दिल्ली-एनसीआर में आज हवा कल से भी जहरीली

15 नवंबर को उत्तर पश्चिमी मध्यम हवाएं दिल्ली पहुंचेंगी। उनसे प्रदूषण में कुछ कमी आ सकती है।14 नवंबर को हवाएं ईस्ट से आएंगी।  नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में एयर पलूशन का आलम यह है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित इन्वाइरनमेंट पलूशन (प्रिवेंशन ऐंड कंट्रोल) अथॉरिटी यहां पेट्रोल-डीजल से चलने वाली सभी गाडिय़ों को सड़कों से हटाने पर विचार कर रहा है। इस बीच मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है। दिल्ली में तो कुछ जगहों पर पीएम10 का स्तर 650 से ज्यादा है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार और…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अयोध्या मामले में जल्द सुनवाई की हिंदू महासभा की याचिका

नई दिल्ली। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में हिंदू महासभा की जल्द सुनवाई करने की याचिका को सोमवार को ठुकरा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग को ठुकराते हुए कहा कि वह इस मामले में पहले ही अपना रुख साफ कर चुका है। सुनवाई के लिए पहले ही तारीख दी जा चुकी है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा की तरफ से वकील वरुण सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस संजय किशन कौल की पीठ ने कहा कि…

Read More

राजनीति में भाजपा का मूलमंत्र विकास : नरेन्द्र मोदी

बिलासपुर। लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो गया है, इस महापर्व में सबकी सहभागिता जरूरी है। मतदान करना जरूरी है, किसे मत देना है किसे नहीं, यह स्वयं के विवेक पर निर्भर करता है। लेकिन महापर्व में सभी की सहभागिता जरूरी है। इसलिए सभी मतदान करें। उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज साइंस कालेज बिलासपुर में आयोजित एक आमसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री मोदी ने कहा कि मतदान की तिथि घोषित होने के पहले एसी रूम में बैठे पंडित इस गुणा-भाग में लगे थे कि दीपावली के बाद मतदान…

Read More

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू करने के लिए सोमवार को चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी। राज्य में सात दिसंबर को चुनाव होने हैं। अधिसूचना के अनुसार, 12 से 19 नवम्बर के बीच नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच के लिए 20 नवम्बर की तारीख तय की गई है। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 22 नवम्बर है। राज्य में मतदान सात दिसंबर को होगा और मतगणना 11 दिसंबर को की जाएगी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से पहले जारी किए गए बयान…

Read More

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर

नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सोमवार को वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंच गई। यहां न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, सुबह हल्की धुंध रहने के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान व अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, पूरे एनसीआर में वायु गुणवत्ता गंभीर बनी रही।सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 31 डिग्री…

Read More

मणिपुर फर्जी मुठभेड़ मामला: पीठ से न्यायाधीशों के अलग होने की मांग करने वाली याचिका खारिज

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को मणिपुर के कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें पीठ में शामिल न्यायाधीशों से मणिपुर फर्जी मुठभेड़ मामले की सुनवाई से अलग हो जाने का अनुरोध किया गया था। इन फर्जी मुठभेड़ मामलों की जांच सीबीआई का विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है। न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और न्यायमूर्ति यू यू ललित की पीठ ने कहा कि एसआईटी और इन मामलों में उसके द्वारा की जा रही जांच पर इन पुलिसकर्मियों के संदेह करने का कोई कारण नहीं…

Read More

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का बेंगलुरू में निधन

बेंगलुरु। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का 59 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बेंगलुरु में सोमवार को आखिरी सांस ली। अनंत कुमार बेंगलुरु के बासवानागुड़ी में श्री शंकर कैंसर अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे।59 साल के अनंत कुमार का पहले लंदन और न्यूयॉर्क में इलाज चला और 20 अक्टूबर को ही उन्हें बेंगलुरू लाकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। हाल ही में वे लंदन से वापस लौटे थे।अनंत कुमार साल 1996 से दक्षिणी बेंगलुरु का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते थे। अनंत कुमार का पार्थिव…

Read More

प्रथम विश्व युद्ध: 13 लाख भारतीयों ने युद्ध में लिया हिस्सा, 74000 भारतीय हुए शहीद

युद्ध समाप्ति के दिन को कॉमनवेल्थ देशों में इसे एक ऐतिहासिक दिन के तौर पर याद किया जाता है। इस युद्ध में भारतीय सैनिकों की भूमिका को पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है। बेंगलुरु। 104 साल पहले भारतीयों के लिए समुद्र यात्रा को लेकर सकारात्मक माहौल नहीं था। सामाजिक मान्यताओं के कारण लोग समुद्र मार्ग से यात्रा करना अशुभ मानते थे। आज के इतिहास में जिस घटना को दुनिया प्रथम विश्व युद्ध कहती है, उसके लिए लाखों अविभाजित हिंदुस्तानी नागरिकों को जिन्हें युद्ध कौशल में प्रशिक्षित…

Read More

बंगाल की खाड़ी पर चक्रवात बनने की संभावना

चेन्नई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात जैसी स्थिति बनने की वजह से अगले हफ्ते भारी बारिश हो सकती है। यह सिस्टम उत्तर तमिलनाडु के ऊपर से निकलेगा। हालांकि, स्वतंत्र मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक चक्रवात बारिश की स्थिति में पहुंचेगा तब तक सिस्टम कमजोर हो चुका होगा। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए राज्य मत्स्यपालन विभाग ने मछुआरों से बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने के लिए कहा है।मौसम विभाग के स्थानीय सूत्र के मुताबिक दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी…

Read More

पंजाब के मालवा में पराली जलाने के केस बढ़े

बठिंडा। पंजाब के मालवा क्षेत्र को राज्य के कॉटन बेल्ट के तौर पर जाना जाता है। हालांकि, इस इलाके में पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि इस साल दिल्ली-एनसीआर वालों की चिंता जरूर बढ़ा सकती है। 9 नवंबर तक प्रदेश के दूसरे हिस्सों की तुलना में इस क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है।वायु प्रदूषण से जूझ रहे दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए यह बहुत बुरी खबर है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पहले ही हवा की गुणवत्ता बहुत खराब स्तर पर है। इस सर्दी…

Read More