पर्यटकों से गुलजार जिम कार्बेट नेशलन पार्क

नैनीताल। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन नाइट स्टे के लिए खुलते ही पर्यटकों से गुलजार हो गया है। पहले दिन कॉर्बेट में पर्यटकों ने हाथियों के झुंड का दीदार किया। ढिकाला-बिजरानी जोन में 100 भारतीय और पांच विदेशी पर्यटकों ने रात्रि विश्राम किया।15 नवंबर को कॉर्बेट नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम की व्यवस्था शुरू कर दी गई। सुबह साढ़े छह बजे से शाम तीन बजे तक पर्यटक नाइट स्टे के लिए पार्क के अंदर जा सके। पार्क के डिप्टी डायरेक्टर अमित वर्मा ने बताया कि ढिकाला जोन के…

Read More

बाल दिवस पर राज्यपाल ने बच्चों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल डॉ कृष्ण कांत पाल ने बाल दिवस के अवसर पर सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की है। राज्यपाल ने कहा कि बच्चों से अति स्नेह होने के कारण ही देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू ने अपने जन्म दिवस 14 नवम्बर को बच्चों के दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। राज्यपाल ने सभी शैक्षणिक संस्थाओं के साथ ही उन बच्चों को भी शुभकामना संदेश दिया जो किन्ही…

Read More

सेना में भर्ती प्रशिक्षण के लिए सरकार खोलेगी केंद्र

देहरादून। राज्य के युवाओं को सैन्य बलों की भर्ती परीक्षाओं हेतु प्रशिक्षण प्रदान करने के लिये राज्य सरकार कुमाऊं और गढ़वाल में दो प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करेगी। यह निर्णय सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत और सेना के बैगलोर सिलेक्शन सेंटर के कमाण्डेंट मे.ज. वी.पी.एस. भाकुनी की मुलाकात के दौरान लिया गया। मे.ज. भाकुनी ने मुख्यमंत्री के समक्ष एक प्रस्तुतिकरण दिया जिसमें बताया गया कि वर्तमान में एनडीए और सीडीएस परीक्षाओं की सफलता दर आईएएस परीक्षा से भी कम है। सिविल सेवाओं के मुकाबले लगभग डेढ़ गुना…

Read More

रूबेला टीकाकरण अभियान जारी

अल्मोड़ा। नौनिहालों के बेहतर स्वास्थ के लिए जिले में मीजिल्स और रूबेला टीकाकरण अभियान जारी है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 110084 बच्चों का निराकरण किया जा चुका है। इसके लिए स्वास्थ विभाग की ओर से विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 1100 कैंप लगाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशा पांडे ने बताया कि राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत खसरा और रूबेला के प्रति सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह टीका 9 माह से 15 साल तक के बच्चों को स्वास्थ विभाग के प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा लगाया…

Read More

केदारनाथ में हवाई सेवा शुरू न हुई तो 24 घंटे का करुंगा उपवास

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार को कटघरे में खडा करते हुए कहा कि जब उन्होंने सत्ता छोडी तो खजाने में तीन माह तक का पैसा मौजूद था और इसी पैसे से भाजपा सरकार ने कर्मचारियों को वेतन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सदन में प्रस्ताव लाये कि राज्य बनने के बाद से आज तक प्रदेश में हुये भ्रष्टाचार व घोटालों की जांच के लिए उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश से मांग करें कि पहली विधानसभा से त्रिवेन्द्र सरकार की विधानसभा तक में जितने भी…

Read More

सैलानियों के लिए खुलेंगे राजाजी के गेट

हरिद्वार। पांच माह बाद राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट सैलानियों के लिए 15 नवंबर से खोल दिए जाएंगे। इसके लिए पार्क में ट्रैक की मरम्मत का कार्य भी तेजी से चल रहा है।  15 जून की शाम राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया था। पशु प्रेमी बीते पांच महीने से जंगली जानवरों को देखने की खातिर पार्क के खुलने का इंतजार कर रहे थे। सैलानियों के इंतजार की घड़ी जल्द समाप्त होने वाली है। पार्क में पर्यटकों को घुमाने के लिए ट्रैक तैयार किए जा…

Read More

उम्मीदों पर पंख लगा रहा न्यूजीलैंड का कीवी

पावर हाउस ऑफ एंटीऑक्सिडेंट कहा जाने वाला कीवी रोग प्रतिरोधक शक्ति  बढ़ाता है। जोशीमठ । दुनिया मे सुपर फ्रुट के नाम से मशहूर न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय फल कीवी का उत्पादन चमोली जिले के सीमांत विकासखंड जोशीमठ में भी हो रहा है। विकासखंड के पैनी व बड़ागांव में कीवी के उत्पादन से  काश्तकारों कीउम्मीदों को पंख लग रहे हैं। कीवी का फल एक झाड़ीनुमा पेड़ पर होता है। इसके पेड़ जोड़े (नर व मादा) में होते हैं। समुद्रतल से 600 से 1800 मीटर की ऊंचाई पर पैदा होने वाला कीवी औषधीय…

Read More

ड्रोन कैमरे से होगी केदारनाथ के कामों की निगरानी, मोदी रखेंगे नजर

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ की निगरानी अब सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से होगी। इनके जरिये केदारपुरी में विकास कार्यों की बराबर अपडेट राज्य सरकार के साथ पीएमओ कार्यालय को भी मिलती रहेगी। जिला प्रशासन 200 करोड़ के कामों की निगरानी के लिए यहां पांच सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। मंदाकिनी के साथ दूध एवं मुध गंगा से सटी पहाड़ी और सरस्वती नदी/भैरवनाथ की पहाड़ी पर भी कैमरे से केदारपुरी के कामों की निगरानी होगी। केदारनाथ धाम के पीछे 40 फीट ऊंचाई पर कैमरे के साथ मंदिर के आगे भी नजर रहेगी। डीएम मंगेश घिल्डियाल…

Read More

पीएम मोदी का एक हफ्ते में दूसरा उत्तराखंड दौरा, आज पहुंचेंगे मसूरी

देहरादून। एक सप्ताह के अंदर अपने दूसरे उत्तराखंड दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मसूरी पहुंचेंगे. जहां वे प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासननिक अकादमी में प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों से मिलेंगे. अगले दिन यानी 27 अक्टूबर को वह अकादमी के फाउंडेशन कोर्स के आईएएस प्रशिक्षुओं को भी संबोधित करेंगे. देहरादून की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षिक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि प्रधानमंत्री दोपहर बाद यहां के निकट जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से सीधे ही मसूरी के लिए रवाना हो जाएंगे. जहां 27 अक्टूबर को उनके कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं.…

Read More