स्वदेश निर्मित बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल परिक्षण

नई दिल्ली। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम भारत की स्वदेश निर्मित बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का रात्रि परीक्षण फिर से सफल रहा है। करीब 1000 किलोग्राम हथियार लेकर 700 किलोमीटर तक हमला करने में सक्षम अग्नि मिसाइल का तीसरा उड़ान परीक्षण स्थानीय रेंज पर मंगलवार रात में करीब 8 बजे किया गया।रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह परीक्षण सेना की तरफ से यूजर ट्रायल के तहत किए जा रहे हैं। सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का यह परीक्षण सामरिक सैन्य कमांड…

Read More

स्टैचू ऑफ यूनिटी: पीएम मोदी ने किया वैली ऑफ फ्लावर का उद्घाटन

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रथम गृहमंत्री रहे सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में बनाई गई दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैचू ऑफ यूनिटी का अनावरण कर रहे हैं। इसी क्रम में पीएम ने सरदार पटेल की प्रतिमा के ठीक सामने बने वैली ऑफ फ्लावर का भी उद्घाटन किया है। 250 एकड़ में फूलों की यह घाटी इस जगह को और खूबसूरत बना देती है।स्टैचू ऑफ यूनिटी को और खूबसूरत बनाने और अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए करीब 250 एकड़ में फूलों की यह घाटी…

Read More

हालात बिगड़े तो बैन हो सकती हैं प्राइवेट गाडिय़ां, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद गंभीर

नयी दिल्ली। पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने से राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति मंगलवार को ‘गंभीर’ हो गई। इस सीजन में पहली बार प्रदूषण टॉप कैटिगरी में पहुंचा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स आनंद विहार एरिया में 467 तक चला गया। दिल्ली में औसतन यह 401 रहा। एनसीआर में पहले से ही यह 400 के ऊपर है। एक्सपर्ट बताते हैं कि यह करीब 10 सिगरेट पीने जितना खतरनाक है, भले ही आप सिगरेट को हाथ तक न लगाते हों। सुबह के समय प्रदूषण ज्यादा घातक रहता है।प्रदूषण की रोकथाम के…

Read More

भारत बना दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा वाला देश, पीएम मोदी ने किया स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का लोकार्पण

केवडिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने गृह प्रदेश गुजरात के नर्मदा जिले में केवडिय़ा स्थित सरदार सरोवर बांध से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर साधु द्वीप पर बनी सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को राष्ट्र को समर्पित करते हुए इसका लोकार्पण किया जिसके साथ ही यह चीन के स्प्रिंगफील्ड बुद्धा की 153 मीटर ऊंची मूर्ति को आधिकारिक तौर पर पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बन गयी।इसकी विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मात्र इसके…

Read More

हाशिमपुरा नरसंहार में 16 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला स्थित हाशिमपुरा में 1987 में हुए नरसंहार के सभी दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। हाई कोर्ट ने बुधवार को इस नरसहांर पर सुनवाई के बाद फैसला सुनाया। हाशिमपुरा में 42 लोग मारे गए थे। कोर्ट ने फैसले के दौरान कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलने में 31 का समय लगा और मुआवजा भी पर्याप्त नहीं मिला। साथ ही कहा कि एक समुदाय को टारगेट करके पूरी कार्रवाई की गई।इसके साथ कोर्ट ने सभी दोषी पुलिसकर्मियों को 120बी के उम्रकैद की सजा…

Read More

नक्सली मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 2 घायल, 1 पत्रकार भी मारा गया

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज सुबह पुलिस व नक्सलियों के मध्य हुयी मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर रूद्रप्रताप सिंह एवं सहायक आरक्षक जुंगलूराम शहीद हो गये, जबकि दो जवान आरक्षक विष्णु नेताम एवं सहायक आरक्षक राकेश कौशल गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं, जिन्हें दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया जा रहा है। मुठभेड़ में कवरिंग के लिए गए दिल्ली से आए डीडी चेनल के केमरामेन अचितानंद भी नक्सली गोली से मारे गए हैं। मीडिया टीम मौके पर ही फं सी हुयी है। पुलिस सूत्रों…

Read More

राजधानी में प्रदूषण के चलते स्थिति गंभीर

नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 16़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सीजन के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक है लेकिन इन दिनों प्रदूषण के चलते आबो हवा बेहद निम्न स्तर तक पहुुंच गई है।मौसम विभाग के अनुसार दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े दस बजे आर्द्र्रता का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया । सोमवार को अधिकतम तापमान 31़ 1 डिग्री दर्ज किया गया था जो इस…

Read More

अस्थाना के खिलाफ मामले में शिकायकर्ता को सुरक्षा मुहैया कराए हैदराबाद पुलिस : न्यायालय

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने हैदराबाद पुलिस को मंगलवार को निर्देश दिया कि वह सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ कथित रिश्वतखोरी मामले में शिकायतकर्ता व्यापारी सतीश सना को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराए। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति के एम जोसफ की पीठ ने सना के खिलाफ जारी सीबीआई के समन पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। इसके अलावा सना की वह याचिका भी खारिज कर दी जिसमें उन्होंने उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए के पटनायक की मौजूदगी में अपना बयान…

Read More

राम मंदिर के लिए आंदोलन तेज करेगी वीएचपी

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) गुरुवार से अयोध्या में विवादित जमीन पर राम मंदिर के निर्माण के लिए अभियान तेज करने की योजना बना रही है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई को जनवरी तक के लिए टाल दिया है। वीएचपी के सदस्य राम मंदिर के निर्माण पर समर्थन जुटाने के लिए विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के सांसदों से संपर्क करेंगे।वीएचपी नेताओं ने बताया कि संगठन दिसंबर से एक अध्यात्मिक प्रचार शुरू करेगी, जिसके तहत इसके सदस्य देश भर की चुनिंदा जगहों पर बैठक करेंगे। साधु-संत घूम-घूम कर लोगों…

Read More

भारत में जहरीली हवा ने ले ली 1 लाख बच्चों की जान: डब्ल्यूएचओ

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत में प्रदूषण के कारण वर्ष 2016 में 1,10,000 बच्चों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक इन बच्चों की मौत का संबंध भारत की लगातार जहरीली होती जा रही हवा से है। यही नहीं पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मौत के मामले में भारत ने पूरी दुनिया को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, इन बच्चों की मौत की वजह पीएम 2.5 है जो वायु प्रदूषण के कारण तेजी से बढ़ रहा है।विश्व स्वास्थ्य संगठन…

Read More