस…

Read More

सोशल मीडिया कंपनियों के डेटा लीक मामले की केंद्र सरकार ने शुरू की जांच

फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने कैम्ब्रिज एनालिटिका के डेटा लीक स्कैंडल मामले में माफी मांगी नई दिल्ली। फेसबुक और इंटरनेट से जुड़ी अन्य कंपनियों से यूजर्स का डेटा हासिल करने और उन्हें चुनावों को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल कनरे के मामले में सरकार ने जांच शुरू कर दी है। कैम्ब्रिज एनालिटिका के फेसबुक से डेटा चोरी करने के मामले में सरकार ने उच्च स्तरीय जांच शुरू की है। शीर्ष सूत्रों ने बताया कि यूजर्स के डेटा की चोरी, उसके बेजा इस्तेमाल और चुनावों को प्रभावित करने जैसे कामों…

Read More

अगले 10 सालों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी टूरिजम इकॉनमी होगा भारत

नई दिल्ली। भारत 2028 में दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी टूरिजम इकॉनमी हो जाएगा। देश की कुल जीडीपी और टूरिजम से होने वाली आय के आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर वर्ल्ड ट्रैवल ऐंड टूरिजम काउंसिल ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। गुरुवार को वैश्विक स्तर पर जारी की गई इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आने वाले 10 सालों में भारत में इस सेक्टर के जरिए रोजगार के 1 करोड़ नए अवसर पैदा होंगे। 2018 में टूरिजम में रोजगार के अवसरों का आंकड़ा 4.2…

Read More

अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका डालेगी सरकार

नई दिल्ली। अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार अधिनियम के मामले में सुप्रीम कोर्ट की व्यवस्था के खिलाफ सरकार जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी। केंद्री सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि वह खुद भी व्यक्तिगत तौर पर यह मानते हैं कि इस मामले में अदालत की व्यवस्था दलित समाज के लिए उचित नहीं है।अठावले ने कहा है कि इस मामले में उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और वित्तमंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की है। अब सरकार इस मामले में सक्रिय हो गई है…

Read More

शहादत को आज का सलाम-कितना सच?

प्रो. सत्येन्द्र कुमार सिंह, एडिटर-आई.सी.एन आज के बच्चों को जहाँ स्मार्ट फ़ोन और कंप्यूटर की लत लगी है वहीँ १९३१ में मात्र २३, २३ और २४ साल की उम्र में देशभक्ति की ऐसी लौ जली कि फांसी के तख्ते पर गीत गाते हुए शहीद हो गए| यह कोई और नहीं बल्कि भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवाराम राजगुरु थे और आज भी यह संशय है कि इन्हें शहीद का दर्जा मिला है भी की नहीं! पर ऐसे लोगों को शहादत के दर्जे की ज़रूरत नहीं बल्कि उनकी आत्मा चाहती है…

Read More

बिहार दिवस है! बिहार को भी जानिए!

बिहार

22 मार्च ! बिहार दिवस ! सुप्रीत  (छपरा सारण ) बिहार पिछले कुछ सालों में मुझे देश के अलग अलग शहरों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ था! हर एक शहर बेहतरीन और हर शहर का एक अलग ही इतिहास! हर जगह कुछ न कुछ नया जानने और सिखने को मिला! लेकिन इन सब के बीच एक बात मुझे हमेशा परेशान करती रही! जब भी लोग मुझसे पूछते कि मैं कहा से आया हूँ और मेरा जवाब जब बिहार होता, लोगों की नज़रें बदल जाती! आखिर ऐसा है क्या बिहार के…

Read More

सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण

मिसाइल ब्रह्मोस

पोखरण : राजस्थान के पोखरण रेंज में दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का गुरुवार को एक बार फिर सफल परीक्षण किया गया। कम ऊंचाई पर तेजी से उड़ान भरने और रेडार की आंख से बचने के लिए जानी जाने वाली ब्रह्मोस का परीक्षण गुरुवार सुबह काफी तड़के किया गया। ब्रह्मोस का पहला सफल परीक्षण 12 जून, 2001 को हुआ था। इस मिसाइल का नाम भारत की ब्रह्मपुत्र नदी और रूस की मस्कवा नदी पर रखा गया है। ब्रह्मोस मिसाइल आवाज की गति से करीब तीन गुना अधिक…

Read More

एक-एक विधायक पर नजर – यूपी राज्यसभा चुनाव में 10वीं सीट पर सबसे बड़ा सस्पेंस

यूपी राज्यसभा चुनाव

लखनऊ : राज्यसभा की 59 सीटों के लिए 23 मार्च को होने जा रहे मतदान ने एक बार फिर देश के सियासी पारे को ऊपर उठा दिया है। इसमें सबसे ज्यादा रोचक और दम साधने वाला चुनाव यूपी में होने जा रहा है। यूपी से इस बार कुल 10 उम्मीदवार राज्यसभा पहुंचने वाले हैं। इसमें से 8 सीटों पर बीजेपी की जबकि एक पर समाजवादी पार्टी की जीत पक्की है। यूपी की 10वीं सीट पर सबसे बड़ा सस्पेंस बना हुआ है। इस सीट पर एसपी-कांग्रेस जहां बीएसपी को जिताने में…

Read More

नोएडा छात्रा खुदकुशी मामला – एल्कॉन स्कूल के बाहर प्रदर्शन, पिता ने की सीबीआई जांच की मांग

एल्कॉन स्कूल

नोएडा : नोएडा में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल में हुई छेड़छाड़ के बाद आत्महत्या के मामले में विरोध गुरुवार (22 मार्च) को भी जारी है. गुरुवार सुबह से ही एल्कॉन स्कूल के बाहर लोगों का प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बच्ची के लिए इंसाफ की मांग की. वहीं, बच्ची के पिता ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. अब तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी बच्ची…

Read More