छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को करारा झटका लगा है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का एलान किया है। पूर्व कांग्रेस नेता अजीत जोगी ने कुछ साल पहले पार्टी से अलग होकर अपनी पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का गठन किया था।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा कि बीजेपी पिछले 15 साल से सत्ता में है। सत्ता का दुरुपयोग, पैसे का दुरुपयोग, प्रशासनिक तंत्रों का दुरुपयोग करके वह फिर से सत्ता में आना चाहती है।…
Read MoreCategory: देश
शार्ट सर्किट होने से बची स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, मचा हड़कंप
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला में नई दिल्ली से लखनऊ आ रही शताब्दी एक्सप्रेस एक बड़े अग्निकांड से बच गई। यहां पर पतंग ओएचई में फंसने से शार्ट सर्किट हो गया। कानपुर-लखनऊ रूट की ओएचई लाइन में शार्ट सर्किट होने से लखनऊ जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को गंगाघाट रेलवे स्टेशन के पास आउटर पर रोक दिया गया। देश की सबसे वीआईपी ट्रेन में शुमार शताब्दी एक्सप्रेस आज बर्निंग ट्रेन होने से बच गई। ट्रेन कानपुर निलकने के बाद उन्नाव आउटर पर पहुंची थी। इसी दौरान हादसा हो गया। ट्रेन के रवाना होने…
Read Moreभारतीय भाषाओं में प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने से वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा: गडकरी
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय या देसी भाषाओं में प्रौद्योगिकी उपलब्ध होने से शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में वृद्धि को प्रोत्साहन में मदद मिलेगी। यहां एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि अंशधारकों के साथ इस बारे में विचार विमर्श से यह सुनिश्चित हो सकेगा कि लोगों के बुनियादी अधिकारों की रक्षा हो सकेगी और प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग भी नहीं किया जा सकेगा।गडकरी ने कहा कि उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद से यह सुनिश्चित करने को कहा है…
Read Moreकर्ज देने वाले बैंकों को लंबे समय तक लटका कर नहीं रखा जा सकता: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि कर्जदाता बैंकों को लंबे समय तक लटका कर नहीं रखा जा सकता है। उसने साथ ही स्पष्ट किया कि कंपनियों के पास बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने के लिए ही दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) लाया गया था। न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन और न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा की पीठ ने एस्सार स्टील की बोली को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे आर्सेलरमित्तल और न्यूमेटल के वकीलों को अयोग्यता का आधार तय करने के लिए आईबीसी में संशोधन के संबंध में संसद…
Read Moreतीन तलाक: अध्यादेश को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी
नई दिल्ली। तीन तलाक पर मोदी सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार देर रात इस अध्यादेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। केंद्र सरकार के पास अब इस बिल को 6 महीने में पास कराना होगा। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में इस अध्यादेश को मंजूरी दी गई थी। यह अध्यादेश अब 6 महीने तक लागू रहेगा। बता दें कि लोकसभा से पारित होने के बाद यह बिल राज्यसभा में अटक गया था। कांग्रेस ने संसद में कहा था कि…
Read Moreफिर से शांति वार्ता शुरू करवाने की अपील, इमरान खान ने पीएम मोदी को लिखा खत
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने फिर से शांति वार्ता शुरू करवाने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा है। खास बात यह है कि उन्होंने यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली की मीटिंग से इतर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच मीटिंग का आग्रह किया है। इस महीने के बाद न्यू यॉर्क में यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (यूएनजीए) की मीटिंग होनी है। खान का यह पत्र पीएम मोदी के उस संदेश का जवाब है जिसमें उन्होंने दोनों देशों के…
Read Moreदक्षिणी राजस्थान से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आदिवासियों की घर वापसी पर रहेगा फोकस
डुंगरपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को आदिवासी बहुल दक्षिण राजस्थान के दौरे पर हैं। राहुल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सागवाड़ा कस्बे में आदिवासियों को फिर से कांग्रेस के पाले में लाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस साल के आखिर में होने जा रहे चुनाव में कमल को छोड़कर आदिवासियों का हाथ थामना इतना आसान नहीं होगा।एक समय में कांग्रेस का गढ़ कहा जाने वाला आदिवासी बहुल उदयपुर, बांसवाड़ा, डुंगरपुर और प्रतापगढ़ जिला वर्ष 2013 के चुनाव में भगवामय हो गया…
Read Moreकेंद्र ने बढ़ाई पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि और एनएससी की ब्याज दरें
नई दिल्ली। छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वाले लोगों के लिए यह खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) और पीपीएफ समेत कई छोटी सेविंग्स स्कीमों के लिए अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ब्याज दर बढ़ा दी है। सभी स्कीमों पर 0.4 फीसदी तक का इजाफा किया गया है। छोटी सेविंग स्कीमों के लिए ब्याज दरों को तिमाही आधार पर संशोधित किया जाता है। पीपीएफ और एनएससी पर अब सालाना 8 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।वित्त मंत्रालय ने जारी अधिसूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 की तीसरी…
Read Moreमुंबई से जयपुर जा रहे जेट एयरवेज के विमान में सवार 30 यात्रियों के नाक-कान से गिरने लगा खून
मुंबई। जेट एयरवेज के विमान में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब गुरुवार सुबह मुंबई से जयपुर जा रही फ्लाइट में 30 यात्रियों के नाक और कान से खून निकलने लगा। असल में क्रू मेंबर केबिन प्रेशर मेंटेन करने वाले स्विच को दबाना ही भूल गए थे, जिसके चलते विमान के ऊंचाई पर पहुंचने से लोग हवा की कमी महसूस करने लगे। देखते ही देखते कुछ लोगों के नाक और कान से ब्लीडिंग होने लगी, जबकि तमाम लोग ऐसे थे, जिन्हें सिर दर्द होने लगा।जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा,…
Read Moreभारत बंद में शामिल होंगे 7 करोड़ रिटेल व्यापारी
मुंबई: रिटेल कारोबारियों ने 28 सितंबर को भारत व्यापार बंद का एेलान किया है। दावा है कि इस बंद में देशभर के 7 करोड़ व्यापारी शामिल होंगे। वालमार्ट फ्लिपकार्ट डील और रिटेल में विदेशी निवेश के खिलाफ भारत बंद में व्यापारी शामिल होकर अपना रोजगार बंद रखेंगे और विरोधस्वरूप किसी भी प्रकार का कोई कारोबार नहीं करेंगे।भरतिया और खंडेलवाल ने बताया कि देश के छोटे व्यापारियों के व्यापार की उन्नति और व्यवसाय के बड़े अवसर प्रदान करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाए गए। अनेक वर्षों में व्यापारियों से…
Read More