विवेक हत्याकांड: सना और कल्पना के साथ घटनास्थल पर पहुंची एसआईटी, क्रिएट किया क्राइम सीन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बहु चर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में मंगलवार को स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने इस हत्याकांड की एकमात्र चश्मदीद सना की मदद से क्राइम सीन क्रिएट कर जरूर साक्ष्य इकट्ठा किए। मौके पर विवेक की पत्नी कल्पना भी मौजूद रहीं। सना ने अपने बयान के मुताबिक पुलिसकर्मियों की लोकेशन, उनकी बाइक, विवेक की कार और गोली चलाने वाले सिपाही की स्थिति की पूरी जानकारी दी। अधिकारियों ने सना के बताये गए हालात के मुताबिक मोहरों को स्थापित कर पूरा क्राइम सीन क्रिएट…

Read More

सरकार और पुलिस के लोग सच्चाई छिपा रहे: अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार दोपहर 3:45 बजे स्व. विवेक तिवारी के महानगर स्थित आकाश गंगा अपार्टमेंट पहुंचे। अखिलेश यादव मृतक विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी सहित उनके पूरे परिवार से मिले। अखिलेश ने पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ है।अखिलेश यादव ने मीडिया के सामने बयान दिया कि मैं अभी परिवार से मिला हूँ, परिवार का दुःख बड़ा है। सरकार और पुलिस के लोग सच्चाई छिपा रहे हैं। परिवार से पुलिस अगर सच्चाई छिपाए…

Read More

पुलिस मेरे पति को गोली कैसे मार सकती है: कल्पना

लखनऊ। लखनऊ के वीआईपी इलाके गोमती नगर में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर गाड़ी न रोकने पर अमेरिकी मल्टीनैशनल कंपनी ऐपल के एरिया मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने गोली मारने की बात कबूल ली है। हालांकि कॉन्स्टेबल ने सफाई देते हुए कहा कि उसने बचाव में गोली चलाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक ऐपल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी शुक्रवार रात आईफोन की लॉन्चिंग से घर लौट रहे…

Read More

एप्पल के एरिया मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दोनों सिपाही बर्खास्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर सख्त देखने के बाद शासन हरकत में आ गया। विवेक तिवारी को दौड़ाकर कार में गोली मारने वाले सिपाही प्रशांत चौधरी तथा संदीप को बर्खास्त कर दिया गया।  लखनऊ: राजधानी लखनऊ में बदमाशों का आतंक तो दूर की बात पुलिसकर्मियों का बदमाशों से ज्यादा बोलबाला है। ताजा मामला गोमती नगर थाना क्षेत्र का है। यहां नशे में धुत दो सिपाहियों ने एप्पल मोबाइल कंपनी के एरिया मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगते ही कार सवार युवक की गाड़ी अनियंत्रित होकर खंभे से जा…

Read More

लिखावट समझ नहीं आई, हाई कोर्ट ने डॉक्टर को किया तलब

लखनऊ। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने टेढ़ी-मेढ़ी और अस्पष्ट लिखावट न पढ़ पाने पर 28 सितंबर को सीतापुर जिला चिकित्सालय के डॉक्टर को तलब किया है। अदालत ने पूछा है कि क्या कोई उसके द्वारा तैयार की गई मेडिकल रिपोर्ट को पढ़ और समझ सकता है? अगर डॉक्टर अगली तारीख पर टाइप की गई कॉपी के साथ पेश नहीं होते, तो उन पर दस हजार रुपये का हर्जाना किया जाएगा। यह रकम उसके वेतन से वसूली जाएगी।कोर्ट ने अपर शासकीय अधिवक्ता को उस डॉक्टर की उपस्थिति सुनिश्चित करने…

Read More

कश्मीर का आतंकवाद पाक प्रायोजित : राजनाथ

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां कहा कि अलग-अलग राज्यों के बीच मुद्दों को सुलझाने के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि इससे दो राज्यों के बीच ऐसे मुद्दे सुलझाए जा सकते हैं, जिन्हें सुलझाना एक राज्य के लिए संभव नहीं है। आज योजना भवन में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 21वीं बैठक में केंद्र व राज्य से जुड़े 22 में से 17 मुद्दों को हल कर लिया गया। तीन मुद्दों का समाधान दिशा-निर्देशों के साथ करने और दो लम्बित मामलों को…

Read More

खादी का उत्पादन बढ़ाने के लिए दिए जायेंगे सोलर चरखे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचैरी ने कहा कि खादी का उत्पादन बढ़ाने के लिए सोलर चरखे दिए जायेंगे, प्रथम चरण में 400 कत्तिनों में सोलर चरखे वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा सोलर चरखे से बनने वाली खादी पर 25 प्रतिशत छूट देने पर भी विचार किया जा रहा है। इस संबंध में जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा।पचैरी ने उद्यान भवन के सभागार में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते…

Read More

उप्र : सरकारी खर्च में कटौती को लेकर सख्त निर्देश जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सरकारी कार्यो में होने वाले खर्च में कटौती की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने अनुपयोगी पदों को समाप्त करने और सरकारी खर्चो में कटौती को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने इस संबंध में एक विस्तृत शासनादेश जारी किया है। उन्होंने समस्त अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, विभागाध्यक्षों व कार्यालयाध्यक्षों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है।उन्होंने कहा है कि चिकित्सा व पुलिस विभाग…

Read More

कोलकाता से 56.11 करोड़ में 80 हजार जूट बोरें खरीदेगी यूपी सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार धान खरीद के लिए 1,61,000 गांठ जूट बोरें पश्चिम बंगाल सरकार से खरीदेगी। इनमें से 80,000 गांठ जूट बोरों को खरीदने के लिए प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन 2018-19 के तहत 56.11 करोड़ के अग्रिम आहरण की स्वीकृति जारी कर दी है। इस संबंध में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1,61,000 गांठ जूट बोरों की खरीद के लिए प्रशासकीय स्वीकृति पूर्व में जारी की जा चुकी है।इस प्रशासकीय स्वीकृति के सापेक्ष 80,000 गांठ जूट बोरों को क्रय करने के लिए जूट कमिश्नर,…

Read More

कोर्ट रूम नहीं होंगे तो क्या बिना काम के जजों को वेतन देगी सरकार

इलाहाबाद। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को 610 न्यायिक अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया जून 2019 तक पूरी कर लेने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि जून में नियुक्ति से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं जिससे जुलाई 2019 से सभी नवनियुक्त न्यायिक अधिकारी काम करना शुरू कर दें। कोर्ट ने आयोग के सचिव को भर्ती प्रक्रिया की समय सारिणी हलफनामे के जरिए अगली सुनवाई की तिथि 26 सितंबर को दाखिल करने को कहा है।प्रदेश में अदालत भवनों और न्यायिक अधिकारियों की भारी कमी…

Read More