हॉलीवुड के सितारों ने अवध में बांधा समां अयोध्या फिल्म फेस्टिवल

अयोध्या: देश दुनिया के फिल्मी जगत के सितारों ने ’अयोध्या फिल्म फेस्टिवल’ के 18 वें संस्करण में अवध की शाम में मानो चार चांद लगाए तो दर्शकों ने भी फिल्म के पीछे की मेहनत को करीब से समझा। फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन गुरुनानक अकादमी इंटर कालेज सभागार में तीन सत्र के आयोजन में दर्शकों ने देश दुनिया से आए कलाकार और निर्देशकों से साक्षात्कार किया और फिल्मों के पीछे की दुनिया से भी अवगत हुए। प्रथम सत्र में फिल्म वर्कशॉप के दौरान फिल्म मेकिंग सत्र में फिल्मों के बेसिक्स,…

Read More

अयोध्या फिल्म फेस्टिवल के 18वें संस्करण का शुभारंभ: देश-विदेश के दिग्गजों ने डाला डेरा

अयोध्या: अयोध्या फिल्म फेस्टिवल के तीन दिवसीय 18वें संस्करण का दीप जलाकर विधिवत शुभारंभ गुरु नानक अकादमी गर्ल्स इंटर कॉलेज के सभागार में शक्ति सिंह, सूर्यकांत पांडेय, प्रीतपाल सिंह पाली और प्रोफेसर मोहन दास ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष प्रदर्शनी लगाई गई और शहीद-ए-वतन अशफ़ाक़ उल्ला खां की तस्वीर पर श्रद्धांजलि स्वरूप गुलपोशी की गई। अयोध्या फिल्म फेस्टिवल, भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म उद्योग के लिए एक प्रमुख मंच बन चुका है। दुनिया भर के फिल्म निर्माता यहां अपनी कला…

Read More

“आल आइकॉनिक सीनियर सिटीज़न्स एसोसिएशन पुणे” की फतेहपुर उत्तर प्रदेश शाखा का शुभारंभ।

-चन्द्रकान्त पाराशर, दिल्ली एनसीआर फतेहपुर/दिल्ली 2-12-24: वर्तमान में अतिआधुनिकता की बदौलत एकांगी होते परिवारों/संयुक्त परिवारों की बदलती परिभाषा में अपने जीवन के चौथे आश्रम की दहलीज़ पर पहुँचे सभी वरिष्ठ जन आवश्यक देखभाल की दरकार रखते है। वरिष्ठ जनों की देखभाल तथा उत्थान को अपने दृष्टि-केंद्र में रख कर “आल आइकॉनिक सीनियर सिटीज़न्स एसोसिएशन पुणे” (AISCA) की स्थापना गत वर्ष की गई थी। इसी की अगली कड़ी के रूप में उत्तर प्रदेश के 75जिलों में से एक जनपद फतेहपुर में आज दिनांक 1 दिसंबर 2024 को ऑल आईकॉनिक सीनियर सिटीजन…

Read More

पंचनद दीप महापर्व: क्रांतिकारी योद्धा गुसांई कुट्टी बक्स की स्मृति में आयोजित संकल्प सभा

पंचनद, इटावा। क्रांतिकारी इतिहास के गर्वीले अध्याय को जीवंत करते हुए पंचनद तट पर योद्धा सन्यासी गुसांई कुट्टी बक्स के नेतृत्व में लड़े गए संग्राम की 166वीं वर्षगांठ पर पहली बार जनस्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चंबल संग्रहालय परिवार ने महान क्रांतिवीर और गढ़िया कालेश्वर मंदिर के प्रधान पुजारी गुसांई कुट्टी बक्स को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पंचनद दीप महापर्व के पांचवे संस्करण में चंबल अंचल की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान चंबल घाटी के क्रांतिकारियों के योगदान को प्रदर्शित करने…

Read More

‘सिनेमा सृष्टि के जन्म से ही जीवित है’-आई.सी.एन.

लखनऊ, 02 सितंबर,2024.‘सिनेमा सृष्टि के जन्म से ही जीवित है’ – आई.सी.एन. मीडिया ग्रुप के एडीटर व कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अमिताभ दीक्षित ने ‘फिल्म, मीडिया और समाज’ विषय पर आयोजित परिचर्चा में अपने विचार रखते हुये कहा। आई.सी.एन. मीडिया ने अपने लखनऊ  स्थित परिसर में कल प्रसिद्ध प्लेराइटर, गीतकार, स्क्रीनराइटर, डॉयलाग राइटर व डायरेक्टर अज़ीम मलिक के सम्मान में एक परिचर्चा का आयोजन किया। उक्त कार्यक्रम फिल्म, पत्रकारिता व समाज के मध्य संबंधों की गहनता से पड़ताल की गई। परिचर्चा के प्रथम सोपान पर  प्रो. (डॉ.) शाह अयाज़ सिद्दीकी,…

Read More

आओ थोड़ा करीब से जानें गाँधी को

सुरेश ठाकुर, कंसल्टिंग एडिटर-ICN बरेली : महात्मा गाँधी को लेकर आज देश में भ्रम का वातवरण है | ये वातावरण दो प्रकार के लोगों द्वारा बनाया जा रहा है| एक तो वे जो गाँधी के कुछ निर्णयों पर केवल तात्कालिक नफा-नुकसान के दृष्टिगत प्रश्न खड़े कर रहे हैं| दूसरे वे अपरिपक्व जो उधार के इस दृष्टिकोण को अकारण प्रचारित प्रसारित कर रहे हैं जबकि उन्होंने गाँधी को पढ़ने और समझने का कभी भी किंचित प्रयास नहीं किया है| दरअसल, गाँधी किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि एक विचार धारा का नाम…

Read More

एसजेवीएन के 60 मे०वा०नैटवार-मोरी प्रोजेक्ट की मैकेनिकल स्पिनिंग सफलतापूर्वक संचालित

चन्द्रकान्त पाराशर, एडीटर-ICN शिमला : उत्तराखंड के मोरी में एसजेवीएन की 60 मेगावाट की नैटवाड़ मोरी जलविद्युत परियोजना की प्रथम यूनिट की मैकेनिकल स्पिनिंग की निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, नन्द लाल शर्मा ने आज बटन दबाकर शुरुआत की।  उन्होंने कहा कि टरबाइन जेनरेटर एवं जल प्रवाह संबंधी सहायक उपकरणों की स्पिनिंग, इकाइयों के सिंक्रनाइज़ेशन की अंतिम तैयारी का संकेत है। जलविद्युत परियोजना घटकों को भरने के लिए प्रक्रियात्मक दिशानिर्देशों के अनुसार बैराज और हेड रेस टनल में जल भराव किया गया है। अपने दौरे के दौरान, शर्मा ने…

Read More

सोने की अशर्फी, क्रांतिकारियों की लालटेन..चंबल संग्रहालय में दुर्लभ चीजें देख कर अचंभे में आए लोग

डॉ. शाह आलम राना, एडीटर-ICN पंचनद : चंबल संग्रहालय के पांचवे स्थापना पर दो दिवसीय संरक्षित दुर्लभ दस्तावेजों को प्रदर्शनी लगाई गई। समापन समारोह के अतिथि पूर्व कुलपति, प्रधान सचिव, पूर्व सांसद और आईएएस डॉ. भागीरथ प्रसाद ने संग्रहालय का अवलोकन करने के बाद कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान वे देश के बहुत सारे संग्रहालय में गए लेकिन इतना जखीरा मुझे कहीं भी नहीं मिला है जितना चंबल संग्रहालय में है। यहां के आम लोगो के द्वारा दान देकर जिन दुर्लभ चीजों को संरक्षित किया गया है वह अचंभित…

Read More

चंबल समृद्ध इतिहास की पांचवी वर्षगांठ पर दो दिवसीय प्रदर्शनी

पंचनदः पांच नदियों के महासंगम पर चंबल संग्रहालय का पांचवां स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। दो दिवसीय आयोजन में चंबल के इतिहास, संस्कृति, पर्यावरण, समाज आदि से जड़ी महत्वपूर्ण सामग्री को समेटे संरक्षित धरोहरों की प्रदर्शनी आम जन के लिए लगाई गई है। स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत रेखा देवी प्रधान, सिद्दीक अली, मनोज सोनी, वीरेंद्र सिंह सेंगर, राज कुमार द्विवेदी, अवधेश सिंह चौहान, प्रमोद सिंह सेंगर ने साझे तौर पर दीप प्रज्वलित करके की। सांस्कृतिक विरासतों पर संग्रहित दो दिवसीय यह प्रदर्शनी पूरे चंबल अंचल में चर्चा…

Read More

क्रांतिकारियों के परिवार के सदस्य ने संग्रहालय में देखी विरासत

डॉ. शाह आलम राना, एडीटर-ICN पंचनदः पांच नदियों के संगम पर स्थित चंबल संग्रहालय में क्रांतिकारी वंशज और इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता गौतम बनर्जी का आगमन हुआ। उन्होंने चंबल संग्रहालय में अपने वंशजों से जुड़े दस्तावेजों और तस्वीरों को देख भावुक हुए। गौरतलब है कि इनके बाबा के आठ भाई थे और सभी क्रांतिकारी थे। बनर्जी परिवार ने स्वतंत्रता संग्राम में सब कुछ न्यौछावर कर दिया था। इनके बाबा मणीन्द्र नाथ बनर्जी के आठों भाई जीवनधन, प्रभासचंद, फणीन्द्रनाथ, अमिय कुमार, भूपेन्द्रनाथ, मोहित, बसंत क्रांतिकारी आंदोलन में सक्रिय रहे। ऐसे…

Read More