अयोध्या। बाबरी विध्वंस की बरसी पर कई संगठनों ने गुरुवार को शौर्य और कई संगठनों ने काला दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यूपी पुलिस हाई अलर्ट पर है। वहीं अयोध्या में विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में चल रहे बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि मुकदमे में बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी को एक बार फिर से पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बार पत्र भेजने वाले ने पत्र…
Read MoreCategory: देश
लोकसभा चुनाव पूर्व आर्मी की नई ब्रांच में मिलेगा महिलाओं को परमानेंट कमिशन
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव पूर्व इंडियन आर्मी, आर्मी में करियर बनाने की चाह रखने वाली महिलाओं को सुखद समाचार दे सकती है। सेना में शॉर्ट सर्विस कमिशन (एसएससी) के तहत चयनित हुई महिला अधिकारियों को नई ब्रांच में परमानेंट कमिशन ऑफर किया जाएगा। आर्मी सूत्रों के मुताबिक अगले साल फरवरी से यह लागू होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से इसका ऐलान किया था। लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा था, भारतीय सशस्त्र सेना में शॉर्ट सर्विस कमिशन के माध्यम…
Read Moreअब कोहरे के कारण ट्रेन नहीं होंगी लेट
भारतीय रेलवे ने किया अहम बदलाव नई दिल्ली। रेलवे ने एक ऐसा निर्णय लिया है जिस कारण केहरो में रेलगाडिय़ों की रफ्तार धीमी नहीं पड़ेगी। दरअसल, रेलवे बोर्ड ने अपनी नीति में बदलाव करते हुए यात्री रेलगाडिय़ों की निगरानी का अधिकार डिवीजन को दे दिया है। अभी तक यह काम जोनल रेलवे के अधिकारी कर रहे थे। विशेषज्ञों का कहना है कि इस निर्णय से ट्रेन बिना लेट हुए समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगी।यह पहली बार होगा जब डिवीजन स्तर पर ट्रेन समयपालन की निगरानी जोनल रेलवे की…
Read Moreसांसदों/विधायकों के खिलाफ मामला: बिहार, केरल को सभी जिलों में विशेष अदालतों के गठन का निर्देश
नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने वर्तमान एवं पूर्व सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों पर सुनवाई के लिए बिहार और केरल के प्रत्येक जिले में स्पेशन कोर्ट के गठन का मंगलवार को निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एसके कौल और न्यायमूर्ति केएम जोसफ की पीठ ने दोनों राज्यों के प्रत्येक जिले में विशेष अदालतों के गठन के दिशा-निर्देश देने के साथ ही 14 दिसंबर तक पटना तथा केरल उच्च न्यायालयों से अनुपालन रिपोर्ट पेश करने को भी कहा है। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्टों से कहा कि…
Read Moreराष्ट्रपति ने दी नौसेना दिवस की बधाई
नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भारतीय नौसेना और देशवासियों नौसेना दिवस की बधाई दी। कोविंद ने मंगलवार को ट्वीट किया, नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के नौसैनिकों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी समुद्री सरहदों और व्यापारिक जलमार्गों की सुरक्षा तथा आपदाओं के समय देशवासियों की सहायता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता के लिए देश को आप पर नाज है।नौसेना दिवस वर्ष 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की जीत की याद में प्रत्येक वर्ष चार दिसंबर को मनाया जाता है।
Read More1984 सिख दंगा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने नई एसआईटी का किया गठन
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 1984 सिख दंगा मामले की जांच हेतु 10 महीने के लिए नई एसआईटी का गठन कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस बार एसआईटी में केवल दो लोगों को ही सदस्य बनाया है. एसआईटी की टीम बंद हुए 186 प्रकरणों को खोलेगी और इस पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर सुप्रीम कोर्ट को दस माह में सौंपेगी.1984 सिख दंगों में बंद हो चुके मामलों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने नई एसआईटी का गठन कर दिया है. पीआईएल दायर कर सुप्रीम कोर्ट से इस मामले…
Read Moreचुनाव चिह्न मामला: दिनाकरन के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में आरोप तय
नई दिल्ली। तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की करीबी शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं. कोर्ट ने दिनाकरन को धारा 120बी और धारा 201 करने का आरोपी माना है.दिनाकरण और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कडग़म के बीच सत्ता हासिल करने का संघर्ष शुरू हो गया था. एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के दौरान दोनों पक्षों के बीच चुनाव चिन्ह को लेकर लड़ाई शुरू हो गई. दोनों पार्टियों के बीच संघर्ष बढ़ता देख चुनाव आयोग ने चुनाव…
Read Moreपैन कार्ड बनवाने के बदले नियम
नई दिल्ली। अगर आप ने अभी तक पैन कार्ड नहीं बनवाया और बनवाना चाहते है तो उससे पहले हम आपको बता देते है कि आयकर विभाग ने पैन कार्ड के नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है। अब पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए पिता-माता के अलग होने की स्थिति में पिता का नाम देने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। आईटी विभाग ने एक वित्त वर्ष में 2.5 लाख रुपये से अधिक का वित्तीय लेन-देन करने वाली नॉन-इंडीविजुएल एंटिटीज के लिए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने को…
Read Moreनीरव-मेहुल के फर्जीवाड़े को लेकर आयकर विभाग ने किया बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े घोटाले पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मामले में आयकर जांच रिपोर्ट ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भारत छोडऩे से पहले ही एक रिपोर्ट पेश की गई थी जिसमें फर्जी खरीद, स्टोक को बढ़ाकर पेश करना, रिश्तेदारों को संदिग्ध भुगतान और संदिग्ध ऋण को लेकर नीरव के फर्जीवाड़े के बारे में चेताया गया था।जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर 10 हजार पन्नों की आयकर जांच रिपोर्ट…
Read More7 जगहों की उड़ानों पर जल्द लगेगा ब्रेक
नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज इस महीने कम से कम साल मार्गों पर अपनी सेवाएं बंद करनी वाली है। जी हां, इसके पीछे वजह है पिछली तीन तिमाहियों में कमजोर वित्तीय प्रदर्शन। मिली जानकारी के अनुसार,जेट एयरवेज से कोच्चि, कोझिकोड़ और तिरुवनंतपुरम से दोहा तथा लखनऊ और मेंगलूर से अबू धाबी की उड़ानें बंद करने का फैसला किया है। इसके अलावा एयरलाइन मेंगलूर दुबई मार्ग पर भी परिचालन बंद करेगी।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और मांग घटने के चलते जेट एयरवेज को यह…
Read More