ई-नेत्र मोबाइल एप से नेताओं पर नकेल लगाने की तैयारी में चुनाव आयोग

नई दिल्ली। भारतीय चुनाव आयोग 2019 लोकसभा चुनाव से पहले हर मतदाता को भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस की भूमिका निभाने की तैयारी कर रहा है। इस योजना को अमलीजामा पहनाने से पहले आयोग की एक टीम इस समय एक मोबाइल एप्लीकेशन पर काम कर रही है। जिसका नाम है ई-नेत्र। अगर कोई नेता आचार संहिता का उल्लंघन करता है या पैसा या शराब बांटने की कोशिश या फिर भड़काउ भाषण देता है तो कोई भी शख्स ऐप के जरिए उसकी शिकायत कर सकता है। सबूत के तौर पर फोटो या…

Read More

पैसिव आरएफआईडी सिस्टम से हवाई अड्डों पर ट्रैक हो सकतें है बैगेज

नई दिल्ली। सामान्य तौर पर विमान से उतरने के बाद यात्रियों की सबसे बड़ी चिंता अपने सामान को लेकर होती है यात्रियों की यह चिंता जायज भी हैं क्योंकि देश के 449 हवाई अड्डों पर हर दिन 128 बैग इधर उधर हो जाते हैं। लेकिन सामान को लेकर यात्रियों की चिंता खत्म होने वाली है। दरअसल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन की स्मार्ट कम्युनिकेशन श्रेणी के फाइनल में पहुंची 13 टीमों में तीन दलों को शामिल किया गया था,जिन्होंने इस समस्या के समाधान के मॉडल पेश किया। पिलानी स्थित वैज्ञानिक तथा औद्योगिक…

Read More

उत्तर प्रदेश में तेज धूप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में सोमवार सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में काफी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने और आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी से ऊपर रहने की संभावना है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आर्द्रता का स्तर 90…

Read More

मुंबई में फिर भारी बारिश, जगह-जगह जलभराव

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर भारी बारिश की चपेट में है। शनिवार को शुरू हुई मॉनसून की बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं, बारिश का असर मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा पर भी पड़ा है। कई जगह लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इस बीच दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने गुजरात में भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि भारी बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। मुंबई में बारिश से जुड़े हादसों में…

Read More

प्रो. जसवंत सिंह का नया वैज्ञानिक आर्कटिक अभियान

सत्येन्द्र कुमार सिंह, संपादक-आईसीएन भारतीय वैज्ञानिकों के लिए यह खुशी का विषय है कि प्रोफेसर जसवंत सिंह को आर्कटिक अभियान हेतु सदस्य के रूप में चुना गया है। इस टीम में वे आठवें सदस्य हैं और यह टीम 38 दिनों में अपना काम पूरा करेगी। वे वहां मुख्य रूप से पौधों पर पराबैंगनी किरणों के प्रभावों को जानने हेतु शोध करेंगे । यह दल आज इस शोध कार्य हेतु रवाना हो गया हैं| दल इस बात की जाँच करेगा कि दोनों ध्रुवों में क्या समानताएं एवं विभिन्ताएँ हैं| प्रो. सिंह…

Read More

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून से प्रधानमंत्री मोदी ने दुनियाभर के योग प्रेमियों को योग दिवस की दी बधाई

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून के भारतीय वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवभूमि से दुनियाभर के योग प्रेमियों को योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कई दशकों से योग का मुख्य केंद्र रहा है। यहां के पर्वत-वायु भी योग के लिए प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भूमि हर किसी को आकर्षित करती है।  कहा, मां गंगा की इस पवित्र भूमि पर जहां चार धाम स्थित हैं, जहां आदि शंकराचार्य के चरण पड़े, जिस भूमि ने…

Read More

मुझे पीएम नहीं सिर्फ यूपी का सीएम ही बनना पसंद : अखिलेश

लखनऊ। महागठबंधन के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी को 2019 में हराने की तैयारी में लगे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बड़ी बात कह दी। सूबे की राजधानी में एक चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मुझे देश का प्रधानमंत्री नहीं बनना है, मुझे तो सिर्फ एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री ही बनना है। देश तथा प्रदेश में मिशन 2019 को धार देने में विभिन्न पार्टियां लगी है। एक ओर भाजपा को शिकस्त देने के लिए महागठबंधन तैयार हो रहा है तो दूसरी ओर…

Read More

राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राजनाथ सिंह ने राजभवन में किया योग

लखनऊ। करो योग, रहो निरोग के स्लोगन के साथ आज चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन लखनऊ में राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गृह मंत्र राजनाथ सिंह ने योग किया। इस अवसर पर राजभवन में हजारों लोग एकत्र थे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा ने भी प्रदेश के दर्जनों मंत्री व विधायकों के साथ योग किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि करो योग, रहो निरोग स्लोगन एक जिज्ञासु के लिए बहुत ही उपयुक्त है। राज्यपाल राम नाईक के साथ…

Read More

बीजेपी पीडीपी गठबंधन टूटा, BJP के अलग होने के बाद महबूबा का इस्तीफा

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सहयोगी भाजपा के सरकार से नाता तोड़ने के बाद राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।पीडीपी-भाजपा गठबंधन के टूटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पिछले 40 साल में आठवीं बार राज्यपाल शासन लागू होने की संभावना प्रबल हो गयी है। अगर ऐसा होता है तो एन एन वोहरा के राज्यपाल रहते यह चौथा मौका होगा जब राज्य में केंद्र का शासन होगा। पूर्व नौकरशाह वोहरा 25 जून, 2008 को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल बने थे।  पीडीपी के साथ जम्मू-कश्मीर में करीब तीन साल गठबंधन सरकार में…

Read More

जेट एयरवेज ने पेश किया टिकटों पर 2500 रुपये तक का डिस्काउंट

नई दिल्ली। विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। इसके तहत कंपनी यात्रियों को इकोनॉमी फ्लाइट टिकटों पर 1000 रुपये की छूट और अंतरराष्ट्रीय रूट्स के लिए प्रीमियर फ्लाइट टिकटों पर 2500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफर ‘योर नेक्स्ट वेकेशन अवेट्स स्कीम के अंतर्गत है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय रूट्स के लिए यह डिस्काउंट 31 जुलाई, 2018 तक वैध है। कंपनी की इस स्कीम के तहत बुकिंग जेट एयरवेज डॉट कॉम और मोबाइल एप दोनों से की जा सकती है। इस…

Read More