हो चि मिन्ह सिटी। भारतीय दिग्गज महिला बॉक्सर एमसी मैरी कॉम ने एशियन चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 48 किलो लाइट फ्लाइवेट वर्ग के फाइनल में नॉर्थ कोरिया की हियांग मी किम को एकतरफा 5-0 से हराया। फाइट के दौरान मैरी विपक्षी बॉक्सर पर पूरी तरह हावी रहीं और पॉइंट जुटाने का मौका नहीं दिया। इस तरह इस टूर्नमेंट में उन्होंने 5वां गोल्ड मेडल अपने नाम किया। एशियाई चैंपियनशिप में यह ओवरऑल उनका छठा मेडल है। जबकि 2014 के एशियन गेम्स के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय गोल्ड…
Read MoreCategory: खेल
ज़िन्दगी की जंग में जूझता मुक्केबाज़।
प्रिंस विशाल दीक्षित ( खेल संवाददाता-ICN ग्रुप ) जिंदगी और मौत की लडाई लड़ रहे हैं दिंको सिंह, सरकार नहीं कर रही सहायता | लखनऊ। शायद उसने पैसा नहीं कमाया शायद वो शोहरत के पीछे नहीं भागा एक समय में भारतीय मुक्केबाजी का नायक था वो आज ज़िन्दगी के प्रहारों के आगे बेबस है और इस लड़ाई में सिर्फ अपनो ने ही नहीं बल्कि सरकार ने भी हाथ खींच लिए। आज बेबसी में मौत की राह देखता मुक्केबाज कोई और नहीं बल्कि एशियाई खेलों में भारत का परचम लहराने वाला मुक्केबाज दिंको सिंह है…
Read Moreएशियन मुक्केबाजी: मैरीकॉम के बाद सरिता, सोनिया और लवलिना ने भी पक्के किए पदक
वियतनाम। एल सरिता देवी (64 किग्रा), विश्व चैंपियनशिप की रजत पदकधारी सोनिया लाठेर (57 किग्रा) और लवलिना (69 किग्रा) ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए रविवार को एशियन महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही कम से कम कांस्य पदक पक्के कर लिए। भारतीय मुक्केबाज अब तक सात पदक पक्के कर चुकी हैं। पूर्व विश्व चैंपियन सरिता का यह एशियन चैंपियनशिप में छठा पदक होगा। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में उजबेकिस्तान की माफ्तुनाखोन मेलिवा को पराजित किया। सोनिया ने कजाखस्तान की जाजिम इस्शानोवा की चुनौती तोड़ी…
Read Moreअंजुम ने राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनिशप में कांस्य पदक जीता
नयी दिल्ली। अंजुम मुदगिल ने ब्रिसबेन में चल रही राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप की महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में कांस्य पदक से अपना दूसरा पदक हासिल किया। उन्होंने 616.7 के कुल अंक का स्कोर बनाया जिससे वह स्काटलैंड की सियोनेड मैकिनटोश (619.9) से पीछे रहीं। स्वर्ण पदक स्काटलैंड की ही जेनिफर मैकिनटोश ने जीता जिन्होंने 620.7 अंक का रिकार्ड स्कोर बनाया। अंजुम ने इससे पहले 10 मी एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता था और अब भारत के राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं में पदक 14 हो गये…
Read Moreआजीवन प्रतिबंध के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे श्रीसंत के ससुर
भोपाल। पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत के ससुर हितेन्द्र सिंह शेखावत ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड पर उनके दामाद के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बोर्ड द्वारा श्रीसंत पर लगाये गये आजीवन प्रतिबंध को हटवाने के लिये वह शीर्ष अदालत जाएंगे। बीसीसीआई द्वारा आईपीएल 2013 के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के चलते श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया। पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत के ससुर और मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के संचालक शेखावत ने यहां मीडिया से कहा, मैं बीसीसीआई की दमनकारी नीति और लालफीताशाही के खिलाफ आप…
Read Moreएशियन मुक्केबाजी: भारतीय खिलाड़ी नीरज और सोनिया क्वार्टर फाइनल में
वियतनाम। विश्व चैंपियनशिप की रजत विजेता सोनिया लाठेर और महाद्वीपीय मुकाबले में पहली बार रिंग में उतरने वाली नीरज ने एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस स्पर्धा की पूर्व रजत विजेता लाठेर ने 57 किग्रा में और नीरज ने 51 किग्रा में अपने-अपने मुकाबले जीतकर अंतिम-आठ में जगह बनाई। हालांकि पूजा रानी को 81 किग्रा वर्ग में हार के बाद पहले ही दौर से बाहर होना पड़ा। भारत के लिए शुक्रवार को जीत की शुरुआत नीरज ने की। नेशंस कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले हरियाणा…
Read Moreराष्ट्रमंडल निशानेबाजी: गगन नारंग ने लगाया रजत पदक पर निशाना
नई दिल्ली । भारत का चैंपियनशिप में गुरुवार को भी शानदार प्रदर्शन जारी रहा। लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता गगन नारंग ने रजत पदक अपने नाम किया, जबकि स्वप्निल कुसाले और अनुराज सिंह ने कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया। 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नारंग पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में पोडियम पर दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे। फाइनल में नारंग ने 246.3 अंक हासिल किए और वह शीर्ष स्थान हासिल करने से सिर्फ 1.4 अंक पीछे रह गए। स्वर्ण पदक ऑस्ट्रेलिया…
Read Moreश्रीकांत बने दुनिया के नंबर 2 खिलाड़ी, प्रणय भी करियर की सर्वश्रेष्ठ 11वीं रैंकिंग पर
नई दिल्ली । स्टार भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत को इस सत्र में शानदार प्रदर्शन का ईनाम करियर की सर्वश्रेष्ठ नंबर दो रैंकिंग के रूप में मिला है। गुंटुर के 25 वर्षीय श्रीकांत ने गुरुवार को जारी ताजा बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाई। 2017 में पांच फाइनल में पहुंचकर चार सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले श्रीकांत के 73,403 अंक हो गए हैं। अब यह भारतीय विश्व चैंपियन और नंबर एक खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से 4527 अंक पीछे हैं। पिछले सप्ताह फ्रेंच ओपन जीतने वाले श्रीकांत के…
Read Moreहिना सिद्धू के बाद शाहजार, पूजा को राष्ट्रमंडल निशानेबाजी में स्वर्ण
भारत ने दूसरे दिन आज दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीते. ब्रिसबेन। भारतीय पिस्टल निशानेबाजों का राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी है. कल जहां हीना सिद्धू ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को शानदार शुरूआत दिलाई, वहीं आज भारतीय निशानेबाजों ने भी अपनी लय कायम रखते हुए कई पदक हासिल कर लिए. इनमें शाहजार रिजवी और पूजा घाटकर ने स्वर्ण जीते. भारतीयों ने चैम्पियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल में आज क्लीन स्वीप कर लिया जब शाहजार रिजवी, ओंकार सिंह और…
Read Moreएशिया कप: भारतीय महिलाओं ने चीन को 4-1 से हराया
काकामिगहरा (जापान) । भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑलराउंडर खेल का प्रदर्शन करते हुए एशिया कप हॉकी में सोमवार को यहां चीन को 4-1 से शिकस्त दी। काकामिगहरा कावासाकि स्टेडियम खेले गए पूल ्के मैच में भारत की ओर से गुरजीत कौर (19वें मिनट), नवजोत कौर (32वें मिनट), नेहा गोयल (49वें मिनट) और कप्तान रानी रामपाल (58वें मिनट) में गोल दागे। इससे पहले टूर्नमेंट के पहले मैच में भारतीय टीम ने सिंगापुर को 10-0 से मात दी थी। भारतीय टीम मैच के शुरुआत से ही लय में थी और पहले…
Read More