बॉर्डर पर भारत की जवाबी कार्रवाई में 5 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन का भारतीय सेना ने मंगलवार को करारा जवाब दिया। भारतीय सेना की जोरदार कार्रवाई में पाकिस्तान की एक चौकी तबाह हो गई। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में 5 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं। इस दौरान दोनों ही ओर से भारी गोलाबारी हुई।बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ के मेंढर सेक्टर में सेना ने यह जवाबी कार्रवाई की। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के लगातार…

Read More

आसाराम पर फैसला कल, दिल्ली से राजस्थान तक अलर्ट एवं जोधपुर में धारा 144

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की एक नाबालिग लड़की द्वारा कथित तौर पर आसाराम बापू पर जोधपुर के बाहरी इलाके में स्थित अपने आश्रम में यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाए गए थे। जिस समय पीडि़ता आश्रम में रह रही थी, वह 16 साल की थी। जोधपुर। नाबालिग लड़की के बलात्कार के एक मामले में बुधवार को जोधपुर की एक अदालत आसाराम बापू पर फैसला सुनाएगी। इस फैसले के आने से पहले ही दिल्ली से लेकर जोधपुर तक सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। पुलिस को शक है कि राम-रहीम पर…

Read More

चीनी छात्र हिंदी भाषा को सीखने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं: सुषमा स्वराज

बीजिंग। चार दिवसीय चीन दौरे पर बीजिंग पहुंची विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को छात्रों को संबोधित किया। छात्रों को संबोधित करते हुए सुषमा स्वराज ने भारत और चीन के संबंधो के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते एक-दूसरे के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, हमारे रिश्तों के लिए महत्वपूर्ण हैं कि हम एक-दूसरे की भाषा को ना सिर्फ जानें बल्कि सीखें भी।छात्रों को संबोधित करते हुए सुषमा ने कहा कि दो देशों के विदेश मंत्री जितना रिश्तों को प्रगाढ़ करने की कोशिश कर…

Read More

अमृतसर से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के प्लेन में उड़ान के दौरान गिरी खिड़की

नई दिल्ली। अमृतसर से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के प्लेन में अचानक हड़कंप मच गया। उड़ान के दौरान एयरक्राफ्ट का विंडो पैनल अंदर गिर गया, जिससे तीन पैसेंजर घायल हो गए। इस हादसे में कुछ ऑक्सिजन मास्क भी खुल गए।बोइंग 787 ड्रीमलाइनर(वीटीएएनआई) में सफर के करीब 10-15 मिनट यात्रियों के लिए किसी आफत से कम नहीं रहे। एयरलाइन अथॉरिटीज और एविएशन एजेंसियां भी हैरान रह गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना गुरुवार की है।सूत्रों ने बताया, एयर इंडिया 462 में अचानक झटका लगने…

Read More

भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बीजिंग पहुंचीं

बीजिंग। भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने चार दिवसीय चीन दौरे के लिए शनिवार को बीजिंग पहुंचीं। यहां वह अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ अत्यंत महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता करेंगी और शंघाई सहयोग संगठन की मंत्री स्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगी। वांग के साथ रविवार को मुलाकात सुषमा स्वराज के दौरे का मुख्य बिंदु होगा। दौरे के दौरान वह वांग के साथ कई मुद्दों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जून में प्रस्तावित चीन यात्रा पर चर्चा करेंगी। मोदी शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन की…

Read More

मताधिकार का प्रयोग लोकतंत्र को सक्षम बनाता है: जिलाधिकारी शैलेश नवाल

वर्धा, 21 अप्रैल 2018: पब्लिक रिलेशन्‍स सोसायटी ऑफ इडिया के वर्धा चैप्‍टर की ओर से शनिवार 21 अप्रैल को जिलाधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित राष्‍ट्रीय जनसंपर्क दिवस समारोह की अध्‍यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शैलेश नवाल ने कहा कि हमे हमारा समाज कैसा चाहिए यह हमारे मताधिकार पर निर्भर करता है। लोकतंत्र में लोगों का विश्‍वास बढ़ाने के लिए मताधिकार अधिक से अधिक प्रयोग जरूरी है। लोकतंत्र में लोग जागरूक होंगे तो उनकी अपेक्षा और आकांक्षाए पूरी होगी। पब्लिक रिलेशन्‍स सोसायटी के वर्धा चैप्‍टर की ओर से 21 अप्रैल को…

Read More

कश्मीर घाटी में युवाओं को कट्टरपंथ की तरफ जाने से रोकने के लिए आर्मी ने बनाई रणनीति

नई दिल्ली। कश्मीर घाटी में कट्टरपंथ की तरफ जाते युवाओं को रोकने के लिए भारतीय सेना ने मिलकर काम करने की रणनीति बनाई है। आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में इस बारे में व्यापक चर्चा हुई कि किस तरह युवाओं को सही रास्ते पर लाया जा सकता है? दरअसल, सेना के सामने आतंकवाद से लडऩे के अलावा यह भी बड़ी चुनौती है कि युवाओं को कट्टरपंथ की तरफ जाने से कैसे रोके जाएं? सेना का मानना है कि इसके लिए सिविल सोसाइटी और नेताओं को मिलकर काम करना होगा।सेना के एक अधिकारी…

Read More

महिला हिंसा: आईपीसी सेक्शन 498ए को हल्का करने के अपने ही फैसले की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। महिलाओं को शारीरिक और मानसिक हिंसा से बचाने और इंसाफ दिलाने के लिए बने कानून (आईपीसी, सेक्शन 498 ए) को हल्का करने के अपने ही पुराने फैसले की समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट सहमत हो गया है। दरअसल, ऐसी शिकायतें की जा रही थीं कि इस कानून का दुरुपयोग कर कुछ महिलाएं अपने पतियों और ससुरालवालों से बदला ले रही हैं। इस पर पिछले साल जुलाई में जस्टिस एके गोयल और यूयू ललित की बेंच ने ससुराल में महिला के साथ हिंसा की शिकायत पर पुलिस को पति…

Read More

महाभियोग प्रस्ताव: फैसला लेने पर उपराष्ट्रपति को लग सकता है समय

नई दिल्ली। कांग्रेस ने नेतृत्व में 7 दलों ने भले ही देश के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस उपराष्ट्रपति को सौंप दिया है, लेकिन वह इस पर फैसले में समय ले सकते हैं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू इस पर फैसले से पहले यह देखेंगे कि आखिर सीजेआई के खिलाफ इन्चयरी कराने के लिए विपक्ष के आरोप पुख्ता हैं या नहीं। कोई फैसला लेने से पहले नायडू जानकारों से राय ले सकते हैं और कोर्ट रिकॉर्ड्स भी मंगाए जा सकते हैं ताकि मुख्य न्यायाधीश पर लगे आरोपों…

Read More

दिल्ली मेट्रो को काउंटरलेस बनाने की तैयारी शुरू

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) आने वाले वक्त में अपने लगभग सभी स्टेशन्स से मैन्युअल टोकन काउंटर्स को हटाकर वहां टोकन वेंडिंग मशीन (टीवीएम) लगानेवाली है। ऐसा सभी स्टेशन्स को काउंटरलेस बनाने के लिए किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, फेस तीन के अंतर्गत बन रहे स्टेशन्स और पहले से मौजूद सभी मेट्रो स्टेशन्स पर टीवीएम लगाई जाएंगी और इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। काउंटर की सुविधा सिर्फ उन स्टेशन्स पर होगी जहां से रेलवे स्टेशन या फिर बस टर्मिनल इंटरलिंक हैं। डीएमआरसी…

Read More