नई दिल्ली। लंबे समय से कॉन्टेंट पॉलिसी को लेकर विवाद में रहे फेसबुक को दूसरी तिमाही में नुकसान उठाना पड़ा है। बुधवार को फेसबुक ने जानकारी दी कि दूसरी तिमाही में सेल और यूजर ग्रोथ में कमी आई है। फेसबुक के वित्त अधिकारी डेविड वेनर ने कहा था कि तीसरी और चौथी तिमाही में मुनाफा कम हो सकता है। इसके बाद फेसबुक के शेयर्स में 24 फीसदी की गिरावट देखी गई। इस गिरावट के बाद जकरबर्ग को 2 घंटे में ही 168 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा। ब्लूमबर्ग बिलियनियर्स…
Read MoreCategory: देश
दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश, जनजीवन प्रभावित
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत मं झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की माने तो इस सीजन की यह सबसे जबरदस्त बारिश है। विभाग ने बताया हे कि इस बार कम से कम 50 से लेकर 75 सेंमी. की बारिश हो गयी होगी। अभी पूरे क्षेत्र का मुकम्मल ब्रेकप आना बांकी है। लंबे इंतजार के बाद दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में हुई मूसलाधार बारिश से जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है, वहीं सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई…
Read Moreकारगिल विजय दिवस 2018: एलओसी और एलएसी पर हर चुनौती से निपटने के लिए भारतीय सेना
श्रीनगर: भारतीय सेना ने कहा है कि वह चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर किसी भी प्रकार की चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कारगिल विजय दिवस पर द्रास में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तरी कमान के कमांडर रनबीर सिंह ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर चीनी सैनिक उन इलाकों में घुसपैठ करते हैं जहां सीमा रेखा स्पष्ट नहीं है।बता दें कि विस्तारवादी और आक्रामक चीन अकसर सीमा पर घुसपैठ कर जोर-आजमाइश करता रहता है। बीते साल तो चीन की पीपल्स…
Read Moreसरकार से बिना पूछे किसी भी ब्यूरोक्रेट से नहीं हो सकती पूछताछ
नई दिल्ली। देश के 30 साल पुराने भ्रष्टाचार निरोधक कानूनों में जिन बदलावों पर संसद ने मुहर लगाई है, उनसे ब्यूरोक्रेसी का चेहरा खिल गया है, लेकिन इनके चलते जांच एजेंसियों की मेहनत बढ़ जाएगी। इन एजेंसियों को अब किसी ब्यूरोक्रेट से पूछताछ करने के लिए भी सरकार से इजाजत लेनी पड़ेगी।सीबीआई के एक पूर्व निदेशक ने कहा, सीबीआई तो सरकार से मंजूरी मांगने के लिए ही दौड़ती रहेगी। उन्होंने कहा, पहले वाले सिंगल डायरेक्टिव 6ए प्रोविजन से भी बुरी स्थिति अब हो गई। पहले वाले प्रोविजन के मुताबिक जॉइंट…
Read Moreमंगल पर विशाल भूमिगत झील का पता चला, जीवन की जगी उम्मीद
यह खोज यूरोपियन स्पेस एजेंसी के मार्स एक्सप्रेस ऑर्बिटर ने रेडार इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल कर की है। इस अभियान को 2003 में लॉन्च किया गया था। टम्पा। मंगल पर पहली बार विशाल भूमिगत झील का पता चला है। इससे वहां अधिक पानी और यहां तक कि जीवन की उपस्थिति की संभावना पैदा हो गई है। अमेरिकी जर्नल साइंस में प्रकाशित स्टडी में शोधकर्ताओं ने कहा है कि मंगल के हिम खंड के नीचे अवस्थित झील 20 किलोमीटर चौड़ी है। यह मंगल ग्रह पर पाई गई सबसे बड़ी वाटर बॉडी है।ऑस्ट्रेलिया…
Read Moreजल्द ही करीब-करीब नामुमकिन हो जाएगा जीएसटी से बचना
नई दिल्ली। जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) ऐसा तकनीकी तंत्र विकसित कर रहा है जो सरकार को टैक्स चोरों और रिटर्न फाइल नहीं करनेवालों पर कार्रवाई करने में मदद करेगा। अभी तो रिटर्न्स का मिलान नहीं किया जा रहा है, लेकिन जीएसटीएन जीएसटीआर-1 का जीएसटीआर 3क्च से मिलान करने में केंद्र और राज्य के टैक्स ऑफिसरों की मदद करनेवाले एक टूल की पड़ताल कर रहा है। इसके अलावा इनकम टैक्स की तरह ही जीएसटी ऑफिसरों और करदाताओं के लिए भी एक डैशबोर्ड तैयार करने की योजना है जहां जीएसटी का भुगतान करनेवाला…
Read Moreपुराने वाहनों के वैश्विक व्यापार से प्रदूषण का गंभीर खतरा
नई दिल्ली। अफ्रीका और दक्षिण एशिया के निम्न व मध्यम आय वाले देशों उच्च आय वाले देशों से पुराने वाहन मंगाए जाने से आयातक देशों में प्रदूषण का गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। नई दिल्ली स्थित एक विचार मंच सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) ने इस सच्चाई से पर्दा उठाया है। सीएसई के अध्ययन के मुताबिक, पुराने और उपयोग किए हुए वाहनों के वैश्विक व्यापार से अफ्रीका और दक्षिण एशिया के देशों का वातारवरण विषाक्त बन रहा है। सीएसई के अध्ययन में कहा गया है कि दक्षिण एशिया और…
Read Moreजीएसटी दर में कटौती से पावरलूम सेक्टर में बढ़ेगा रोजगार
नई दिल्ली। कॉन्फेरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री के अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि कपड़े पर आयात शुल्क दोगुना करने के बाद अब सिंथेटिक कपड़े पर जीएसटी दरों में कटौती से देसी कपड़ा उद्योग को बड़ी राहत मिली है और इससे पावरलूम सेक्टर में रोजगार बढ़ेगा। संजय जैन ने कहा, पिछले एक साल में कपड़ा उद्योग में तकरीबन 40,000 लोगों की नौकरियां चली गई। देश में कपड़ा उद्योग के प्रमुख केंद्र सूरत और लुधियाना में कई उद्योग बंद हो गए। कपड़ों पर वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी लगने से देसी…
Read Moreराफेल फाइटर जेट डील: कांग्रेस ने पीएम मोदी और रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार का नोटिस दिया
नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ मंगलवार को लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि राफेल फाइटर जेट डील मामले में प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने सदन को गुमराह किया। बीजेपी पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे चुकी है। बीजेपी के 4 सांसदों ने सोमवार को लोकसभा में गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देकर आरोप लगाया था कि कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और…
Read Moreटूटी थी रकबर के हाथ-पैर की हड्डी, 12 जगह चोट के निशान: पोस्टमार्टम रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश में मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि केवल निंदा करने के बजाय भाजपा को अपने नेताओं को नियंत्रित करना चाहिए। अलवर। राजस्थान के अलवर में कथित तौर पर गौ-तस्करी के शक में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारे गए अकबर उर्फ रकबर खान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रकबर के हाथ और एक पैर की हड्डी टूट गई थी। उसके शरीर पर 12 जगह चोट के निशान भी मिले…
Read More