नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर भारत ही दुखी नहीं है बल्कि पाकिस्तान सहित कई देश भी गमजदा हैं। पाकिस्तान में वाजपेयी के निधन का समाचार मिलते ही वहां लोग गमगीन हो गए और ट्विटर पर अपनी शोक संवेदना जाहिर की। यह बात दर्शाती है कि अटल बिहारी वाजपेयी की लोकप्रियता सीमा में बंधी नहीं हुई थी, उनका व्यक्तित्व इतना समृद्ध था कि उनके चाहने वाले पूरी दुनिया में मौजूद हैं। बता दें कि वाजपेयी का निधन गुरुवार शाम पांच बजे के करीब दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान…
Read MoreCategory: देश
संस्मरण : अटल जी से भेंट !
आलोक सिंह, एडिटर-आई.सी.एन. मेरी विनम्र श्रद्धांजलि अटल जी को, एक बार अवसर प्राप्त हुआ था अटल जी से भेंट का, बात उन दिनों की है जब हम लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ रहे थे , उन दिनों हमारे भूगर्भ शास्त्र के विभाग में वहीं के छात्रों का एक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन जिसका नाम “हैलीज़” था। हैलीज़ उन दिनों काफी प्रतिष्ठित संस्था थी विश्वविद्यालय की और इसके द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय छात्र पर्व आयोजन किया जाता था जिसका उस वक़्त के सभी महाविद्यालय जो कि लखनऊ या उसके बाहर के थे बढ़चढ़कर…
Read Moreपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन
केंद्र सरकार ने सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया ।इस दौरान आधा झंडा झुका रहेगा।शुकवार को दिल्ली सरकार के स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर कल जनता दर्शन के लिए दिल्ली में भाजपा कार्यालय में रखा जाएगा। नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन गुरुवार शाम 5.05 मिनट पर हो गया। वह 93 साल के थे। अटल जी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वाजपेयी को सांस लेने में परेशानी, यूरीन व किडनी में संक्रमण होने के कारण 11 जून को एम्स में…
Read Moreचीन के बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव से मुकाबले में अमेरिका का साथ नहीं देगा भारत
नई दिल्ली। चीन के भारत-प्रशांत क्षेत्र में बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव से मुकाबले के लिए अमेरिका की अगुवाई में शुरू किए गए एक अभियान में भारत शामिल नहीं होगा। अमेरिका ने जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट्स को फंड देने की योजना बनाई है।सूत्रों ने बताया कि अमेरिका की अगुवाई वाली इस त्रिपक्षीय पहल में शामिल नहीं होने का फैसला इस क्षेत्र में ध्रुवीकरण से बचने की खातिर किया गया है। हालांकि, बीआरआई को लेकर भारत की आपत्तियां बरकरार हैं, लेकिन साथ ही वह भारत-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता…
Read Moreआजाद भारत के 71 वर्षों में पहली बार डॉलर के मुकाबले रुपया 70 के पार
नई दिल्ली। रुपया आजाद भारत के 71 वर्षों में पहली बार डॉलर के मुकाबले 70 के निचले स्तर पर आ गया। इसके साथ ही विपक्ष और कांग्रेस ने पीएम मोदी पर तीखे हमले भी शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी रुपया के 70 डॉलर से भी नीचे आने पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।कांग्रेस ने ट्वीट किया, आखिरकार मोदी सरकार ऐसा कुछ करने में कामयाब रही है जो हम 70 साल में…
Read Moreभारत में लोकसभा चुनाव के लिए ग्लोबल लेवल पर एक्टिव हुआ फेसबुक
नई दिल्ली। फेसबुक भारत में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए दुनियाभर में अपनी टीमों को मजबूत बनाने में जुटी है। अमेरिका में प्रेसिडेंशल इलेक्शन को प्रभावित करने का आरोप झेल रही सोशल नेटवर्किंग फर्म का यह कदम उसकी सबसे बड़ी स्ट्रैटेजिक लॉन्चिंग में एक होने वाला है। फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शेरिल सैंडबर्ग और दूसरे बड़े लीडर्स की नजरें लोकसभा चुनाव पर रहेंगी। यह दुनिया के किसी भी लोकतांत्रिक देश में होनेवाला सबसे बड़ा चुनाव है, जिसमें 75 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं की…
Read Moreलाल किले से बोले PM मोदी-आज दुनिया कह रही है कि भारत मल्टी ट्रिलियन डॉलर के इंवेस्टमेंट का डेस्टिनेशन बन गया है।
नई दिल्ली: देश आज 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद देश की उपलब्धियों को गिनाया। लाल किले की प्राचीर से बड़ी घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2022 तक भारत मानव को अंतरिक्ष में भेजेगा। उन्होंने बेटियों को बड़ा तोहफा देते हुए महिलाओं के लिए सेना में स्थायी कमीशन की घोषणा की। 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये सालाना बीमा देने के लिए ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ को 25 सितंबर से लागू करने का ऐलान किया।मोदी ने कहा कि…
Read Moreदिल्ली से कानपुर के बीच जल्द ही पूरी रफ्तार से दोड़ेंगी ट्रेनें
कानपुर। दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 2018 के नवंबर में ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) का खुर्जा-कानपुर के बीच का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद मालगाडिय़ों को उधर शिफ्ट कर यात्री ट्रेनों को तेज रफ्तार और सही समय पर चलाया जा सकेगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल के अनुसार, 350 किमी लंबे सेक्शन का काम 78 फीसदी पूरा हो चुका है।दरअसल हाल की स्थिति में दिल्ली-हावड़ा रूट पर गाजियाबाद से कानपुर सेक्शन के बीच ट्रैक का 161 प्रतिशत…
Read Moreजन धन खाताधारकों के लिए 15 अगस्त को बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं पीएम मोदी
नई दिल्ली। वित्तीय समावेषण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले से अपने भाषण में 32 करोड़ जन धन खाताधारकों के लिए तोहफे की घोषणा कर सकते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।बताया जा रहा है कि ओवर ड्राफ्ट सुविधा को दोगुना कर 10,000 रुपये किया जा सकता है। अभी खाते के छह महीने के ठीक से चलने के बाद 5,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाती है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार आकर्षक माइक्रो इंश्योरेंस स्कीम की…
Read Moreएटीएस ने दक्षिणपंथी संगठन से जुड़े 3 संदिग्धों को किया अरेस्ट, मुंबई में आत्मघाती हमले की साजिश नाकाम
मुंबई। महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए तीन संदिग्ध आतंकियों को पालघर और पुणे से गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आतंकी दक्षिणपंथी हिंदू संगठन के सदस्य बताए जा रहे हैं।एटीएस का दावा है कि ये संदिग्ध महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। एटीएस ने इनके पास से देसी बम सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है।मुंबई से सटे नालासोपारा के रहने वाले 40 साल के वैभव राउत के घर पर एटीएस की टीम…
Read More