देश भर के किसान पिछले कुछ समय से अलग-अलग दायरों में अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं पर आश्वासनों के बावजूद उनकी परेशानियां दूर नहीं हो पा रही हैं। एक बार फिर किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन के रास्ते पर हैं। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) की अगुआई में यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और उत्तर भारत के कुछ अन्य राज्यों के किसानों ने हरिद्वार से किसान क्रांति यात्रा निकाली। यात्रा के दसवें दिन वे दिल्ली के किसान घाट पहुंचना चाहते थे पर पुलिस ने उन्हें दिल्ली की…
Read MoreCategory: देश
देश में 10 लाख जगहों पर मिलेगी वाई-फाई हॉटस्पॉट की सुविधा
नई दिल्ली। आम जनता के लिए अच्छी खबर है। विदेशों की तरह पर अब भारत में भी लोगों को सार्वजनिक वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। इसके लिए दूरसंचार विभाग ने देश में 10 लाख सार्वजनिक वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाने को मंजूरी दे दी है। ‘भारत वाई-फाई’ नाम की इस योजना की शुरुआत 25 अक्तूबर को पीएम मोदी करेंगे और अगले साल मार्च 2019 तक इसे पूर्ण रूप से लागू करने की योजना है।खास बात यह है कि इस योजना के तहत किसी भी मोबाइल कंपनी का ग्राहक कोई भी वाई-फाई हॉटस्पॉट का…
Read More57 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचे विमान ईंधन के दाम बढ़े, महँगी हो सकती है हवाई यात्रा
नयी दिल्ली। देश में विमान ईंधन के दाम 01 अक्टूबर से सात प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 57 माह के उच्चतम स्तर पर पहुँच गये जिससे हवाई यात्रा महँगी हो सकती है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार, 01 अक्टूबर से दिल्ली में विमान ईंधन 74,667 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। यह जनवरी 2014 के बाद का उच्चतम स्तर है। इस साल सितम्बर में यह 69,461 रुपये प्रति किलोलीटर था। इस प्रकार इसके दाम 7.49 प्रतिशत बढ़े हैं। विमान ईंधन के कीमतों…
Read Moreबापू के स्वच्छता मंत्र ने देश को दिलाई आजादी: मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान को दुनिया का सबसे बड़ा अभियान बताते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्वच्छता के प्रति आग्रह के पीछे के कारणों को गिनाया। उन्होंने कहा कि बापू के स्वच्छता मिशन के पीछे उनकी व्यापक सोच थी। उनकी स्वच्छता का मकसद केवल गंदगी नहीं बल्कि मानसिक गंदगी को भी साफ करना था, उन्होंने इसे एक जन आंदोलन में बदल दिया था। पीएम ने कहा कि महात्मा के स्वच्छता मंत्र ने देश को एक नई दिशा दी।राष्ट्रपति भवन में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन का…
Read Moreआधार के बिना अब नए मोबाइल कनेक्शन में होगी देरी
नई दिल्ली। आधार कार्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद अब मोबाइल नंबर लेने के लिए इसकी जरूरत नहीं होगी। अब आप अपनी दूसरी किसी आईडी के जरिए मोबाइल नंबर हासिल कर सकेंगे। हालांकि आधार न देकर मोबाइल नंबर लेना अब इतना आसान नहीं होगा और इसकी पेचीदगी उस दौर की तरह ही हो जाएगी, जब आधार का इस्तेमाल नहीं होता था।अब टेलिकॉम कंपनियों के पास कस्टमर के केवाईसी वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड लेने का अधिकार नहीं होगा। इसके चलते नए मोबाइल कनेक्शन के लिए अब…
Read Moreरिजर्व बैंक से पहले बैंकों ने महंगा किया लोन, एसबीआई, आईसीआईसीआई, पीएनबी और एचडीएफसी ने की लेंडिंग रेट में बढ़ोतरी
मुंबई। मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी (एमपीसी) की मीटिंग से पहले लगातार तीसरी बार बैंकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। माना जा रहा है कि एमपीसी कमिटी की मीटिंग में इस हफ्ते ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान होगा, लेकिन एसबीआई, आईसीआईसीआई, पीएनबी और एचडीएफसी ने उससे पहले ही लोन महंगा कर दिया है।देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने मार्जिन कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 0.05 पर्सेंट की बढ़ोतरी की। उसकी नई दरें सोमवार से लागू हो गई हैं। वहीं, प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक…
Read Moreमशहूर वायलिन वादक बालाभास्कर का सड़क हादसे में निधन
तिरूवनंतपुरम। मशहूर वायलिन वादक बालाभास्कर का मंगलवार को यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह और उनकी पत्नी एक हफ्ता पहले एक सड़क हादसे में बुुरी तरह घायल हो गए थे और उस हादसे में उनकी दो वर्ष की बेटी तेजस्वी बाला की मौत हो गई थी। बालाभास्कर (40) के परिवार में पत्नी लक्ष्मी(39) है जिनका इसी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।यह दुर्घटना यहां राष्ट्रीय राजमार्ग केनिकट पाल्लीपुरम सीआरपीएफ शिविर और कानियापुरम के बीच थामाराकुल्लाम एग्र्रो सर्विस सेंटर के सामने हुई जब उनकी कार सड़क…
Read Moreपीएम मोदी, राहुल और सोनिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 2 अक्टूबर, 1969 को गुजरात के पोरबंदर में जन्मे महात्मा गांधी की यह 150वीं जयंती है। पीएम मोदी के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। उनके अलावा यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने भी राजघाट पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।पीएम मोदी ने गांधी जयंती के मौके पर ट्वीट किया, गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को शत्-शत् नमन। आज से हम पूज्य बापू के…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट के फैसले से पासपोर्ट सेवा, पीएफ पर पड़ेगा असर!
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के अलावा दूसरी सेवाओं के लिए आधार की अनिवार्यता को खत्म करने का आदेश दिया है। इससे उन सरकारी सेवाओं और एजेंसियों के लिए आधार को डीलिंक करने की परेशानी खड़ी हो गई है, जो अभी तक वेरिफिकेशन और एफिशिएंसी को सुधारने के लिए आधार के बायोमेट्रिक सिस्टम का इस्तेमाल कर रही थीं। इन सरकारी सेवाओं में पासपोर्ट, एंप्लॉयी प्रॉविडेंट फंड, डिजीलॉकर और राज्य सरकारों की दूसरी योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा सरकार वोटर आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस को…
Read Moreदो अक्टूबर को रेलवे नहीं परोसेगा मांसाहार, स्वच्छता अभियान पर निर्देश जारी
नई दिल्ली। यदि आप मांसाहार के शौकीन हैं और दो अक्टूबर को ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं तो आपको थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आपको बता दें कि दो अक्टूबर गांधी जयंती है। इस दिन को इस बार रेलवे शाकाहारी दिवस के रूप में मना रहा है इसलिए दो अक्टूबर को इस बार मांसाहार नहीं परोसा जाएगा। यही नहीं स्वच्छता ही सेवा (स्वच्छता पखवाड़े) के तहत रेलवे द्वारा परिसर और स्टेशनों के कार्यालयों को स्वच्छ बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। दरअसल, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी…
Read More