उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने मंत्री व नेताओं को दी शब्दों पर संयम रखने की नसीहत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी द्वारा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और बसपा मुखिया मायावती के लिए अशिष्ट और अभद्र शब्दों का प्रयोग करने पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने शब्दों पर संयम रखने की नसीहत दी है।मंत्री नंदी द्वारा दिए गया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री डा. शर्मा ने मंगलवार को कहा कि राजनीति में शब्दों पर संयम बहुत जरूर है। किसी को भी ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए, जिससे किसी को कष्ट या ठेस…

Read More

अखिलेश को माया के बाद मिला चौधरी अजित सिंह का साथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फूलपुर और गोरखपुर में होने जा रहे लोकसभा उपचुनाव में अखिलेश यादव को बीएसपी सुप्रीमो मायावती का समर्थन मिलने के बाद अब राष्ट्रीय लोकदल ने भी समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। पार्टी अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए यह फैसला किया है। अजित सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। उन्होंने शोषण के खिलाफ और सांप्रदायिकता के फैलाव को रोकने के लिए एसपी…

Read More

एसपी-बीएसपी की दोस्ती पर सीएम योगी ने कसा तंज

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में जीतपुर की जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसपी और बीएसपी को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब जंगल में बाढ़ आती है तो सांप और छछूंदर जैसे जानवर एक साथ हो जाते हैं। ठीक इसी तरह गोरखपुर उप चुनाव में एसपी और बीएसपी गठबंधन करने को मजबूर हैं। सीएम योगी ने इस गठबंधन को नापाक करार देते हुए एक डील बताया। सीएम योगी आदित्यनाथ कैपियरगंज में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे जहां उन्होंने जनता से बीजेपी प्रत्याशी…

Read More

होली की पूर्व संध्या पर ‘काव्य के रंग’ समारोह का आयोजन

लखनऊ: अदबी संस्थान तथा प्रतिष्ठा फिल्म्स् एण्ड मीडिया के संयुक्त तत्वावधान में होली की पूर्व संध्या पर ‘काव्य के रंग’ समारोह का आयोजन सिटी होटल, लालबाग, लखनऊ के प्रांगण में सम्पन्न हुआ| इस अवसर पर समस्त अतिथियों ने काव्य की भाषा में होली की बधाई दी। वरिष्ठ शायर संजय मिश्रा ‘शौक़’ ने पढ़ा- दुनिया का यक़ीं खुद का गुमां हो जाना, आकाश के आँचल में निहां हो जाना, खैरात उजालों की कहाँ तक देगा, दीपक का मुकद्दर है धुआँ हो जाना| लखनऊ के लोकप्रिय शायर तथा समारोह के विशिष्ट अतिथि जनाब…

Read More

उप्र में कोहरे से रेल एवं सड़क यातायात प्रभावित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार सुबह कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। इससे सड़क व रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी के पहले सप्ताह से कोहरा का असर और बढ़ने की संभावना है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, जनवरी के पहले सप्ताह तक कोहरे का असर और बढ़ेगा तथा तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के नीचे गिरने के आसार हैं। हालांकि जनवरी के पहले सप्ताह में हल्की बारिश हो सकती है।पूर्वांचल और पश्चिमी उप्र के ग्रामीण इलाकों…

Read More

उप्र में कोहरे का असर, तापमान में मामूली गिरावट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही कोहरे का असर बना हुआ है। कोहरे की वजह से सड़क व रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कोहरे के और बढ़ने की उम्मीद है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, दिन में कोहरे का असर रहेगा और दोपहर के बाद धूप खिलने की उम्मीद है। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 19…

Read More

अटल जी में सबको साथ लेकर चलने और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता : नाईक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को बहुआयामी और प्रेरक व्यक्तित्व बताते हुए कहा है कि उनकी संसदीय प्रणाली में पूर्ण विश्वास और निष्ठा रही। वे लोकप्रिय व सर्वमान्य नेता रहे और उनको सत्ता पक्ष व विपक्ष सभी मानते हैं। वे ओजस्वी वक्ता रहे और उनकी विनोद बुद्धि व बात कहने का अंदाज निराला रहा है। राज्यपाल सोमवार को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘अटल गीत गंगा’ समारोह को सम्बोधित रहे थे। नाईक ने कहा कि अटल जी में सबको साथ लेकर चलने…

Read More

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की लखनऊ में इमरजेंसी मीटिंग

ट्रिपल तलाक मसले पर हो सकती है चर्चा लखनऊ। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने रविवार को लखनऊ में आज इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। इसमें शिरकत के लिए असदउद्दीन ओवैसी और जफरयाब जिलानी समेत तमाम बड़े नेता पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि मीटिंग में ट्रिपल तलाक पर संसद में पेश किए जाने वाले कानून पर चर्चा हो सकती है। बता दें कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के एक बार में ट्रिपल तलाक को गैर कानूनी करार दिए जाने के बाद अब इस पर कानून बनाने का फैसला…

Read More

उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन: प्राइवेट नर्सिंग होम्स के लिए अलग से मंत्रालय अथवा आयोग बनाया जाए जिसमे डॉक्टर्स को भी शामिल किया जाए:

प्रो. सत्येन्द्र कुमार सिंह ( एसोसिएट एडीटर-आई सी एन ग्रुप ) & डॉ संजय श्रीवास्तव ( असिस्टेंट एडिटर-आई सी एन ग्रुप )   लखनऊ।आज उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन के द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन लखनऊ नर्सिंग होम एसोसिएशन के प्रांगन में किया गया| इस अवसर पर डॉ. अजित सहगल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन, डॉ. सतीश कुमार भसीन पैट्रन उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन, डॉ. देवेश मौर्या सचिव उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन तथा डॉ. अनूप अग्रवाल सचिव लखनऊ नर्सिंग होम एसोसिएशन मंच पर उपस्थित थे और प्रश्नों का उत्तर दिया|…

Read More

उप्र में धूप खिली, कोहरे से राहत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही धूप खिली है, जिससे कोहरे से राहत मिली है। हालांकि अगले सप्ताह से न्यूतनम तापमान और अधिकतम तापमान और कमी आने की उम्मीद है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और कोहरे का ज्यादा असर नहीं रहेगा।सुबह के समय कई जिलों में खासतौर से ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर दिखाई दिया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरे का असर कम हो जाएगा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री…

Read More